251001
हत्या के प्रयास का फर्जी मामला: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हत्या के प्रयास का फर्जी मुकदमा दर्ज करान के मामले का भंडाफोड़ , DATE=30-07-2025 ANCHOR =पश्चिमी यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना भोपा पुलिस ने हत्या के प्रयास का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले मामले मेँ निर्दोष लोगो को फ़साने के लिए किये गए षड्यंत्र का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमे पुलिस ने गोली लगने से घायल होने वाले आफ़ताब व फर्जी घाव बनाकर मेडिकल करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा के कर्मचारी खालिद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 30 हजार रुपये नगदी, सर्जिकल उपकरण, शरीर को सुन्न करने की दवाई, 1 माचिस की डिब्बी, 1 खून लगी कांच की शीशी और आफताब का कुर्ता (जिसको जलाकर गोली लगा छेद बनाया गया) बरामद किए है VO=दरअसल मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव पटोली का था जहाँ 25 जुलाई की दोपहर का है जब डायल 112 पर एक युवक को गोली मारने की सुचना प्राप्त हुई थी जिसमे अम्मार ने थाने मेँ तहरीर देते हुए अपने भाई पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था और अपने भाई की डॉक्टरी रिपोर्ट पुलिस के सामने पेश की थी. जिसके बाद एसपी देहात आदित्य बंसल ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुरे मामले की जाँच के लिए एक टीम बनाई और मामले की जाँच शुरू कर दी जिसमे इस मामले खुलासे के लिए एक टीम पुलिस की बनाई गयी वही डॉक्टरी रिपोर्ट की जाँच करने के लिए तीन डॉक्टरो की एक टीम को बनाया गया. पुलिस ने जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है. अम्मार ने षड्यंत्र रचते हुए अपने ही गांव के कुछ लोगो पर अपने भाई आफ़ताब पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था जिसका आज एसएसपी संजय वर्मा ने खुलासा किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 27 जुलाई 2025 को वादी अम्मार पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम पटौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को सूचना दी कि उसका बडा भाई आफताब आलम अपने खेत में ईख को देखने गया था तभी वहां पर साविर व गुलसनव्वर पुत्रगण शमशेर निवासी ग्राम पटौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर व 1 अज्ञात व्यक्ति द्वारा आफताब के सीने में गाली मार का घायल कर दिया । जिसके द्वारा यह भी बताया गया कि उसने अपने भाई को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 245/25 धारा 109(1) बीएनएस में दर्ज करते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि लगभग 2 माह पहले शिकायत कर्ता अम्मार के भाई मुजम्मिल के द्वारा आरोपी बनाए गए गुलसनव्वर की पत्नी के साथ दुर्ष्कम किया था जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 183/25 धारा 64(1)/331(4)/115(2)/351(3) बीएनएस दर्ज किया गया था। जिसमें बाद विवेचना आरोप पत्र न्यायलय में प्रेषित किया जा चुका है, जिसमें अम्मार का भाई मुजम्मिल जिला कारागार में बंद है। जिसमें आफताब पुत्र मौ0 हसन, अम्मार और इनका रिश्तेदार उस्मान , महताब एवं अन्य कुछ लोग मुजम्मिल को जेल से जमानत कराने के लिये उसकी पैरवी कर रह थे, जबकि मुजम्मिल की जमानत खारिज हो चुकी है। उक्त लोग दुर्ष्कम पीडिता एवं उसके पति व अन्य परिजनों पर फैसला करने का दवाब बना रहे थे, लगभग 10 दिन पहले उक्त लोग मिलकर होकर दुर्ष्कम पीडिता के घर पर गये और धमकी दी गयी थी पीडिता के पति गुलसनव्वर व देवर को बरबाद कर देगे कोई फर्जी केस बनाकर और मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देगे या तो हमारी बात मान लो।पीडिता एवं उसके परिजन द्वारा मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया तो इन लोगो द्वारा सरकारी अस्पताल भोपा के वार्ड वॉय खालिद के साथ मिलकर योजना बनायी तथा योजना के अुनसार दिनांक 27.07.2025 को आफताब के शरीर पर फर्जी चोट बनाकर ग्राम पटौली के जंगल में ले जाकर हवाई फायरिंग की गयी तथा डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया और गुलसनव्वर पुत्र शमशेर, साविर पुत्र शमशेर व 1 अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। तथा इस मुकदमें को खत्म करने के लिए अम्मार ने गुलसनव्वर से 50000 हजार रुपये की रंगदारी बसूली गयी और 5 लाख रुपये की और रंगदारी मांगी जा रही थी और इसी दौरान पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आफताब पुत्र मोहम्मद हसन के द्वारा अपने शरीर में फर्जी चोट बनबाने के लिये 55 हजार रुपये अस्पताल के कर्मचारी एवं पैरवी करने वाले लोगों को दिये गये थे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को भोपा से आरोपी खालिद व आफताब को गिरफ्तार किया गया है। अबतक की गयी कार्यवाही के दौरान विवेचना से मुकदमा अपराध संख्या 245/25 धारा 109(1) बीएनएस (हत्या का प्रयास) में अम्मार के द्वारा दिये गये आरोपियों की नामजदगी एवं घटना का होना झूठा पाया गया है जिसमें हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 61(2)/231/ 234/ 308 (7) व बीएनएस व 7/7(ए)/8/12 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों अफताब आलम पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम पटौली थाना भोपा व खालिद पुत्र मुख्तार निवासी कस्बा व थाना भोपा के कब्जे से पुलिस ने 30 हजार रुपये नगदी, सर्जिकल उपकरण, शरीर को सुन्न करने की दवाई, 1 माचिस की डिब्बी, 1 खून लगी कांच की शीशी और आफताब का कुर्ता (जिसको जलाकर गोली लगा छेद बनाया गया) बरामद किए है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। BYTE - संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर)0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सभासद अनुज गुप्ता ने मथुरा,काशी और अयोध्या के लिए नई रेल की मांग, सांसद जितिन प्रसाद से लगाई गुहार।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,,पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं और आम जनता को धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के अध्यक्ष सभासद अनुज कुमार गुप्ता ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत क्षेत्र के कई कस्बों से हजारों की संख्या में मजदूर, पुरोहित और श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। त्योहारों और मेलों के अवसर पर तो यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।लेकिन वर्तमान में इस रूट पर सीधी रेल सेवा न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए बार-बार बस या अन्य साधनों से यात्रा करना संभव नहीं हो पाता।अनुज गुप्ता ने पत्र में अनुरोध किया कि पीलीभीत से अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए ट्रेन शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को आपसे पूरी उम्मीद है कि आप उनके हित में निर्णय लेकर रेल सुविधा उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मांग पूरी होती है तो न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।0
0
Report
इतना भीषण ब्लास्ट: अंडे के ठेले पर गैस सिलेंडर फटने से चार घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के पुरानी इटारसी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्रीराम मेडिकल के पास सड़क किनारे लगे एक अंडे के ठेले में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ठेले ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन इसी दौरान ठेले में रखा घरेलू गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके तक इसकी गूंज सुनाई दी। अचानक हुए इस ब्लास्ट से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सिलेंडर के टुकड़े लगने और आग की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। घायलों में राहतकार्य में मदद कर रहे इटारसी थाने के आरक्षक राजकुमार चौहान भी शामिल हैं।0
0
Report
वाराणसी के सारनाथ मंदिर को UNESCO विश्व धरोहर में साइट के रूप में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सारनाथ मंदिर को भारत की 45वीं साइट के तौर पर UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। वाराणसी, उत्तर प्रदेश: महाबोधि सोसाइटी, सारनाथ के पूर्व सेक्रेटरी सुमेध थेरो कहते हैं, "... हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज ऑर्गनाइज़ेशन का शुक्रिया अदा करते हैं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंडर, भारत का नाम और इज़्ज़त दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और भारत दुनिया की इकोनॉमिक ताकतों में से एक बनने की लाइन में है..."0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में चाकूबाजी: युवती की मौत, आरोपी फरार
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग -- शहर में सरेआम चाकूबाजी, पार्क में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, अज्ञात ने युवती का गला काटा, गंभीर रूप से घायल, खून से लथपथ युवती को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान लड़की की मौत, हमले की वजह अज्ञात, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी, कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क का मामला।0
0
Report
मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर भारत को दिया तीसरा गोल्ड
Noida, Uttar Pradesh:ग्लासगो, स्कॉटलैंड: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा, "एशियन गेम्स में मैं 49 किलोग्राम की श्रेणी में खेलने जा रही हूं... मैं वेटलिफ्टिंग के लिए जो भी कर सकती हूं वो करूंगी। मुझे एशियन गेम्स में फोकस की आवश्यकता है... मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं एशियन गेम्स में भी भारत के नाम एक मेडल करूं..." ग्लासगो, स्कॉटलैंड: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैं भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीत पाई। मेरे दिमाग में बहुत चीजें चल रही थीं... ये मेरा तीसरा गोल्ड मेडल है और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरा चौथा मेडल है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं..." ग्लासगो, स्कॉटलैंड: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू अपने परिवार और कोच से मिले समर्थन के बारे में बात करते हुए भावुक हुईं। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।0
0
Report
मोदी के मार्गदर्शन में नंदन Nilekani के नेतृत्व में परीक्षा सुधार के लिए टास्कफोर्स गठित
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ श्री Nandan Nilekani जी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार के पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है。 यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा。 उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।0
0
Report
Advertisement
एटा में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए एसपी सिटी ने रूट निरीक्षण किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने किया कांवड़ रूट का निरीक्षण, SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग का लिया जायजा, संवेदनशील स्थलों, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजामों का किया निरीक्षण, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविर व भंडारा स्थलों का भी किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित एवं सुचारु कांवड़ यात्रा के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, थाना मलावन और सकीट क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण。0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रक-बाइक टक्कर: युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर के लिए रेफर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ़्तार ट्रक और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक का दोनों पैर كटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लाए सीएचसी जामों, गंभीर हालत में घायल युवक को हायर सेंटर किया गया रेफर जामों थाना कस्बे के गल्ला मंडी के पास का है मामला0
0
Report
खाटूधाम में श्याम दर्शन के दौरान भक्त बनाम सुरक्षा कर्मी की मारपीट वीडियो वायरल
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी में स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन व्यवस्था के दौरान एक श्याम भक्त और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु अचानक अपना आपा खो बैठा और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर में टेलीफोन टावर पर चढ़ा व्यक्ति, लोगों में हड़कंप
Jamtara, Jharkhand:नारायणपुर में टेलीफोन टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप जामताड़ा के नारायणपुर में देर शाम एक व्यक्ति अचानक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस एवं स्थानीय लोग व्यक्ति को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल उसके टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.0
0
Report
Hanumangarh: हनी ट्रैप गैंग के तीन गिरफ्तार; मकान दिखाकर वीडियो से ब्लैकमेल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : हनी ट्रैप गैंग के तीन गिरफ्तार; जंक्शन थाना पुलिस को मिली सफलता, मकान दिखाने के बहाने बुलाकर शिकार बनाते थे, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके फांसते थे लोगों को, मकान दिखाने के बहाने घर में बुलाता था गैंग, गैंग के सदस्य बलजीत कौर, राधिका अरोड़ा और राजेंद्र सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीनों से पूछताछ में जुटी है जंक्शन थाना पुलिस0
0
Report
सभासद अनुज गुप्ता ने मथुरा, काशी और अयोध्या के लिए नई रेल की मांग, सांसद जितिन प्रसाद से लगाई गुहार।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं और आम जनता को धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के अध्यक्ष सभासद अनुज कुमार गुप्ता ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है।पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत क्षेत्र के कई कस्बों से हजारों की संख्या में मजदूर, पुरोहित और श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। त्योहारों और मेलों के अवसर पर तो यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।लेकिन वर्तमान में इस रूट पर सीधी रेल सेवा न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए बार-बार बस या अन्य साधनों से यात्रा करना संभव नहीं हो पाता।अनुज गुप्ता ने पत्र में अनुरोध किया कि पीलीभीत से अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए ट्रेन शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को आपसे पूरी उम्मीद है कि आप उनके हित में निर्णय लेकर रेल सुविधा उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मांग पूरी होती है तो न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: 7 की हालत गंभीर, 11 घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा उर्स में 11 लोगों को बैठा कर जा रही गाड़ी पलटी घटना स्थल पर मची अफरा तफरी घटना में 7 लोगो की हालत गंभीर 4 लोगो को औराई PHC मैं कराया गया भर्ती जबकि बुरी तरह से जख्मी सात लोगों को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के लिये भेजा गया औराई थाना क्षेत्र के अलीनगर से एक गाड़ी में बैठ कर उर्स में जा रहे थे सभी लोग घटना औराई थाना क्षेत्र के पाकड़ चौक के समीप का घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
स singerौली बाईपास 300 करोड़, मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क, कड़ाई के निर्देश
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पहुंचीं प्रभारी मंत्री संपतिया उइके; अधिकारियों से पूछा कब तक पूरा होगा काम; किसानों को समय पर खाद मिले और कालाबाजारी पर सख्ती; 300 करोड़ से बनेगा सिंगरौली बाईपास; 100 करोड़ से मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क; दूर-दराज के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा; प्लाजा मामले में दोषियों की खुफिया जांच और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी; डीएमएफ फंड का लाभ जिले के 25 किलोमीटर तक के गांवों को मिलेगा, जिससे सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी; जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—प्रभारी मंत्री। सिंगरौली दौरे पर पहुंचीं मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर, एसपी और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि जनता के काम समय पर पूरे होने चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सबसे पहले किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद मिले, किसी को लाइन में खड़ा न होना पड़े और अगर कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश कराया जाए, पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो और अस्पतालों में लोगों को समय पर इलाज मिलना चाहिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से सिंगरौली बाईपास बनाया जाएगा। वहीं 100 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क का निर्माण होगा। इसके साथ ही दूर-दराज के गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। लंबे समय से लंबित प्लाजा मामले पर भी प्रभारी मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही घोषणा की कि अब डीएमएफ फंड का लाभ जिले से 25 किलोमीटर तक के गांवों को भी मिलेगा, जिससे वहां सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी।0
0
Report
सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास: 14 टीमों के साथ गिरफ्तारी की तयारी
Sikar, Rajasthan:सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश स्वयं सीकर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अब तक की जांच में घटना में छह बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों के पास हथियार होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पूरे सीकर जिले में नाकाबंदी कराई गई है, वहीं आसपास के जिलों और राजस्थान पुलिस के नेटवर्क के माध्यम से भी बदमाशों की जानकारी साझा की गई है। आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि पूरे मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है और सीकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। किसी विशेष गिरोह के शामिल होने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अनुसंधान जारी है, इसलिए इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। घटनास्थल पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, सीओ सिटी विजय पाल, सदर थाना अधिकारी पवन चौबे, शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस शहर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
