284001
मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने किया झांसी के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने झांसी के कई मतदान केंद्रों, जैसे बुंदेलखंड महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल भोजला और प्राथमिक विद्यालय मैरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति, फॉर्म की उपलब्धता और अन्य पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ में बाराती बस पलटने से दो की मौत, 33 घायल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी - अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा ढलान पर मंगलवार देर रात बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई...हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 से बाराती घायल हो गए...घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई...हादसे में ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुडू (16) की मौत हो गई...बताया जा रहा है बाराती से लौट रहीं बस अनियन्त्रित होकर पलट गई...जिसमें दो की मौत हो गई और 33 मामूली घायल, जिसमें 6 गंभीर है...सभी गंभीर घायल को दुमका किया गया रेफर, आमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी - अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा गांव पास की घटना है...पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा सह दलबल घटना स्थल पर पहुचे और रात में सभी का रेस्क्यू किया...पुलिस ने मानवीय चेहरा अपनाते हुए रात मे सभी को बस से निकला बाहर, पहुंचाया अस्पताल, बाराती पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के परियार दाह गांव से गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के कदम पहाड़पूर गांव लौट रहा था...सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया...0
0
Report
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में फैक्ट्री में भीषण आग, जनहानि नहीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट नंबर 534-सी में संचालित एसएस फर्नीचर सोफा होम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री के टिन शेड गिर गए, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आईं। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर टिन शेड हटाया गया और चारों तरफ से आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर वैशाली फायर स्टेशन से दो वाटर ब्राउज़र भी मौके पर भेजे गए। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और आसपास के आवासीय भवन सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में एक हुंडई वेन्यू कार, मोटरसाइकिल, DG सेट समेत फैक्ट्री में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं。0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ के मंदिरों में खास पूजा से क्षेत्र के खुशहाली की कामना
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि व जनकल्याण की भावना के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन एंकर इन्ट्रो- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा ओर राज्य के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में धार्मिक स्थलों व प्राचीन मंदिरों में प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि व जनकल्याण की भावना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना व मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन के दौरान नगर के अराध्य देव भगवान श्रीरघुनाथ जी के मंदिर, नगर के सर्वसिद्धि विनायक गणेशजी के मंदिर ओर नगर धणी गढ़ के बालाजी मंदिर सहित क्षेत्र के धार्मिक स्थलों व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया ओर क्षेत्र की खुशहाली की कामनाएं की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओ की भीड़ देखने को मिली।लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमावत ने बताया कि देवस्थान विभाग के शासन सचिव के निर्देशानुसार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धार्मिक मंशा के अनुरूप नगर के प्राचीन धार्मिक स्थलों व नगर के धणी श्रीगढ के बालाजी मंदिर, नगर के अराध्य देव भगवान श्रीरघुनाथ जी का मंदिर, नगर के सर्वसिद्धि विनायक मंदिर, विदावतजी के मंदिर ओर मुरलीमनोहर मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या उपस्थित महिलाओं ने देश प्रदेश और क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया गया।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद: घड़साना में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, हालत गंभीर
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना (श्रीगंगानगर) जमीनी विवाद में 2 गुटो में खूनी संघर्ष तलवारों ओर धारधार हथियारों से किया एक-दूसरे पर हमला घटना से दहशत का माहौल हमले में मुख्तयार सिह नामक व्यक्ति गम्भीर घायल हमलावरों ने घायल के हाथ पैर तोड़े घायल को 108 की मदद से लाया गया CHC घड़साना हालात गंभीर के चलते बीकानेर किया रैफर सूचना पर पुलिस पहुँची मौके पर बीती रात खेत मे सो रहे लोगो पर किया हमला दो भाइयो में चल रहा जमीनी विवाद घड़साना थाना क्षेत्र के गांव 3MLK ( B ) की घटना0
0
Report
नीमच पुलिस सड़क ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर जागरूकता व प्राथमिक उपचार ट्रेनिंग शुरू
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और हादसों में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से नीमच पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का शुभारंभ ग्राम चंदू से किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सड़कों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और उन्हें सुरक्षित बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना के बाद किए जाने वाले प्राथमिक बचाव कार्यों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन देकर प्रशिक्षित किया। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को किस तरह सुरक्षित तरीके से संभालना है, प्राथमिक उपचार कैसे देना है और अस्पताल पहुंचाने तक किन जरूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सड़क हादसे जैसी परिस्थितियां बनाकर ग्रामीणों को व्यावहारिक रूप से समझाया गया कि सही समय पर और सही तरीके से की गई मदद किसी व्यक्ति की जान बचा सकती हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर एसपी राजेश व्यास ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सुरक्षा उपाय बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे के बाद के शुरुआती कुछ मिनट किसी भी घायल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि आमजन को प्राथमिक सहायता की जानकारी हो तो कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दें तथा जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।0
0
Report
वैशाली: जमीन विवाद के चलते महम्मदपुर में घर पर धावा, छेड़खानी का आरोप
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया. दर्जनों की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पहले लाठी और लोहे की रॉड से घरवालो को मारपीट कर घायल कर दिया जिसके बाद घर मे घुस कर लूटपाट की गई. आरोप है कि घर मे घुस कर महिला के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार भी किया गया. इस मामले में पीड़ित आशा देवी के बयान पर 5 लोगो पर नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. घटना 4 जून की बताई जा रही है और प्राथमिकी 6 जून को दर्ज किया गया है. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि लाठी, डंडे और रॉड लेकर दर्जनों लोग पीड़ित परिवार के ऊपर हमला कर रहे है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
मोदी के 12 साल: वरिष्ठ नेताओं کی प्रतिक्रिया से भारत की विश्व छवि मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे करने पर आज देश के कई वरिष्ठ राजनेताओं ने लेख लिखे हैं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डॉक्टर करण सिंह समेत कई सीनियर नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को अपने-अपने तरीके से परिभाषित किया है सभी वरिष्ठ नेताओं ने माना है कि भारत में नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के दौरान विश्व स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। लोगों में राजनीतिक भरोसा बढा है। सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।0
0
Report
मोदी जी के 12 साल पूरे: देशभर में पूजा-प्रार्थना, महिलाएं व्यक्त कर रहीं आभार
Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल शासन के पूरे हो चुके हैं तो देश की मंगल कामना के लिए हर विधानसभा में हर जिले में हर राज्य में जो है प्रोग्राम रखा गया है भाजपा के सभी बड़े मंत्री और सभी विधायक सब लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। मोदी जी ने लगातार देशसेवा में अपना जीवन अप्रित किया। आज वह सबसे लंबी अवधि वाले प्रधानमंत्री बने बिना एक दिन अवकाश लिए लगातार देश के मान सम्मान बढ़ाने का काम किया। आज देश का हर नागरिक उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है। एक महिला होने के नाते उन्हें कहना चाहूंगी हर महिला का जीवन उन्होंने सुलभ बनाया। आज देश की महिलाओं की ओर से मै उनका धन्यवाद करती हूं।0
0
Report
महाजन नहर में डूबे दो युवक, एक शव बरामद, तलाश जारी
Bikaner, Rajasthan:महाजन/बीकानेर नहर में नहाने उतरे महाजन के दो युवक, पानी के तेज बहाव में डूबे, एक युवक का शव हुआ बरामद, दूसरे युवक की तलाश फिलहाल जारी, तीसरे युवक को डूबने से पास ही के किसानों ने बचाया, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च लगातार जारी, fिलहाल SDRF की टीम को भी बुलाया गया मौके पर, महाजन निवासी 20 वर्षीय दिनेश का शव हुआ बरामद , 23 वर्षीय जगदीश मेघवाल की फिलहाल तलाश जारी, SDRF व स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, महाजन थाना क्षेत्र के कंवरसेन लिफ्ट नहर की है घटना।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में लव जिहाद मामला: युवक युवती के साथ बहला-फुसला कर पकड़ाया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में लव जिहाद का मामला आया सामने, मुस्लिम युवक हिंदू युवती को बहला फुसलाकर लेकर जा रहा था अपने साथ, मुस्लिम युवक नाम बदलकर करता था युवती से बातचीत, युवती को ले जाने की सूचना पर थाने पहुंचे परिजन और हिंदूवादी, पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ, मुवीन नाम का युवक मोनू वनकर कर युवती से करता था बातचीत, युवक के खिलाफ परिजनों ने थाना गांधी पार्क में दी तहरीर, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके का मामला।0
0
Report
बागपत में व्यापारी-पिता पुत्र हत्या: पुलिस चौकसी, बाजार बंद, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हुई व्यापारी पिता पुत्र की हत्या की वारदात के बाद पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है और व्यापारी ने बाजार बंद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त की मांग की है0
0
Report
मऊ में 17 वर्षीय किशोरी जंगल से फंदे पर लटकती मिली, छोटी बहन बेहोश; छेड़छाड़ का आरोप
Mau, Uttar Pradesh:शाम में निकली बाजार दो बहन जिनमें एक का शव पेड़ पर लटका मिला तो दूसरी करीब 300 मीटर दूर बेहोशी हालत में मिली police जाँच में जुटी मऊ में 17 वर्षीय किशोरी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी 13 वर्षीय छोटी बहन करीब 300 मीटर दूर एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में मिली। दोनों बहनें करीब 12 घंटे से लापता थीं। होश में आने के बाद छोटी बहन किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों छोटी बेटी के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां बड़ी बेटी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली जंगल की है。 वही जब एसपी से फ़ोन पर वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि छोटी बहन द्वारा बताया गया कि लड़की के साथ एक लड़के द्वारा जबरदस्ती छेड़छाड़ किया जा रहा था, गलत काम किया गया जिसके बाद ये सुबह बेहोशी हालत से उठकर देखी तो बड़ी बहन पेड़ पर फंदे से लड़की दिखी। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और एसओजी को लगाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छोटी बहन का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच की जा रही है जो भी निकलता है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नौगढ़ SDM के नेतृत्व में देर रात अवैध खनन पर एक्शन, खनिक फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:सुदूर जंगली इलाके में देर रात अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान नौगढ़ एसडीएम विकास मित्तल के नेतृत्व मे चला अभियान रात के अधेरे मे हो रहा था मिट्टी खनन का कार्य सयुंक्त टीम को देखते हुए अधेरे का फायदा उठाकर खननकर्ता फरार मौके से जेशीबी मशीन व 03 टैक्टर व एक बाइक बरामद बिना नम्बर प्लेट के JCB व ट्रैक्टर से हो रहा है रात मे मिट्टी खनन पकड़े गए वाहनों को किया गया सीज देर रात छापामारी से अवैध खननकर्ताओं मे मचा हड़कंप तहसीलदार व सीओ साथ मे रहै मौजूद. चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तीया गांव का मामला..0
0
Report
बीकानेर में रेलवे लाइन पर ट्रेन से मौत, शव पीबीएम अस्पताल पहुंचा
Bikaner, Rajasthan:पवनपुरी स्थित मधूबन पार्क के पास रेलवे लाइन पर व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (61 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 39 बीकानेर के रूप में हुई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं की टीम, खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने एम्बुलेंस से शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, पुलिस की निगरानी में डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया, मामले की जांच में जुटी पुलिस,घटना के कारणों का किया जा रहा है पता0
0
Report
रांची में झारखंड प्रीमियर लीग का धमाकेदार उद्घाटन, धोनी के साथ कलाकार कनिका कपूर
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में एक बार फिर छाया क्रिकेट का खुमार झारखंड प्रीमियर लीग का आज से होगा जोरदार आगाज़ महेंद्र सिंह धोनी और सिंगर कनिका कपूर के साथ होगा टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे सितारो के साथ होगा टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज से अगले 14 दिनों तक छायेगा क्रिकेट फीवर टूर्नामेंट का पहला छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस के बीच होगा धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर उमड़ी क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ रांची के क्रिकेट समर्थकों की मांग ,आईपीएल में भी हो रांची की एक टीम झारखंड प्रीमियर लीग यहां के खिलाड़ियों को देगा अंतरराष्ट्रीय मंच...प्रसंशक0
0
Report
Advertisement
