Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

सुपौल में महिला डांसर से गैंगरेप: हालत गंभीर, इलाज शुरू

SJSubhash Jha
Sept 20, 2025 01:15:47
Supal, Bihar
रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग - सुपौल में महिला डांसर से गैंग रेप, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस. एंकर - सुपौल में एक महिला डांसर से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद महिला डांसर कि हालत बेहद गंभीर है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि लक्ष्मीनिया पंचायत के कलिकापुर में गुरुवार कि रात विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां आर्केस्ट्रा में महिला डांसर डांस करने आई थी. बताया गया है कि कार्यक्रम में स्टेज पर डांस करने के बाद जब महिला डांसर स्टेज से निचे उत्तरी तो वहां मौजूद एक परिचित युवक ने उसे आराम करने के लिए चले जाने को कहा. इसी बीच बहाने बनाकर युवक ने उसे एक सुनसान जगह पर लेकर चला गया. जहां बताया गया है कि आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली उक्त 25 वर्षीय महिला डांसर के साथ तीन युवकों ने गैंग रेप कि घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला डांसर कि हालत बिगड़ते देख युवकों ने उसे आनन फानन में प्रतापगंज सीएचसी में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गया. बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती कराने के क्रम में महिला के साथ दरिन्दगी करने वाले युवकों ने अस्पताल में महिला का नाम पता भी गलत दर्ज करवाया। जिसके बाद घटना की सूचना नजदीक के ललितग्राम व प्रतापगंज थाना को भी दी गयी। लेकिन दोनों थाने के बीच घटनास्थल के पीओ को लेकर पेंच फंसा गया. यह क्लियर नहीं हो पाया है कि घटना स्थल प्रतापगंज थाना क्षेत्र है या ललितग्राम थाना क्षेत्र है. इधर पीड़िता की स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टर ने ललितग्राम व प्रतापगंज थाना पुलिस के मौजूदगी में उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़ित महिला डांसर कि हालत काफी गंभीर बताया जा रहा है. इस घटना कि जानकारी मिलते ही वीरपुर SDPO सुरेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना कि जानकारी ली. पूछे जाने पर वीरपुर SDPO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर प्रतापगंज थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान शुरू कर दी गई है. आरोपी कि तलाश कि जा रही है. हालांकी उन्होंने यह भी कहा की घटना स्थल प्रतापगंज थाना क्षेत्र है की ललित ग्राम थाना क्षेत्र है उसकी जांच की जा रही है. बाइट- डॉ अब्दुल्ला, चिकित्सक. CHC प्रतापगंज.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAVINASH PATEL
Sept 20, 2025 03:19:58
Sakti, : एंकर,,, सक्ती जिले के फगुरम चौकी के ग्राम सेरो में देर रात दर्दनाक हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। तेज़ रफ्तार हाइवा वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में करीब 6 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सूचना पाकर फगुरम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को किसी तरह काबू में किया। गांववालों का कहना है कि तेज रफ्तार हाइवा आए दिन हादसों को दावत देते हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी ड्राइवर को कब तक पकड़ पाती है और क्या सख्त कार्रवाई होती है। बाइट गौ रक्षक
2
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Sept 20, 2025 03:19:38
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-सेब काश्तकारों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन,सेब नहीं पहुंच पा रहे बाजार तक, काश्तकारों की सरकार को चेतावनी रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के धारली क्षेत्र में अगस्त में आई आपदा के कारण लगभग एक माह तक सड़कें बाधित रहीं। इससे किसानों की सेब की फसल सेब के बागवानों में ही पड़ी है और बाजार तक समय से नहीं पहुंच पा रही है।जिससे सेब के काश्तकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।हर्षिल क्षेत्र के सेब काश्तकारों ने झाला कोल्ड स्टोरेज परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया सेब काश्तकारों का कहना है कि आपदा के कारण जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित है बड़े वाहन क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे है जिससे हमारे सेब बगीचों में ही खराब हो रहे हैं।इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि 2013 की आपदा की तर्ज पर काश्तकारों के सेब उचित दाम पर खरीदने की व्यवस्था की जाए काश्तकारों का कहना है कि आपदा की स्थिति में सरकार को तत्काल इस पर ठोस निर्णय लेकर किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए।बाहरी व्यापारी इस अवसर का गलत फायदा उठाकर किसानों से औने-पौने दाम पर सेब खरीदेंगे जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार शीघ्र ही सेब खरीदने की व्यवस्था नहीं करती है तो 21 सितंबर से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झाला पुल के पास चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। बाइट-1,2,3 सेब काश्तकार हर्षिल घाटी
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Sept 20, 2025 03:18:43
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इंसानियत की एक मिसाल सामने आई है। जहां ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार ने सड़क पर तड़प रहे एक घायल युवक की जान बचाई। पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा के पास का है, जहां मटिहानी थाना क्षेत्र के हासपुर गांव निवासी आदर्श कुमार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मोटरसाइकिल से लौटते वक्त हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रहे थे आदर्श। इसी दौरान मौके से गुजर रहे ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार की नजर पड़ी। बिना देर किए उन्होंने गाड़ी रोकी और घायल युवक को अपनी गाड़ी से उठाकर बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।लोगों ने डीएसपी रंजीत कुमार की जमकर तारीफ की और कहा इंसानियत आज भी जिंदा है।डीएसपी रंजीत कुमार ने कहा जीवन में मानवता से बढ़कर कुछ नहीं है। अगर समय पर मदद न मिलती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बाइट रंजीत कुमार डीएसपी ट्रैफिक
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Sept 20, 2025 03:18:10
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद में बीसीसीएल के अंतर्गत कोयला खनन से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवाप्रभा पर राजस्व भूमि और रैयती भूमि पर अवैध रूप से ओबी (ओवर बर्डन) डंप करने का गंभीर आरोप है। इसी मामले में विधानसभा की विशेष समिति एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने सुरंगा, पहाड़ी गोड़ा, जीनागोड़ा, नुनुडीह, मुहल्बनी, भौरा गौरखूंटी, भौरा 12 नंबर, परिसियाबाद और जहाज टांड क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच टीम के पहुंचते ही सुरंगा में ग्रामीण भड़क गए और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन का घेराव कर विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सिंदरी डीएसपी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।तीन दिवसीय दौरे पर कोयलांचल पहुंचे समिति में सात विधायक शामिल हैं – संयोजक टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अरूप चटर्जी, राज सिन्हा, उमाकांत रजक, चंद्रदेव महतो, सुदीप गुड़िया और धनंजय सोरेन। विशेष समिति के संयोजक मथुरा महतो ने बताया कि विधानसभा द्वारा गठित समिति ने जहां-जहां रैयतों ने आवेदन दिया था,वहां निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि कई जगहों पर रैयतों की जमीन और सरकारी भूमि पर आउटसोर्सिंग कंपनी ने ओबी डंप किया है। उन्होंने कहा कि सभी रैयतों को अपने कागजात के साथ बुलाया गया है। अब कागजातों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे। बाइट --- मथुरा प्रसाद महतो, संयोजक बाइट --- पांडव रजक , शिकायतकर्ता रैयत
0
comment0
Report
BCBasudeb Chatterjee
Sept 20, 2025 03:17:50
Asansol, West Bengal:টইটম্বুর দামোদর, জল ছাড়ার পরিমান বাড়ালো ডিভিসি- মহালয়ায় তর্পন নিয়ে উদ্বেগ প্রশাসনের আসানসোল : ঝাড়খন্ডে নিম্নচাপের ভারী বৃষ্টির জের। টানা কয়েকদিন দিন ধরে কম বেশি জল ছাড়ছে ডিভিসি। বৃহস্পতিবার জল ছাড়া হয়েছিল ৪১ হাজার কিউসেক হারে। ডিভিসি জানিয়েছে শুক্রবার মাইথন ও পাঞ্চেত দুই জলাধারে জল বাড়ার ফলে জল ছাড়ছে ডিভিসি। শুক্রবার সকাল থেকে ৪২ হাজার ৫০০ কিউসেক হারে জল ছাড়া শুরু করেছে ডিভিসি।মাইথন জলাধার থেকে ১৭ হাজার কিউসেক ও পাঞ্চেত জলাধার থেকে ২৫ হাজার ৫০০ কিউসেক হারে জল ছাড়া শুরু করেছে ডিভিসি। ডিভিসির ছাড়া জল দক্ষিণবঙ্গের একাধিক জেলায় ঢুকে জলমগ্ন হবার আশঙ্কা। উৎসবের মৌসুমে ডিভিসির ছাড়া জলে আরো বেশি সমস্যায় পড়তে পারে দামোদর নিম্ন উপত্যকা অঞ্চল। রবিবার মহালয়া। দামোদরে পিতৃ তর্পন করতে নামবেন বহু মানুষ।তাই উদ্বিগ্ন রাজ্য প্রশাসন। অতীতের মহালয়ার দিন দামোদরে তর্পণ করতে গিয়ে ডুবে মৃত্যু হয়েছিল মন্ত্রী মলয় ঘটকের দাদা অসীম ঘটকের। সেবারও ব্যাপক বৃষ্টিপাতের জন্য দামোদর টইটম্বুর ছিল। অতীতকে শিক্ষা নিয়ে মহালয়ার তর্পনের জন্য বিশেষ ব্যবস্থা করেছে জেলা প্রশাসন। মহকুমা প্রশাসক বিশ্বজিৎ ভট্টাচার্য জানান মহালয়া তর্পণ নিয়ে ইতিমধ্যেই জেলাশাসক বৈঠক করেছেন পৌরপ্রশাসন ও বিডিওদের সঙ্গে। বেশ কিছু সিদ্ধান্ত নেওয়া হয়েছে নদীঘাট গুলি নিয়ে। বিপর্যয় মোকাবিলা বাহিনী, পুলিশ, সিসি ক্যামেরা সমস্ত কিছুর ব্যবস্থা রাখা হয়েছে এবার নদী ঘাটগুলিতে। যে ঘাট গুলি জলে-টইটোম্বুর বা বিপজ্জনক সেখানে না যাওয়ার জন্য আগে থেকে ব্যারিকেড করে দেওয়া হবে। মাইকিংয়ে ব্যবস্থা করা হবে বলে জানিয়েছেন মহকুমা শাসক। পুরপ্রশাসনের তরফে মেয়র পারিষদ গুরুদাস চট্টোপাধ্যায় জানান সতর্কতার নেওয়ার জন্য যা যা দরকার পুলিশ ও জেলা প্রশাসন করছে। ঘাটগুলিতে উন্নত পরিকাঠামো তৈরি করা হচ্ছে।। 2009Z_ASN_DVC_DAMODAR Byte Gurudas Chatterjee MMIC SDM BISWAJIT BHATTACHARYA
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 20, 2025 03:17:44
Jalabaria, West Bengal:সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের সহযোগিতায় ডায়মন্ড হারবার মহিলা বিশ্ববিদ্যালয়ে সেবাশ্রয় ক্যাম্প নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ ২৪ পরগনার ডায়মন্ড হারবার মহিলা বিশ্ববিদ্যালয়ে অনুষ্ঠিত হলো সেবাশ্রয় ক্যাম্প। সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের সহযোগিতায় ও মহিলা বিশ্ববিদ্যালয়ের তৃণমূল ছাত্র পরিষদের উদ্যোগে এবং ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার দলীয় পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদের ব্যবস্থাপনায় এই ক্যাম্পের আয়োজন করা হয়। সেবাশ্রয় ক্যাম্পে বিশ্ববিদ্যালয়ে পড়ুয়া ছাত্রীদের জন্য চিকিৎসা পরিষেবা দেওয়া হয় এবং বিনামূল্যে ওষুধ সরবরাহ করা হয়। মহিলা বিশ্ববিদ্যালয় তৃণমূল ছাত্র পরিষদের পক্ষ থেকে জানানো হয়, রাজ্য তথা দেশের বিভিন্ন প্রান্ত থেকে ছাত্রীদের পড়াশোনার জন্য এখানে আসতে হয়। তাদের সুবিধার্থে ও স্বাস্থ্য সুরক্ষার কথা মাথায় রেখেই এই সেবাশ্রয় ক্যাম্প আয়োজন করা হয়েছে।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 20, 2025 03:16:49
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Sept 20, 2025 03:16:38
Bikaner, Rajasthan:Assign desk rounak vyas bikaner Story :- राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय महाविद्यालय कोलायत के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने समाजहित और जनजागरूकता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित कीं। Intro: - स्वयंसेवकों का एकदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदौ का बाला में हुई, जहाँ स्वयंसेवकों ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। इसके बाद, रामदेव मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर उन्होंने समाज को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गाँव में जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। रैली में छात्रों ने नारेबाजी कर आमजन को जागरूक किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।इस एक दिवसीय शिविर के माध्यम से NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों से लेकर आमजन तक को नशा मुक्ति, स्वच्छता और जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने कोलायत क्षेत्र में एक दिवसीय शिविर आयोजित कर बच्चों व ग्रामीणों को नशा मुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियाँ कर समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। Logsheet Shorts बाइट :-उर्मिला चोपडा(व्याख्याता)
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 20, 2025 03:16:31
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Sept 20, 2025 03:16:21
Bikaner, Rajasthan:Assign desk Rounak vyas bikaner Story:- शिक्षा निदेशक बीकानेर के आदेश को लेकर अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार का विरोध प्रदर्शन, स्कूल शिक्षा परिवार ने सीबीईओ को शिक्षा निदेशक के नाम एक सूत्री मांग का दिया ज्ञापन, बकाया के बावजूद टीसी देने वाले आदेश को निरस्त कर निजी स्कूलों को राहत देने की मांग, शिक्षा निदेशक द्वारा आदेश निरस्त नहीं करने पर कोर्ट का दरवाजा ख़टखटाया जाएगा, अध्यक्ष भंवर लाल उपाध्याय -प्रभारी राजेंद्र पालीवाल सहित निजी स्कूल संचालक मौजूद रहे Intro :- अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार का विरोध प्रदर्शन निजी स्कूल संचालकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षा विभाग के आदेश के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक एवं माध्यमिक बीकानेर के नाम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन दिया। संगठन का कहना है कि फीस बकाया रहने पर टीसी जारी करना विद्यालय संचालकों और स्टाफ के वेतन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी और सरकारी स्कूलों के लिए अलग-अलग नियम बनाना न्यायसंगत नहीं है। आदेश को निरस्त कर निजी स्कूल संचालकों को राहत देने की मांग की गई। शिक्षा निदेशक द्वारा आदेश निरस्त नहीं करने पर अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार न्यायालय का दरवाजा खटखाटाया जाएगा, विरोध प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष भंवरलाल उपाध्याय, सचिव जयप्रकाश, प्रभारी राजेंद्र पालीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे! Logsheet Shorts बाईट :-भंवरलाल उपाध्याय (तहसील अध्यक्ष)
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 03:15:56
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 एरिया डोमिनेशन अभियान ने कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।चार गिरफ्तारी वारंटियों और सात लोगों को किया शांति भंग में गिरफ्तार। कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही।दो पुलिस टीमों का गठन कर 24 अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर किया गिरफ्तार। एंकर सीकर के नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार गिरफ्तारी वारंटी और सात लोगों को आपस में झगड़ा करने के मामले में शांति भंग में गिरफ्तार किया कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार गिरफ्तार वारंटी और सात लोगों को आपस में झगड़ा करने के मामले में शांति भंग में गिरफ्तार किया उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दो टीमों का गठन कर करीब 24 स्थान पर दबिश देकर यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top