Back
EOU छापेमारी: विवेकानंद के 30 करोड़ बेहिसाब संपत्ति का खुलासा
MKMANTUN KUMAR ROY
Sept 26, 2025 04:01:34
Bihar
ईओयू की छापेमारी में विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद की 30 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति, पत्नी के नाम पर जमीन-फ्लैट, बैंक लॉकर से मिले 30 लाख के स्वर्ण आभूषण
एंकर : समस्तीपुर में हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद की बेहिसाब संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार को पूरी हुई जांच में अब तक अभियंता के पास लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है। ईओयू की दस सदस्यीय टीम ने कोर्ट से तलाशी वारंट मिलने के बाद समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार स्थित आवास, शहर के चीनी मिल चौक स्थित एनबीपीडीसीएल भवन स्थित उनके कार्यालय सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।जांच में पता चला कि अभियंता विवेकानंद ने अपनी वैध आय ₹2 करोड़ 74 लाख की तुलना में लगभग 77.84 प्रतिशत अधिक यानी ₹4 करोड़ 87 लाख 30 हजार 345 रुपये मूल्य की संपत्ति अर्जित की है। विवेकानंद और उनकी पत्नी बॉबी के नाम पर सीवान और पटना जिलों में कई भूखंड और फ्लैट, गोरखपुर व वाराणसी में भूमि-खरीद, समस्तीपुर जिले के एक शॉपिंग मॉल में निवेश तथा भारतीय स्टेट बैंक, सीवान स्थित लॉकर से 30 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण भी मिले हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अभियंता ने अपनी संपत्ति विवरणी में कई अघोषित संपत्तियों की जानकारी छुपाई थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 26, 2025 05:49:351
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 26, 2025 05:49:080
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 26, 2025 05:48:531
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 26, 2025 05:48:31Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JYOTIRADITYA M. SCINDIA (UNION MINISTER FOR COMMUNICATIONS) PRESS CONFERENCE ON SWADESHI 4G NETWORK
3
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 26, 2025 05:48:240
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 26, 2025 05:48:130
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 26, 2025 05:47:400
Report
AMAbhishek Mathur
FollowSept 26, 2025 05:47:190
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 26, 2025 05:46:590
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 26, 2025 05:46:140
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 26, 2025 05:45:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 26, 2025 05:45:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 26, 2025 05:45:290
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowSept 26, 2025 05:45:190
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 26, 2025 05:45:130
Report