Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

किरमच गांव में फिर भड़का विवाद, पुलिस ने किया भारी बंदोबस्त!

DKDARSHAN KAIT
Jul 16, 2025 13:35:36
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:गांव किरमच में डेढ़ महीने पहले दो पक्षों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत मामले में नहीं थमा अब तक विवाद,दोनों पक्ष हुए आमने सामने,गांव में तनाव भरा माहौल,गांव में पहुचा भारी पुलिस बल कुरुक्षेत्र:- जिले के गांव किरमच में डेढ़ महीने पहले दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके 6 आरोपियों को काबू कर लिया था। डेढ़ महीना बीत जाने के बाद आज फिर इस मामले को लेकर विवाद हो गया। वहीं आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसको लेकर सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा। और दोनों पक्षों को शांत करवाया। मौके पर पहुंचे डीएसपी रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव किरमच में करीब डेढ़ महीने पहले झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। और उसे मामले में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को काबू कर लिया था। उन्होंने कहा कि आज दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया है। और अभी स्थिति सामान्य है। बाईट:- DSP रणधीर सिंह
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top