Back
जहानाबाद में दुर्गा पूजा: डीजे पर पूर्ण बैन, सुरक्षा हाई अलर्ट
MKMukesh Kumar
Sept 27, 2025 15:16:09
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 27-09-2025
SLUG - ADMINISTRATION_ALERT
A.INTRO - जहानाबाद में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी सिलसिले में आज जिला निबंध कार्यालय में डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पूजा समितियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा मेला, मूर्ति विसर्जन और सुरक्षा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस बार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा और पूजा समितियों को विधिवत लाइसेंस लेना होगा, जिसके लिए सदस्यों के आधार कार्ड के साथ आवेदन करना जरूरी है। डीएम ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पूरे जिले में 172 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष रूप से सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सभी पंडालों पर सीसीटीवी के अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बैठक में एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Byte - अलंकृता पांडेय,डीएम,जहानाबाद
विनीत कुमार,एसपी,जहानाबाद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowSept 27, 2025 16:49:120
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 27, 2025 16:49:020
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 27, 2025 16:48:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 27, 2025 16:48:310
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 27, 2025 16:48:080
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowSept 27, 2025 16:47:130
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowSept 27, 2025 16:47:010
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 27, 2025 16:46:430
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 27, 2025 16:46:060
Report
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे चुनार के जमुई पहुचीं. डांडिया उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल, डांडिया कार्यक्रम आम्रपाली दुबे ने किया डांस. जानिए आम्रपाली दुबे ने क्या कहा ..
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 27, 2025 16:31:431
Report
VKVijay1 Kumar
FollowSept 27, 2025 16:31:29Noida, Uttar Pradesh:up input
OPEN PTC- नोएडा में सख्ती के बावजूद स्टंटबाज बीच सड़क खतरनाक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे
CLOSE PTC- वीडियो के आधार पर पुलिस स्टंटबाज की पहचान करने में जुटी है...
3
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 27, 2025 16:31:180
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 27, 2025 16:31:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 16:30:55Noida, Uttar Pradesh:ANI EVE R39...ANI BPL GARBA CELEB DRONE
मध्य प्रदेश के भोपाल में BHEL दशहरा मैदान में गरबा समारोह का आयोजन हुआ।
0
Report