Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर महिला का ऑपरेशन, जानिए सच क्या है!

AYAMARJEET YADAV
Jul 09, 2025 18:00:09
Sasaram, Bihar
खबर रोहतास जिला से है। जहां काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में एक फर्जी क्लीनिक में फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर एक प्रसव पीड़ित महिला का ऑपरेशन कर दिया। जिस महिला की मौत हो गई। ऐसा आरोप मरीज महिला के परिजन लगा रहे हैं। बता दे कि नवजात बच्चे की जान बच गई है। काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री की रहने वाली 26 वर्षीय संगीता देवी को किसी आशा कार्यकर्ता ने पहले फुसलाकर सरकारी अस्पताल से एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया। बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान महिला संगीता देवी की मौत हो गई और घटना के बाद अस्पताल में कथित डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। चुकी इस घटना के बाद सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के निर्देश पर उस फर्जी क्लिनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया। पीड़ित महिला की बहन का कहना है कि जब उसकी बहन का तबियत ज्यादा बिगड़ गया, तो वह डॉक्टर से रेफर करने की गुहार लगाने लगी। इसके बावजूद डॉक्टर किसी अन्य डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर मरीज को दिखाने लगा तथा वीडियो कॉल पर किए गए बात के अनुसार ही इलाज शुरू कर दिया। आरोपी है कि इसी लापरवाही में महिला की मौत हो गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। जिस आशा कार्यकर्ता ने पहले फुसलाकर महिला को फर्जी क्लीनिक में पहुंचा दिया, उस पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। बाइट -- सुनीता (मृतक महिला की बहन) बाइट -- मणिराज रंजन (सिविल सर्जन) सासाराम।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top