Back
डूंगरपुर सम्मेलन: कांग्रेस ने भाजपा को दी खुली चुनौती!
Dungarpur, Rajasthan
TOP (डूंगरपुर)/0407ZRJ_DUNG_CONG_YT_R
जिला डूंगरपुर
विधानसभा-डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन-डूंगरपुर
हेडलाइन- डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार को दी खुली चुनौती, भाजपा के साढ़े 11 साल ओर गहलोत के 5 साल के काम बेहतर, खुली डिबेट में आ जाए
एंकर इंट्रो- कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ओर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली आज शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान तीनो बड़े नेताओं ने डूंगरपुर शहर के वागड़ गाँधी वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा | जिसमे पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार व कांग्रेस सरकार के कार्यो पर भाजपा सरकार को डिबेट की खुली चुनोती दी | वही सम्मेलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को डूंगरपुर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ भी पढाया |
बॉडी- कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ओर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे | मोतली मोड पर डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ओर उनके समर्थकों ने तीनो नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद बाइक व वाहन रैली के साथ डूंगरपुर शहर के वागड़ गांधी वाटिका पहुंचे।कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में तीर कमान भेंटकर स्वागत किया। सम्मलेन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे की भाजपा के डेढ़ साल में विकास के कई काम हुए है। लेकिन मैं कहता हूं कि भाजपा के साढ़े 11 साल, जिसमे वसुंधरा राजे के 10 ओर भजनलाल के डेढ़ साल का कार्यकाल को मिलाकर भी कांग्रेस के गहलोत के 5 साल का मुकाबला नहीं कर सकते है। यहां तक कि केंद्र में मोदी सरकार के भी साढ़े 11 साल का कार्यकाल हो गया है। लेकिन केंद्र में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकते। पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार की खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के नेता जहां चाहे वहां खुली डिबेट कर ले। हम आने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार के एक विकास काम गिनाकर दिखा दे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया तहसील स्तर का नेता
इस मौके पर डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है | गरीबो की लाइफ लाइन कही जाने वाली मनरेगा योजना को कमजोर कर दिया है | भाजपा ने बांसवाड़ा संभाग छीन लिया अब तहसीलें छिनने वाले है | इस मौके पर डोटासरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड पर उनके द्वारा फ्री की योजनाये बंद करने के बयान पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि वे तहसील स्तर के नेता है और भाषण अंतर्राष्ट्रीय स्तर का देते है |
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा देश को आजाद कांग्रेस ओर आदिवासियों ने कराया है | भाजपा वालो ने तो अंग्रेजो से माफ़ी मांगी थी ओर पेंशन ली थी | उन्होंने हाल ही में हुए ओपरेशन सिन्धु पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था और पाकिस्तान के दो टुकड़े करवाए थे | वही ऑपरेशन सिन्धु में पीएम मोदी ने एक बावले के कहने पर सीज फायर कर दिया | सम्मेलन में प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि आदिवासी अंचल में कांग्रेस आज भी मजबूत है लेकिन बस जरूरत है नेताओं के एक जुट होने की | वही उन्होंने अपने संबोधन में साफ़ कहा की पार्टी को छोड़कर गए नेताओं की वापसी के रास्ते पार्टी ने बंद कर दिए है |
नेता प्रतिपक्ष जुली के निशाने पर भी रही भाजपा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया | उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों की जीवन रेखा मनरेगा योजना को समाप्त करने में लगी है | लोगो को रोजगार नहीं मिल रहा है तो वही किये गए काम का भुगतान भी नहीं हो रहा है | उन्होंने कहा की जो मनरेगा को बंद करने की बात करेगा उसको दिन में तारे दिखाएंगे | जुली ने कहा कि भाजपा ईडी ओर इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है | जो उनके खिलाफ बोलता है उनके पीछे ईडी व इनकम टेक्स की टीमो को छोड़ देती है | विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा की भूमि अधिग्रहण का बिल रोकने का काम राहुल गांधी ने किया वही दलित, पीड़ित, गरीब के हक की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे है | जातिगत जनगणना का फैसला कांग्रेस ओर राहुल गांधी की जीत है |
बाईट-1 गोविन्द सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ
बाईट-2 सुखजिंदर रंधावा कांग्रेस प्रभारी
बाईट-3 टीकाराम जुली नेता प्रतिपक्ष
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement