Back
रामनगरी में डबल डेकर बसें: नवरात्र पर हिल उठे अयोध्या की सड़के
PKPravesh Kumar
Sept 18, 2025 08:54:57
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - नवरात्र के अवसर पर रामनगरी की सड़कों पर लंदन से मंगाई गई डबल डेकर बसें दौड़ने लगेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या दौरे पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बसों की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है और ये शहर की पहचान को नई ऊँचाई देंगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अयोध्या का बस अड्डा भी इन्हीं में शामिल है और जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों को नई सौगात देगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा आज 14,500 बसों का है, जिनकी औसत आयु केवल साढ़े पाँच साल है, और इसे देश का सबसे आधुनिक बेड़ा कहा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बसों को लेकर उन्होंने कहा कि अब ये सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि लखनऊ–अयोध्या, अयोध्या–गोरखपुर, अयोध्या–काशी और काशी–प्रयागराज जैसे प्रमुख रूट्स पर भी ‘अटल सेवा सर्किट’ के तहत चलाई जाएंगी। ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 1,540 नई बसें चलेंगी। इससे 7,000 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा और बच्चों तथा यात्रियों को समय पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
Byte - दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री
वाकथ्रू- प्रवेश पांडेय संवाददाता
नोट-बाइट कल शाम की है उसी खबर से निकाले है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowSept 18, 2025 10:30:200
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 18, 2025 10:20:370
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 18, 2025 10:20:280
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 18, 2025 10:20:150
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 18, 2025 10:20:050
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 18, 2025 10:19:543
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowSept 18, 2025 10:19:441
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 18, 2025 10:19:300
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowSept 18, 2025 10:19:220
Report

0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 18, 2025 10:18:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 18, 2025 10:18:330
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 18, 2025 10:18:200
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 18, 2025 10:18:060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 18, 2025 10:17:530
Report