करनाल में आतंकवादी संगठन पर पिता की भावनाएं: दर्द और संवेदनशीलता की कहानी
Bassi Akbarpur, Haryana:एंकर - करनाल हिज्बुल्लाह संगठन को लेकर विनय नरवाल के पिता ने कहा कि इस तरह का संगठन एक आतंकवादी संगठन है और जो पिछले दिनों पहलगाम में कायराना हरकत की गई थी जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और परिवार आज भी उसे दर्द में है जिसमें मेरा बेटा भी चला गया उन्होंने कहा कि इस तरह के आतंकवादी संगठन वह किसी भी देश के हो या किसी भी देश से बिलॉन्ग करते हो दुनिया में किसी भी जगह का प्रदर्शन होता है या वह कोशिश करते हैं करने की और उसके प्रति हमें बहुत ही संवेदनशील होना चाहिए और हमारी सरकार बहुत ही संवेदनशील है उन्होंने कहा कि जैसा कि मुझे मालूम है मोहर्रम के जुलूस के दौरान और मोहर्रम का जो एक जुलूस है वह धार्मिक जुलूस है एक सद्भावना के साथ उसे निकाला जाना चाहिए उसमें किसी उग्रवादी संगठन के पोस्ट या उसके झंडा लहराना किसी भी तरह से मेरे विचार में ठीक नहीं है और इस पर संवेदनशील हमारी सरकार है और जरूर कार्रवाई होगी उन्होंने कहा जो दर्द हम झेल रहे हैं वह हमें पता है कहीं ना कहीं वह आतंकवादी संगठन है और एंटी सोशल संगठन तो वह है जो बिल्कुल गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए मेरा यह मानना है । पाकिस्तान की हॉकी टीम इंडिया खेलने को लेकर आने पर उन्होंने कहा कि खेल भावना से देखा जाए तो दुनिया भर के देश आपसी भाईचारे के चलते मित्रता के लिए संभावना के लिए यात्रा करते ही है और उसमें खेल भावना भी है पर जहां तक यह बात है कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा कर रही है और यह सरकार का ही फैसला है कहीं ना कहीं हमारी सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार कर कर तब उनको अनुमति दी होगी यह सरकार के और पर फैसला है और इस पर में कोई कमेंट नहीं कर सकता। बाइट राजेश नरवालहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रेमी प्रेमिका ने उड़ाये जेवर और पचास हजार नगदी मामले का खुलासा,दोनों गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:प्रेमी प्रमिका ने रची साजिश,पचास हजार नगदी और जेवर चुराये,प्रेमी के घर बरामद,प्रेमी प्रेमिका भेजे गए जेल गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर बाजार में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए परिवार के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। महिला आरक्षी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने रिश्तेदार विकास कसौधन के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने ही घर से आभूषण, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी मौसी का लड़का विकास कसौधन पुत्र जमुना, निवासी विशुनापुर, वादी के घर आता-जाता था। इसी दौरान पूनम कसौधन एवं विकास कसौधन के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दोनों ने साथ भाग जाने की योजना बनाई, जिसके लिए धन की आवश्यकता होने पर विकास कसौधन ने घर में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस ने प्रेमी विकास कसौधन,और प्रेमिका पूनम कसौधन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया।लखीमपुर खीरी मितौली अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।तहसील सभागार मितौली में सेंटर बार एसोसिएशन तहसील मितौली सम्बद्ध जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ल व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी को पद गोपनीता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा अनुराग मिश्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार सहित समस्त आगंतुक व अधिवक्ता मौजूद रहे।सिकंदराराऊ में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने चलाया गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को नगर के प्रमुख राठी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनआंदोलन से जोड़ना रहा। अभियान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक कर गौ संरक्षण के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। अभियान का समापन भारत माता एवं गौ माता के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।अब ड्रग सप्लाई करने वालो की खैर नहीं,जिला प्रशासन हुआ सख्त,ऐसे लोगों पर की जाएगी कार्यवाही
Gonda, Uttar Pradesh:अब ड्रग सप्लाई करने वालो की खैर नहीं,जिला प्रशासन हुआ सख्त,ऐसे लोगों पर की जाएगी कार्यवाही,कल रानी बाजार के एक मेडिकल स्टोर पर करोड़ो रूपये के नशीले ड्रग पकड़े जाने पर डीएम की सख्तीमुख्यमंत्री के 21 को प्रस्तावित दौरे का निरीक्षण करते आयुक्त और डीआईजी
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्य मंत्री का बहराइच,श्रावस्ती का प्रस्तावित दौरा 21 जुलाई को,प्रस्तावित स्थल का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण,अवारा पशुओं को दूर रखने का निर्देशप्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:पहले भी डिलवरी के दौरान एक महिला की बलदेव हॉस्पिटल में हो चुकी है मौत मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया। आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।Untitledप्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।
मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया।
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया।
आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली।
मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।
मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
