icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
326001
MPMAHESH PARIHAR17 Aug 2025, 10:34 am

डोटासरा ने पीपलोदी में शोक संवेदनाएं व्यक्त की, क्या मिलेगी न्याय की उम्मीद?

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ दौरे पर आए PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज स्कूल हादसे वाले गांव पीपलोदी पहुंचे और हादसे में अपनी जान गवा चुके सात बच्चों के परिजनों के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने दिवंगत बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दी। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक कैलाश मीणा, कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा, वीरेंद्र झाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पिपलोदी गांव पहुंचे डोटासरा ने मलबे में तब्दील हो चुके उस स्कूल भवन को भी जाकर देखा, जहां हादसा हुआ था। डोटासरा के पहुंचते ही पीड़ित परिवारों सहित ग्रामीणों का दर्द छलक उठा। ग्रामीणों ने दर्दनाक हादसे की तस्वीरों को अपने शब्दों में बयां किया तो डोटासरा भी भावुक हो गए। पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों से मिलने के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि यहां के हालात देखकर उनका दिल भी व्याकुल हो गया है। इतने बड़े हादसे के बाद भी मृतक बच्चों के परिजनों को सरकार द्वारा मात्र 10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की गई, जो भी अभी तक नहीं मिले हैं। स्कूल ढहने की घटना हादसा नहीं एक हत्या है, जिसका जिम्मेदार सिस्टम है। सिर्फ शिक्षकों को निलंबित कर सरकार ने इतिश्री कर ली, लेकिन यहां के सरपंच और विधायक की क्या जिम्मेदारी नहीं बनती। जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी नहीं बनती। यहां के सरपंच ने स्कूल की मरम्मत कराई और उसकी राशि भी उठा ली। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि यहां छत की मरम्मत में प्लास्टिक के रेशे लगा दिए। जब मरम्मत में ही भ्रष्टाचार हुआ है, तो हादसा कैसे नही होता। लेकिन दोषियों को बचाने के लिए आनन फानन में पूरे भवन को ही डिस्मेंटल कर दिया, जिससे यहां का सरपंच और अन्य जिम्मेदार बच जाए। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर वे पीपलोदी गांव आए हैं और मृतक बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। स्थानीय कांग्रेस नेता भी पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तथा मृतकों के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा राशि तथा घायलों को भी मुआवजा दिलवाने के लिए कांग्रेस पुर जोर कोशिश करेगी। मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। बाइट_ गोविंद सिंह, डोटासरा पीसीसी चीफ @maheshparihar77
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावणी मेला 2026: देवघर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी

Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुस्कर ने बी.एड. कॉलेज परिसर में मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर सभी को सतर्कता, अनुशासन और सेवाभाव के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि पहली बगला सावन की सोमवारी पर भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कार्यस्थल का पूर्व निरीक्षण करने, ड्रेस कोड का पालन करने और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही AI Chatbot, AI Feedback, फेस रिकग्निशन कैमरा, हेड काउंट मशीन, हीट मैनेजमेंट और अटेंडेंस सिस्टम जैसी नई तकनीकों की जानकारी भी दी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाहर से आए पुलिस बल और अधिकारियों को स्थानीय व्यवस्था से परिचित होकर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सभी ओपी और यातायात ओपी में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा एवं व्यवस्था की निगरानी करेंगे। बाइट : प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर बाइट : रवि कुमार SDM देवघर
0
0
Report

रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचने वाले आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले आरोपी के अवैध कब्जे मकान पर चला बुलडोजर बूंदी, 28 जुलाई। बूंदी शहर की रामनगर कंजर कॉलोनी में मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचकर लोगों से ठगी करने के आरोपी के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए गए और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा.....प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि संबंधित आरोपी असली सोना दिखाकर लोगों का विश्वास जीतता था और बाद में नकली सोना देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के आधार पर उसके अवैध कब्जे की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

रीवा में सरकारी भूमि पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सरकारी जमीन पर प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जेल रोड स्थित अनाथालय की करीब 4 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर संचालित दो निजी मैरिज गार्डनों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि तहसील न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि संचालक ने कार्रवाई को जल्दबाजी बताते हुए समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। करीब ₹150 करोड़ मूल्य की बताई जा रही लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि पर बुलडोजर चलाकर दो निजी मैरिज गार्डनों के निर्माण को जमींदोज़ कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि यह भूमि अनाथालय की शासकीय भूमि है, जिस पर पूर्व में नगर निगम की अनुमति से दो निजी मैरिज गार्डन संचालित किए जा रहे थे। हालांकि बाद में उनकी अनुमति समाप्त कर दी गई थी। तहसील न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम के अनुसार पिछले पांच माह से इस मामले में प्रक्रिया चल रही थी और संबंधित पक्ष को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। वहीं मैरिज गार्डन संचालक ज्ञानचंद्र निगम ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अनाथालय से जमीन किराए पर ली थी और वर्ष 2030 तक लीज होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें केवल एक दिन पहले नोटिस दिया गया और अपना पक्ष रखने या वैकल्पिक व्यवस्था करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश और नियमानुसार की गई है, जबकि संचालक इसे अनुचित बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

देहरादून में पुल धसने से एप्रोच रोड बंद, 5 घंटे में मरम्मत

Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास का पुल एप्रोच रोड धसने के कारण फिलहाल बंद हो चुका है। पुल को दुरस्त करने का काम चल रहा है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर पूरी तरीके से मजबूत है उसे कोई हानि नहीं हुई है लेकिन पुल का एप्रोच रोड एक जगह से धंस गया है जिसकी मरम्मत का काम लगातार जारी है । अगले 5 घंटे में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा इसके बाद शुरुआत में छोटी गाड़ियों के लिए ट्रैफिक सुचारु किया जाएगा टिक टैक दयानंद चीफ इंजीनियर PWD देहरादून
0
0
Report

संभल हिंसा: अदालत में नियमित सुनवाई शुरू, आरोपियों के खिलाफ फैसला जल्द

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम, मोहम्मद वारिस के खिलाफ जिला कोर्ट में चल रहे हिंसा के केस के मामले में बड़ी खबर। संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस के खिलाफ मामले की जिला कोर्ट में अब होगी नियमित सुनवाई। दंगे के आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामलों में जल्द फैसले के लिए जिला कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। संभल हिंसा के मामले के सभी गवाह कोर्ट में बयान दर्ज करा चुके हैं, सिर्फ विवेचकों के बयान दर्ज होने बाकी। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली भी संभल हिंसा के आरोपी। संभल हिंसा के मामले में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ शासन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित का बड़ा दावा। जिला कोर्ट में संभল हिंसा के मामले की पत्रावलियों पर सुनवाई पूर्ण होने के बाद सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और मस्जिद के सदर जफर अली के खिलाफ हाईकोर्ट में मामले की पुरजोर पैरवी करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में भारी बारिश से हाई अलर्ट, नदियों के किनारों पर खतरा

Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): High Alert Amid Heavy Rainfall, River Areas Monitored नदियों में पानी का स्तर और बहाव बढ़ने के कारण, अधिकारियों ने लोगों को पुलों, नदी के किनारों और खासकर सोंग नदी के पास केशवपुरी बस्ती जैसे इलाकों में न रहने की चेतावनी जारी की है। डूबने और ज़मीन के कटाव का खतरा ज़्यादा है। चंद्रभागा और गंगा घाटों के पास रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं, क्योंकि भारी बारिश और श्रीनगर से पानी छोड़े जाने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। ध्यान रखें कि बच्चे तेज़ी से बहते पानी से दूर रहें और अस्थायी दुकान चलाने वाले अपनी दुकानें सुरक्षित जगहों पर ले जाएं।
0
0
Report

10वीं डिलीवरी के लिए अस्पताल से इनकार, स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित प्रसव के प्रयास में

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौ बच्चों की माँ अपनी 10वीं डिलीवरी के लिए चिकित्सकों की सलाह मानने को तैयार नहीं है. गंभीर स्वास्थ्य जोखिम के बावजूद गर्भवती महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया और अस्पताल से वापस घर लौट आई. अब स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम महिला और उसके परिजनों को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए लगातार समझाइश दे रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोटकासिम ब्लॉक के मुनपुर ठाकरान, खानपुर निवासी नारायण की पत्नी सरोज की यह 10वीं गर्भावस्था है. पहले से नौ बच्चे हैं. उसकी नियमित मॉनिटरिंग स्वास्थ्य सखी और एएनएम द्वारा की जा रही थी. 21 जुलाई को महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाया गया, जहां चिकित्सक श्रीपाल गुर्जर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे CHC पूर में डॉ. मधु यादव को दिखाया. जांच के दौरान महिला का रक्तचाप 170 से 190 के बीच पाया गया, जिसे चिकित्सकों ने अत्यंत गंभीर और हाई रिस्क स्थिति माना. महिला को 108 एम्बुलेंस से अलवर के जनाना hospital रेफर किया गया, वहां विशेषज्ञों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन महिला जयपुर जाने के बजाय घर लौट आई. डॉक्टरों ने कहा कि महिला और शिशु की सुरक्षा के लिए अस्पताल में प्रसव जरूरी है; टीम लगातार प्रयास कर रही है कि महिला समय रहते अस्पताल के संपर्क में आकर भर्ती हो जाए.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top