Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा में किसानों की फसलें बर्बाद, बारिश ने बढ़ाई समस्याएं!

GLGautam Lenin
Jul 10, 2025 04:05:26
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- कभी सुखा तो कभी ओलावृष्टि तो कभी अतिवृष्टि ने किसानों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। कभी खेत में लगी फ़सल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण खराब हो रही है तो कभी खेत में लगने वाला बिचड़ा सड़ रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति इन दिनों किसानों के साथ लोहरदगा में उत्पन्न हो रही है। अतिवृष्टि ने किसानों के सामने धानरोपनी से पहले ही समस्या उत्पन्न कर दी है। खेत में लगा बिचड़ा या तो सड़ गया है या फिर अधिक पानी की वज़ह से खराब होने की स्थिति में आ गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अनुपात के अनुसार जून माह में लोहरदगा जिला में पांच गुणा अधिक बारिश हुई। ऐसे में किसानों को धान रोपनी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला पाया। वही किसान भी अतिवृष्टि से परेशान हैं। क्योंकि धानरोपनी के लिए खेत को तैयार करने में इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेत में ज़रूरत से ज़्यादा पानी समस्या उत्पन्न कर रहा है। धान का बिचड़ा खेतों में खराब हो रहा है। लेकिन इन्हें रोपाई का अनुकूल मौसम नहीं मिल पा रहा है। बाइट - किसान बाइट - किसान बाइट - कालेन खलखो खलखो, जिला कृषि पदाधिकारी लोहरदगा लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top