icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132103
RBRAKESH BHAYANA4 Aug 2025, 01:00 pm

नोमान इलाही की जासूसी: ISI के लिए डिजिटल सबूतों ने खोली पोल!

Panipat, Haryana:2 FILES LOCATION 2C APP PANIPAT STORY BY RAKESH BHAYANA ISI के लिए जासूसी: नोमान इलाही के खिलाफ डिजिटल सबूतों ने खोली पोल ISI एजेंट से वॉट्सऐप चैट, वीडियो और कॉल CDR बने नोमान इलाही की जासूसी का सबूत पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान इलाही के खिलाफ सीआईए-1 ने शनिवार को 1600 पेज की चार्जशीट पेश की। इसमें नोमान को सजा दिलाने के लिए सबसे अहम सबूत डिजिटल हैं। इसमें 100 से अधिक पेज की पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट इकबाल काना व अन्य लोगों से वॉट्सएस चेट शामिल है। इसके अलावा वॉट्सएप व फोन कॉल की सीडीआर, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडियन आर्मी की मूवमेंट की पाकिस्तान भेजी वीडियो व खुफिया जानकारी भी शामिल है। मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होनी है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी नोमान इलाही की जांच पूरी के बाद चालान न्यायालय में पेश किया गया है। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान जो भी सबूत , फिजिकल सबूत के साथ जो जो गवाही हुई थी उन सभी को इकट्ठा करके न्यायालय में चालान दिया गया है। उन्होंने बताया कि नोमान इलाही पर देश की सूचना पाकिस्तान में भेजने के आरोप थे उस पर देशद्रोह होने के सबूत मिले है इसलिए सबूतो के आधार पर चालान न्यायालय में पेश किया गया है। सतीश वत्स ने नोमान इलाही के खातों में पैसों की लेनदेन की स्पष्ट जानकारी देने से मना कर दिया। बता दें कि कैराना निवासी नोमान इलाही को पुलिस ने 13 मई को पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नोमान ने बताया कि उसने भारत की खुफिया जानकारी आईएसआई एजेंट इकबाल काना से शेयर की है। पुलिस ने उसके कैराना स्थित घर से नोमान समेत 6 पासपोर्ट बरामद किए थे। जासूस नोमान इलाही के खिलाफ 1600 पेज की चार्जशीट पेश की गई एवं पाक से आई वॉट्सएप कॉल व वीडियो अहम सबूत माने जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से नोमान के खाते में पैसे आए थे नोमान के खाते में पाकिस्तान से हुई फंडिंग पंजाब के माध्यम से हुई थी। पंजाब के फिरोजपुर निवासी एक युवक के खाते से नोमान के खाते में रुपए आए थे। पुलिस को नोमान के खातों में से 3 से 4 ओर खातों की जानकारी मिली है, जिन पर कार्रवाई जारी है। बाइट-सतीश वत्स,डीएसपी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया में युवक हत्या: स्कूल के पास चाकू से बेरहमी, इलाके में सनसनी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक युवक की अपराधियों ने नृशंस हत्या कर दी है चाकू गोद गोद युवक की बेरहमी से हत्या की गई है घटना मनुआपुल थाना अंतर्गत मेहिंदियाबरी की है जहां एक स्कूल के समीप युवक का शव मिला है युवक को चाकू गोद गोद बेरहमी से हत्या कर दी गई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है मृत युवक का नाम शेख अशलम बताया जा रहा है जो गौनाहा का रहने वाला है चार महीने से अपने नानी के घर पर रहकर मजदूरी का काम कर रहा था सुबह युवक काम पर गया था देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोज बिन हो रही थी तभी उसका शव स्कूल के समीप बरामद हुआ है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास 15 फीट अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक बाराबंकी रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंकी कस्बे की ओर जाने वाली सड़क पर एक चाय की टपरी के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसने भी इतने बड़े अजगर को देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। आपको बता दें कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान पुरानी इमारतों को गिराया जा रहा है और मलबा हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी क्षेत्र के आसपास मौजूद झाड़ियों या जंगल से निकलकर अजगर सड़क पर आ गया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने और उसे जंगल में छोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं。
0
0
Report

महराजगंज बूथ सम्मेलन में मीट पार्टी, क़रीब सैकड़ों बकरों की बलि

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भाजपा बूथ सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यकर्ताओं को मटन परोसा गया। महराजगंज जिले में पांच विधानसभा हैं जिनमें महराजगंज सदर (सुरक्षित), पनियारा, फरेंदा और नौतनवा में मीट पार्टी हुई लेकिन सिसवा विधानसभा में कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन में शाकाहारी भोजन कराया गया। पनियरा विधानसभा में कुछ कार्यकर्ता बचे ही थे कि तब मटन समाप्त हो गया लेकिन आयोजक मंडल ने दोबारा से पांच बकरों को कटवा कर 35kg मटन दोबारा मंगवाया तब जाकर सभी कार्यकर्ताओं को भोजन कराया जा सका। महराजगंज जिले में बूथ सम्मेलन के दौरान सैकड़ों बकरों की बलि चढ़ा दी गई जिससे कार्यकर्ताओं को भोजन कराया जा सके। बंगाल चुनाव में मछली के सहारे चुनाव जीतने वाली बीजेपी अब यूपी चुनाव में मीट की एंट्री कर दी है। यूपी में बकरे के मीट के सहारे बीजेपी चुनाव जीतना चाह रही है और इसकी शुरुआत यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के संसदीय क्षेत्र महाराजगंज से शुरूआत किया गया है। महराजगंज के सदर विधानसभा के भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया ने जब पूछा गया कि भू सम्मेलन में मटन पार्टी का आयोजन किया गया है तो उन्होंने हँसते हुए कहा कि यह भोजन है भोजन?
0
0
Report
Advertisement

देहरादून LIU निरीक्षक मनोज मनराल का दिल का दौरा से आकस्मिक निधन

Noida, Uttar Pradesh:जनपद देहरादून में एलआईयू (LIU) के पद पर तैनात निरीक्षक श्री मनोज मनराल जी का हृदयघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया है। मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के निवासी मनोज मनराल जी वर्ष 2002 में उप-निरीक्षक एलआईयू के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे तथा अक्टूबर 2025 से देहरादून में कार्यरत थे। अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले श्री मनराल अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित अधिकारी थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), देहरादून ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
0
0
Report
Advertisement

अरवल सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में बगहा अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीज परेशान

Bagaha, Bihar:अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुईं मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को बिहार राज्य चिकित्सकों के आह्वान पर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भी ओपीडी सेवायें पूरी तरह बंद रहीं । ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए । बताया जा रहा है की इंटर स्टेट औऱ इंटरनेशनल सीमा पर स्थित पश्चिम चम्पारण ज़िला के बगहा SDH जों सदर अस्पताल की श्रेणी में शामिल है यहां भी भासा के आह्वान पर हड़ताल का असर देखा गया ज़ब चिकित्सा कर्मियों नें घंटों खड़े होकर हाथों पर काली पट्टी बांध विरोध दर्ज़ कराया। इस सम्बन्ध में तिरहूत प्रमंडल के भासा सचिव डॉ. विनय कुमार ने बताया कि अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुईं मारपीट की घटना के बाद भी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से डॉक्टरों में आक्रोश है। यही वजह है की घटना के विरोध में भासा डॉक्टर संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में आज ओपीडी सेवायें बंद रखी गई हैं । उन्होंने कहा है कि चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सकें । हालांकि अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं । आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है लेकिन हड़ताल की वजह से नियमित ओपीडी सेवा पूरे दिन बाधित रही । बता दें की बुधवार को दिनभर ओपीडी बंद होने से बगहा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए मरीज और उनके परिजन काफी निराश दिखे । मरीजों ने बताया कि लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों से परामर्श व मेडिकल जाँच समेत दवाइयां नहीं मिल पाने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा । मरीजों ने जल्द से जल्द ओपीडी सेवा बहाल करने और चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग राज्य सरकार से की है । बाइट - डॉ. राजीव कुमार, हड़ताली चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल बगहा बाइट - डॉ. विनय कुमार, सचिव भासा तिरहूत प्रमंडल
0
0
Report

डॉ. गोपाल ठाकुर ने कांग्रेस की हिंसक राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्य टूटने के खिलाफ बताया

Darbhanga, Bihar:कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं — डॉ. गोपाल जी ठाकुर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की सांसद ने की निंदा प्रधानमंत्री आवास के घेराव को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया कांग्रेस पार्टी में नक्सली तथा अराजक तत्वों का जमावड़ा — डॉ. गोपाल जी ठाकुर कांग्रेस पार्टी की राजनीति अब लोकतांत्रिक मूल्यों से भटककर हिंसा, अराजकता और उपद्रव की राजनीति बनती जा रही है。 पटना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय की ओर से की गई पत्थरबाजी और हिंसक व्यवहार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है。 भाजपा सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यालय से किए गए हिंसक हमलों को कांग्रेस की हताशा और नक्सली मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का नेतृत्व लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं, कानून और संवैधानिक मर्यादाओं को चुनौती देने का काम कर रहा है, जिसके कारण उसके कार्यकर्ता भी हिंसा और अराजकता का रास्ता अपना रहे हैं。 डॉ. ठाकुर ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर धरना एवं घेराव का प्रयास भी लोकतांत्रिक परंपराओं और सुरक्षा व्यवस्था की मर्यादाओं के विपरीत था। संसद के भीतर चर्चा और संवाद के पर्याप्त अवसर होने के बावजूद इस प्रकार का राजनीतिक प्रदर्शन केवल टकराव का वातावरण बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और कानून के शासन में अटूट विश्वास रखता है। भाजपा की नीति और नियत सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं तथा शांतिपूर्ण जनभागीदारी पर आधारित रही है। कांग्रेस की हिंसक और अराजक राजनीति का जवाब बिहार और देश की जनता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति—जनादेश—के माध्यम से देगी。
0
0
Report
Advertisement

डॉ के कृष्ण कुमार रेलवे स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक बने

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए गौरव का क्षण। डॉ. के. कृष्ण कुमार बने रेलवे बोर्ड में महानिदेशक, रेलवे स्वास्थ्य सेवा。 अभी उत्तर-पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक हैं डॉ. कुमार。 रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने डॉ. कुमार को शुभकामनाएं दी。 मूल रूप से केरल के पालघाट जिले के निवासी हैं डॉ कुमार。 भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा 1990 बैच के हैं अधिकारी。 उन्होंने सहायक चिकित्सा मंडल अधिकारी, मंडल अधिकारी/ भावनगर, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी/भावनगर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक/ वडोदरा, मुख्य चिकित्सा निदेशक/ वडोदरा, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक/ पश्चिम रेलवे में कार्य कर चुके。 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ वडोदरा के पद पर उन्हें 3 बार कुशलता शील्ड मिली。 कोविड-19 के समय भी उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया。 NWR में एक वर्ष के कार्यकाल में कई उपलब्धियां स्थापित की。 लैब का एनएबीएल एक्रीडिटेशन, सेंट्रल हॉस्पिटल में आरोग्यं कैफे, ओपीडी फार्मेसी, सभी मंडलों पर 6 क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की नियुक्ति की。
0
0
Report

470वें मुड़िया पूनों मेला-2026: सुरक्षा के बड़े इंतजाम, क्या आप तैयार हैं?

Mathura, Uttar Pradesh:- राजकीय मुडिया पूनो मेला गोवर्धन ( मथुरा।विश्व प्रसिद्ध 'राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026' का आयोजन इस वर्ष दिनांक 23 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक पारंपरिक उत्साह और सनातन परंपरा के साथ किया जा रहा है। यह 470वां मुड़िया महोत्सव है, जिसमें देश-विदेश से लगभग 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इस ऐतिहासिक मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए मथुरा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के अभूतपूर्व और व्यापक प्रबंध किए हैं। *​सुरक्षा और प्रशासन की त्रिस्तरीय व्यवस्था-* मेले की संवेदनशीलता और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 09 सुपर जोन, 22 जोन और 64 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 37 अस्थाई पुलिस चौकियाँ, 31 वॉच टावर और 54 'गिर्राज मोबाइल' टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसी गंगा राधा कुंड तथा अन्य जलाशय में पीएसी (PAC), एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की विशे‍ष्ट तैनाती की गई है। मेले के दौरान भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पीडब्ल्यूडी भवन (बस स्टैंड के सामने) में एक एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र और प्रमुख मंदिरों को सीसीटीवी कैमरों के सघन नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिसकी निगरानी सीधे नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग के 76 , दानघाटी मंदिर के 32 , मुखारविंद के 09, मानसी गंगा के 26, तथा कस्बे के अन्य क्षेत्र के 40 लोकेशन पर कुल 690 Camera के माध्यम से तथा तीन लोकेशन पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से मेला क्षेत्र की पल-पल की फुटेज एकीकृत कंट्रोल रूम मैं आती रहेगी l संपूर्ण क्षेत्र में संचार व्यवस्था को निर्बाध रखने के लिए रेडियो पुलिस और अन्य संचार साधनों के साथ-साथ 24 स्थानों पर विशेष रेडियो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। *​यातायात और पार्किंग प्रबंधन-* श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। मथुरा, छटीकरा, और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए 61 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। भारी और व्यावसायिक वाहनों का कस्बा गोवर्धन में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि परिक्रमा मार्ग पर भीड़ का दबाव कम हो सके। *​प्रशासनिक अपील-* जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और धैर्य का परिचय दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मेला अवधि के दौरान चिकित्सा व्यवस्था हेतु 24 चिकित्सा शिविर और 06 हेल्थ मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। मथुरा पुलिस जनपदीय गौरवमयी परंपरा को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मेला क्षेत्र के संपूर्ण पुलिस प्रबंध किया गया है l *ब्रीफिंग:- समस्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल् की ब्रीफिंग गोवर्धन स्थित राधेश्याम सेवा सदन में जिलाधिकारी मथुरा व वरिष्ठ police अधीक्षक मथुरा द्वारा की गई l* ड्यूटी पर लगा पुल पुलिस बल -: अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. S.P.) — 11 ​क्षेत्राधिकारी (C.O.) — 23 ​निरीक्षक (Inspr) — 91 ​उप निरीक्षक (S.I.) — 500 ​महिला उप निरीक्षक (S.I.-Mahila) — 53 ​कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल (CP/HC) — 2316 ​महिला कांस्टेबल (म०का०) — 270 ​हेड कांस्टेबल (हे०कां०) — 367 ​पी.ए.सी (PAC) — 03 कम्पनी बाढ़ राहत PAC - 01 platoon SDRF - 01 Platoon बाइट--डीएम सिपी सिंह बाइट एसएसपी श्लोक कुमार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top