यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गांव में हड़कंप!
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर -- यमुनानगर के हरनोल गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध एंडेवर (यूके 07 एआर 8715 नंबर) गाड़ी में चार से पांच बदमाश गांव की ओर आ रहे हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बदमाश खेतों की ओर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से गांव और खेतों की घेराबंदी कर दी। बरामद की गई एंडेवर कर के ऊपर भाजपा के झड़ी लगी हुई थी, वीओ -- मिली जानकारी अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी जिसमें चार से पांच युवक बैठे थे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे गाड़ी छोड़कर खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जिले के आसपास के थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हरनोल गांव और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वीओ -- पुलिस ने एंडेवर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसके ऊपर भाजपा की झंडा लगी हुई थी । शुरुआती जांच में पता चला है कि यही गाड़ी बदमाशों द्वारा प्रयोग की जा रही थी। फिलहाल गाड़ी की तलाशी ली जा रही है और इसमें से कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भाजपा की झंडा लगी कर किसकी है? बता दें कि यमुनानगर पुलिस इन दिनों बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रही है। लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार जिले के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और गाड़ी से मिले सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। यमुनानगर पुलिस का कहना है कि अपराधियों के हौसले अब और नहीं बढ़ने दिए जाएंगे और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। Note.. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने बाइट देने से मना कर दिया हैहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर डिस्कॉम की छापेमारी: 322 स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश
Jaipur, Rajasthan:बिजली चोरों के खिलाफ जयपुर डिस्कॉम का एक्शन डिस्कॉम के JPDC नॉर्थ सर्किल में विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। SE एमएल मीना ने कराई विजिलेंस चेकिंग। चौमूं, शाहपुरा, जमवारामगढ़, बस्सी क्षेत्र में 19 टीमों ने मारा छापा 322 स्थानों पर मिली बिजली चोरी 3214 जगह से हटवाई गई समांतर सर्विस लाइन 1327 हुक पॉइंट हटाए गए 82.77 लाख रुपए का जुर्माना किया गया निर्धारितएक पल की लापरवाही से चार साल के देवांश की मौत, ट्रक चालक फरार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-एक पल की लापरवाही, मासूम की मौत… खड़ी कार का गेट खुला, बाइक से गिरा 4 साल का देवांश, पीछे से आए ट्रक ने कुचला। एंकर-भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। सड़क किनारे खड़ी कार का गेट बिना पीछे देखे खोलना एक चार साल के मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। दादा की बाइक पर बैठा मासूम कार के गेट से टकराकर सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा देहात थाना क्षेत्र में क्वारी नदी पुल के पास कनकूरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार भिंड के कनकूरा गांव निवासी सुनील यादव अपने चार वर्षीय नाती देवांश को बाइक पर बैठाकर भिण्ड से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार का दरवाजा अचानक खोल दिया गया। बाइक सीधे खुले गेट से टकराई और मासूम देवांश बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा। तब ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कार भी चर्चा का विषय बन गई। कार की नंबर प्लेट पर “महिला मोर्चा” लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह वाहन भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी से जुड़ा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि सड़क पर बरती जाने वाली छोटी-सी लापरवाही के बड़े परिणाम की चेतावनी भी है। ट्रैफिक नियम साफ कहते हैं कि वाहन का दरवाजा खोलने से पहले पीछे से आने वाले वाहनों को देखना जरूरी है, लेकिन एक पल की असावधानी ने चार साल के मासूम की सांसें हमेशा के लिए छीन लीं। चार साल का देवांश अब कभी अपने घर नहीं लौटेगा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने दादा के साथ बाइक पर बैठा था। एक लापरवाही ने उसकी जिंदगी छीन ली और पीछे एक ऐसा परिवार छोड़ दिया, जिसकी गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है。बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मोबाइल चोरों को गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चुराने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए आरोपी कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से 40 हजार से अधिक कीमत के चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं, साथ ही इन्होंने ट्रेन से चुराई गई दो सोने की अंगूठियों को एक ज्वेलर्स को बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने सभी बरामद मशरूका को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अब चोरी हुए मोबाइलों के असल मालिकों की तलाश की जा रही है।मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र गतिविधियों के संकेत, पुलिस ने शुरू की जांच
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के कचांदुर गांव के मुक्तिधाम में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां तंत्र-मंत्र क्रिया से जुड़ी सामग्री मिली मुक्तिधाम में एक मटका रखा हुआ मिला उसके आसपास पूजन सामग्रियां फैली थी मटके के अंदरसिंदूर से रंगे हुए नींबू मछली के अंडे भी रखे हुए थे वही सूअर के बच्चे की बलि देने जैसी बात भी सामने आ रही है फिलहाल खून के निशान मुक्तिधाम के कई स्थानों पर भी मिले हैं शंका जाहिर की जा रही है कि देर रात किसी तांत्रिक ने कोई तांत्रिक क्रिया की होगी और पूजा पाठ करने के बाद मुक्तिधाम में सामान छोड़कर चला गया होगा फिलहाल इसकी सूचना जेवरा चौकी पुलिस को दी गई है मौके पर पुलिस पहुँचि अब आसपास के बैगा और तांत्रिकों से पूछताछ कर विवेचना कर रही है.नोहर में चोरों ने बंद घर से सोने की चेन चोरी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में फिर चोरों ने किया हाथ साफ़! वार्ड एक मे बंद घर को बनाया निशाना,मकान मालिक प्रभु शर्मा गए हुए थे जयपुर,पीछे से अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम,सोने की चेन, नगदी व अन्य सामान चोरी,मौके पर पहुंची नोहर पुलिस जुटी जांच मेंचूरू में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और वीरांगनाओं का सम्मान
Churu, Rajasthan:कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद, साइकिल पर Sवार होकर पहुंचे मंत्री मेघवाल, चूरू। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीरगति स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख नमन किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पुनियां ने बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा किए जाने के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर 26 जुलाई 1999 को सभी कब्जाई गई चोटियों को मुक्त कराया था। इस अभियान में देश के सैकड़ों वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सैनिक कल्याण विभाग की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल साईकिल पर सवार होकर पहुंचे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ईसीएचएस प्रभारी एवं पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) कंवर दलीप सिंह, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भागीरथ शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठौड़, सैनिक विश्राम गृह प्रभारी सूबेदार सुभाषचन्द्र, सूबेदार गुमान सिंह शेखावत, एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स सहित अनेक पूर्व सैनिक, गौरव सैनानी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。देवास के गणेश चौक पर मकान में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के कन्नौद के गणेश चौक स्थित मदारछल्ला क्षेत्र में शनिवार-रात्रि की दरमियानी रात लगभग 3:30 बजे मकान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, गणेश चौक स्थित दुबे परिवार के मकान से देर रात अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। उसी समय क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल और गश्ती दल की नजर आग पर पड़ी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने आसपास के घरों में सो रहे लोगों को जगाकर सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने के शुरुआती प्रयास किए।RPSC अध्यक्ष केसरी सिंह ने जयपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:RPSC चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह ने किया विजिट, जयपुर में एग्जाम सेंटर में परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, झोटवाड़ा, गणगौरी बाजार, माणक चौक, गांधीनगर एग्जाम सेंटर का विजिट किया, आज कनिष्ठ विधि अधिकारी की हो रही परीक्षा आयोजित, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र वर्मा भी है साथ, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर - आरपीएससी चेयरमैन केसरी सिंह ने राजधानी जयपुर के परीक्षा सेंटर्स स्कूलों का निरीक्षण किया पहली बार आरपीएससी चेयरमैन जयपुर के परीक्षा केंद्र का जायजा करने वाले चेयरमेन हैं, आज कनिष्ठ विधि परीक्षा आयोजित है, आरपीएससी अध्यक्ष केसरी सिंह ने बताया कि पिछले ढाई साल से प्रदेश में पेपर लीक नहीं हुए हैं और पूरे देश में आरपीएससी सबसे ज्यादा एग्जाम लेने वाली संस्था है, आरपीएससी चेयरमैन केसरी सिंह ने सभी प्रदेश के युवाओं से अपील की है शॉर्टकट नहीं अपनाए, हार्ड वर्क करें सफलता अवश्य मिलेगी, इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने आरपीएससी चेयरमैन केसरी सिंह से खास बात कीश्योपुर में एक रात में तीन घरों की चोरी, इलाके में दहशत फैल गई
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में अपराध का ग्राफ लगातार आसमान छू रहा है चोरी की वारदात रोज नए आयाम गढ़ रही है जिले के ग्राम कूंड हवेली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। बदमाश दो घरों से करीब लाखो रुपए के नकदी और जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए, जबकि तीसरे घर में चोरी का प्रयास असफल रहा घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दीनोएडा में टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक हिरासत में नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार बीती रात आदित्य कुमार पुत्र जसवीर कुमार, निवासी हिंडन विहार, बरौला, सेक्टर-49, नोएडा अपनी मोटरसाइकिल (एचआर-60 पी-3989) से सेक्टर-123 के डूब क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार (यूपी-16 एफआर-3431) से टक्कर हो गई, पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आदित्य कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट भी की, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।दमोह में पहली बार सेना के पूर्व सैनिकों के लिए मोबाइल हेल्थ कैंप
Damoh, Madhya Pradesh:भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए रक्षा मंत्रालय की पहल, मोबाइल हेल्थ कैंप का आयोजन, दमोह में पहली बार पहुंची सेना के डॉक्टर्स की टीम. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक पहल की गई है जिसके तहत ऐसे शहरों जहां सेना के अस्पताल या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है वहां के पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सेना के अस्पतालों के डॉक्टर्स और स्टाफ पहुंचेगे. दमोह में पहली बार एक हेल्थ कैंप आयोजित किया गया जिसमें ई सी एच एस मोबाइल यूनिट पहुंची और जिले के भूतपूर्व सैनिको सैनिकों की विधवाओं और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस कैंप में पूर्व सैनिकों और उनके परिवार ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. ये यूनिट दवाइयां भी साथ लाई थी जिन्हें मौके पर ही लोगों को दिया गया. कैंप से जिसे अफसरों ने बताया कि इस शिविर में तमाम तरह की जांच की गई है सामान्य बीमारियों की दवा दी गई है जबकि गंभीर बीमारी वाले सैनिकों और उनके परिजनों को सेना के जबलपुर और दूसरे बड़े शहरों की अस्पताल में भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि दमोह में पहली बार ये कैंप लगाया गया है लेकिन अब हर महीने ऐसे कैंप लगाए जायेंगे जिनका चार्ट तैयार किया जा रहा है.बीजेपी प्रवक्ता बोले- मोदी सरकार संवेदनशील, जिम्मेदार और कानून-व्यवस्था से काम कर रही
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "पिछले कुछ हफ़्तों में हमने देखा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार संवेदनशील, ज़िम्मेदार, ईमानदार, समझदार, लोकतांत्रिक और जवाबदेह है। इसलिए, सरकार ने कई कदम उठाए हैं - चाहे वह सोनम वांगचुक या प्रदर्शनकारियों से बातचीत करना हो, प्रधानमंत्री का सीधे छात्रों से बात करना हो, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाना हो, कड़े कानून और नकल-रोधी कानून लाना हो, पेपर लीक के दोषियों की गिरफ़्तारी हो या NEET-UG की परीक्षा दोबारा सफलतापूर्वक आयोजित करना हो। यह ऐसी सरकार की पहचान है जो लोगों की बात सुनती है और असरदार ढंग से कार्रवाई करती है। दूसरी ओर, हमने देखा है कि राहुल गांधी सिर्फ़ श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं... NTA और शिक्षा क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। लेकिन तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल और आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में 15 से ज़्यादा पेपर लीक हुए हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफ़े की मांग नहीं की और न ही उन्हें हटाया... उन्हें तो बस श्रेय लेने की होड़ में दिलचस्पी है... उन्हें संसद में आना चाहिए और हमें चर्चा करने देनी चाहिए...खैरथल तिजारा में साइबर ठगी: SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच शुरू
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगढ़बास एसएचओ बनवारी लाल मीणा को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं दो कांस्टेबलों को सस्पेंड और दो एएसआई का मुख्यालय भिवाड़ी कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर साइबर ठगी से जुड़े मामलों में शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसएचओ को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाने का चार्ज आरपीएस नेहा मीणा को सौंप दिया, वहीं कांस्टेबल धन सिंह और कांस्टेबल घनश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित के आदेश जारी किए गए, जबकि एएसआई सद्दीक खान और एएसआई कृष्ण यादव का मुख्यालय भिवाड़ी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक बड़ा एक्शन लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ साइबर ठगी से जुड़े मामलों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि कुछ पुलिसकर्मियों पर साइबर ठगों को कथित तौर पर सहयोग देते थे। वहीं कुछ माह पहले वायरल हुए एक ऑडियो के बाद भी पुलिस और दलालों की कथित मिलीभगत की चर्चाएं तेज हो गई थीं.CJP रैली हिंसा: 14 आरोपी अदालत में पेशी के लिए भेजे गए
Noida, Uttar Pradesh:Total 14 accused arrested in c/w violence & attacks on journalists. None of them is a student. They are all trouble mongers who were present at CJP rally engaged in vandalism. Total 14 arrested accused are being forwarded to court with PC prayer 1) Irfan Khurshed (30), S/o- Lt. Md. Khurshed of Bhawani Dutta Lane, P.S.- Jorasanko, Kol-73 2) Arshad Aliहाथरस के केला फार्म हाउस में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 213 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हाथरस में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। अलीगढ़ रोड स्थित कैला फार्म हाउस इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह का मुख्य केंद्र रहा, जहां पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच 213 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हाथरस के कैला फार्म हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और जन कल्याण की मिसाल पेश की, इस फार्म हाउस को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही यहाँ नवविवाहित जोड़ों, उनके परिजनों और गणमान्य अतिथियों का तांता लगा रहा। कैला फार्म हाउस के प्रांगण में गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों ने इस आयोजन को बेहद अलौकिक बना दिया। इस समारोह में लगभग 213 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 22 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, जो 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को चरितार्थ करता है। कैला फार्म हाउस के इस पावन मंच से सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मौजूद सभी नवविवाहित वर-वधुओं पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या के बैंक खाते में 60 हजार की अनुदान राशि सीधे भेजी जाती है। 25,000 की लागत से चांदी की बिछिया, पायल, ट्रॉली बैग, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, श्रृंगारदानी, वस्त्र, पगड़ी आदि उपहार सामग्री प्रदान की गई। 15,000 आयोजन पर खर्च किए जाते हैं, जिससे कुल 1,00,000 की व्यवस्था शासन द्वारा सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के अंत में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। कैला फार्म हाउस में संपन्न हुए इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आ रही हैं।
