Back
पोकरण में नशा मुक्त अभियान: IG विकास कुमार का जागरूकता शिविर
SDShankar Dan
FollowJul 17, 2025 13:38:39
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-पोकरण
खबर की लोकेशन-पोकरण
रिपोर्टर-शंकर दान
मोबाइल-9799069952
पोकरण वृत्त कार्यालय में ऑपरेशन नशा विहीन के तहत जोधपुर रेज आईजी विकास कुमार का जन जागृति शिविर का हुआ आयोजन
पोकरण,जैसलमेर
जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने पोकरण वृत्त कार्यालय में ऑपरेशन नशा विहीन के तहत जन जागृति शिविर में भाग लिया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। नशे से समाज और युवाओं को हो रहे आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी।
नशे से दूर रहने की अपील की। आईजी के पहुंचने पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व सभी थाना अधिकारियों ने स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।आईजी विकास कुमार ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस अपनी भाषा में जवाब देगी। नशे की प्रवृत्ति समाज को विनाश की ओर ले जाती है। समाज में दो प्रतिशत लोग नशेड़ी हैं, जो समाज को दुखी और गंदा करते हैं। दो प्रतिशत नशे के सौदागर भी हैं, जो मिलकर समाज को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। राजस्थान वीरों की धरती है। अब व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी भी अग्रणी है। मारवाड़ और शेखावाटी संघर्ष की मिसाल हैं।आईजी ने कहा कि नशे का कलंक हमें परेशान करता है। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं, कुछ करना चाहिए। मारवाड़ का गौरव फिर स्थापित हो, इसके लिए नशे को बंद करना होगा। नीलकंठ बनने के लिए जहर पीना पड़ेगा। मारवाड़ में हर महीने 10 समारोह होते हैं। इनमें मनुहार के रूप में मादक द्रव्य दिए जाते हैं। यही मनुहार धीरे-धीरे नशे की लत बना देता है। पुलिस ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। समारोहों में नशे पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। गरीब लोग इसके लिए कर्ज लेते हैं और हमेशा कर्जदार बने रहते हैं। कोई मदद को तैयार नहीं होता है।
शिविर में पोकरण क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहेl
बाइट - विकास कुमार, IG, रेंज जोधपुर
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement