Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

हरदा में खाद संकट: किसान खाली हाथ लौटे, प्रशासन पर गंभीर आरोप!

ADArjun Devda
Jul 18, 2025 13:08:49
Harda, Madhya Pradesh
एंकर_हरदा में खाद संकट! ब्लैक में बिक रही खाद, गोदाम से खाली हाथ लौटे किसान, प्रशासन पर लगाया आरोप VO1_ हरदा जिले में एक बार फिर खाद संकट गहराता नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न खाद वितरण केंद्रों पर सुबह से लाइन में लगे किसानों को घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिल पाई। कई किसान गोदाम से खाली हाथ लौटने पर मजबूर हो गए। किसानों का आरोप है कि सरकारी गोदामों पर यूरिया और अन्य खाद की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। ब्लैक में खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जबकि असली जरूरतमंद किसान दिनभर इंतजार करने के बाद भी खाद से वंचित रह जाते हैं। बाइट 1 किसान "सुबह 6 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर तक भी खाद नहीं मिली। गोदाम वाले कह रहे हैं खत्म हो गई, लेकिन बाहर ब्लैक में वही खाद बिक रही है। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।" बाइट 02 किसान, किसानों ने इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top