Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

पति-पत्नी के विवाद ने ली पत्नी की जान, बेगूसराय में मचा हड़कंप!

JCJitendra Chaudhary
Jul 27, 2025 10:23:36
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर पति-पत्नी के मोबाइल पर मामूली विवाद होने से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना चकिया थाना क्षेत्र के कसहा बरियाही गांव की है। मृत महिला की पहचान का कसहा बरियाही ही गांव के रहने वाले पिंकेश कुमार की पत्नी सिंपल कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सिंपल कुमारी का पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है। उन्होंने बताया है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना भर गया कि पति ने पत्नी को मोबाइल पर ही डांट फटकार लगाया इसी डांट फटकार से नाराज होकर पत्नी ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस दौरान लोगों ने बताया है कि घर में अकेली ही रहती थी महिला। काफी देर तक वह घर नहीं निकली तो लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो पता चला कि पंखे से लटका हुआ है। आनन फानन में लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतर तब तक में सिंपल कुमारी की मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी। मौके पर चकिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बाइट परिजन
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Jul 27, 2025 14:01:48
Jalore, Rajasthan:
#Jalore : कोतवाली पुलिस की एरिया डॉमिनेशन के तहत कार्रवाई, पुलिस ने ऑपरेशन धरपकड़ के तहत लम्बे समय से फरार चल रहे 4 स्थायी वारंटी,10 गिरफ्तारी वारंटी एवं 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कुल 16 आरोपियों को दस्तयाब कर न्यायालय से जारी 10 गिरफ्तारी व 5 स्थायी वारंटों का किया निस्तारण,एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
0
Report
HBHeeralal Bhati
Jul 27, 2025 14:01:43
Jalore, Rajasthan:
#Jalore : चितलवाना पुलिस की ऑपरेशन संपोलिया एवं एरिया डॉमिनेशन के तहत बड़ी कार्रवाई पुलिस ने सरहद हिण्डवाडा से 40.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त किया बरामद खेत पर घर के पास चारे की ओरडी से किया गया डोडा पोस्त बरामद,आरोपी शैतानराम मौके से मिला फरार,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण किया दर्ज,एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में चितलवाना पुलिस ने की कार्रवाई,मामले की जांच जारी,फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Jul 27, 2025 14:01:36
Barmer, Rajasthan:
एंकर इंट्रो बाड़मेर से बड़ी खबर – नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने एक बार फिर तस्करों के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। बाड़मेर के SP नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में ग्रामीण पुलिस ने 8 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद खेप की कीमत लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। आइए आपको दिखाते हैं ज़मीनी रिपोर्ट। वीओ तिरसिंगड़ी गांव… खेतों के बीच बने एक कमरे में छुपाई गई थी नशे की ये बड़ी खेप। ग्रामीण पुलिस को पुख्ता सूचना मिली और फिर एसएचओ विक्रम चारण की अगुवाई में छापा मारा गया। कार्रवाई में 8 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए है। बरामदगी की डिटेल बरामद डोडा पोस्त: 8 क्विंटल कीमत: 1 करोड़ 20 लाख रुपए गिरफ्तार आरोपी: नगरखान स्थान: तिरसिंगड़ी गांव, बाड़मेर पुलिस ने मौके से नगरखान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह खेप बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी में थी। अब पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। हमारी प्राथमिकता नशा तस्करों की पूरी सप्लाई चैन का पर्दाफाश करना है। जिले को नशा मुक्त बनाने तक ये अभियान जारी रहेगा। बाइट : नरेंद्र सिंह मीणा, एसपी बाड़मेर लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करों में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
AYAmit Yadav
Jul 27, 2025 14:01:27
Jaipur, Rajasthan:
खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--- पावटा(कोटपूतली)....भौंनावास में श्री शेखावत राजपूत सेवा संस्थान सत्ताइसा की ओर से आयोजित राव रत्ना जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान पावटा से मोहन गौशाला, भौंनावास तक बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर राव रत्ना जी की प्रतिमा और स्मारिका का अनावरण किया गया। समारोह में समाज की 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वही राव रत्ना की जीवन पर पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मंत्री राज्यवर्धन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कलम की ताकत को पहचानो शिक्षा से ही समाज और देश की दिशा बदली जा सकती है। उन्होंने युवाओं को देश हित में कार्य करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संदेश दिया। सांसद राव राजेंद्र सिंह ने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए समाज को जागरूक करने की बात कही। साथ ही समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। वहीं राठौड़ व राव राजेंद्र सिंह ने इसके बाद सरुण्ड में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन भी किया और कक्ष का अवलोकन किया गया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रवीण सिंह राठौड़, युवाम संस्था जयपुर के मान सिंह पीथलपुर, संरक्षक हरि सिंह खेलना, अध्यक्ष दशरथ सिंह, महामंत्री जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष घीसा सिंह सहित इकाई अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। बाइट:--1- राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कैबिनेट मंत्री...
0
Report
DTDinesh Tiwari
Jul 27, 2025 14:01:20
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर   जर्जर भवनों को चिन्हित कर जमीदोज करेगा शिक्षा विभाग।  आपदा राहत कोस से 7500 स्कूलों का होगा मरम्मत कार्य ।  इसके साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों का होगा क्वालिटी चेक।  झालावाड़ हादसे के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग।  170 तहसीलों के 7500 स्कूलों के लिए डेढ़ सौ करोड रुपए स्वीकृत।  गुणवत्ता नियंत्रण के लिए किया जाएगा समग्र शिक्षा में प्रकोष्ठ का गठन।  प्रदेश के सभी स्कूलों का जिला कलेक्टरों के माध्यम से करवाया जाएगा सर्वे।  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व शिक्षा सचिव ने ली विभाग की बैठक।  मुख्यमंत्री की बाद अब शिक्षा मंत्री ने भी मांगी सभी विधायकों से 20% राशि। प्रदेश के स्कूलों के जिनोद्धार व मरम्मत के लिए मांगी 20% राशि।
0
Report
MKMohammed Khan
Jul 27, 2025 14:01:07
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर। आलमी मशहूर सूफी हज़रत ख्वाजा ग़रीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में तारीख़ी इमारतों और ज़र्ज़र हुजरों को लेकर दरगाह कमेटी और खुद्दामें ख्वाजा जमात के लोग आमने सामने हो गए है। दरगाह कमेटी मैनजमेंट की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी और मरकज़ी अक्लियती अमूर वज़ीर किरण रिजिजू तक पहुंचने के बाद दरगाह नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान ने एक नोटिस जारी किया था, जिसको लेकर अजमेर से दिल्ली और सियासी गलियारे से मज़हबी ख़ानक़ाहों के रहनुमाओं में बड़ी बहस छिड़ गई है। ऐसे में अब अजमेर दरगाह मामला 3 अराकिने पारलामेंट ने संसद में उठाने की भी बात की है। फिलहाल दरगाह आहते में बाज़रिया नाज़िम चस्पा कराए गए नोटिस से खुद्दामें ख्वाजा जमात मे बेहद गुस्सा और नाराज़गी देखी जा रही है। गौरतलब है कि नाज़िम दफ़्तर से बाज़रिया चस्पा नोटिस हिदायत दी गई थी कि दरगाह आहते में ज़र्ज़र हुजरों को खाली कर दिया जाए वरना किसी भी सूरत में कभी भी कमेटी किसी किस्म की कानूनी ज़िम्मेदारी कुबूल नही करेगी। बाईट, सैय्यद मेहराज चिश्ती, खादिम दरगाह, अजमेर (काली टोपी सफेद कुर्ता) बाईट, सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती, खादिम दरगाह,अजमेर ( सफेद दाढ़ी-गले मे पिला गमछा) बाईट, सैय्यद कुतबुद्दीन सखी चिश्ती, खादिम दरगाह,अजमेर ( काली टोपी हरा गमछा)
0
Report
AZAmzad Zee
Jul 27, 2025 14:01:02
Mumbai, Maharashtra:
اسلام جمخانہ مرین لائنز ممبئی یوں تو مختلف سماجی ثقافتی اور ادبی سرگرمیوں کا مرکز ہے مگر آج کل اسے ایک مرکزی حیثیت حاصل ہے وہ ہے پرافٹ فور اور مہم کہ بیشتر پروگراموں کی منصوبہ بندی کا اور میٹنگوں کی میزبانی کا۔ اسی سلسلے کی اہم کڑی بلڈ ڈونیشن کیمپ مہم کا علامتی آغاز یعنی Soft Launch ہے۔یوں تو پرافٹ فار ال مہم کا امثال چوتھا سال ہے مگر یہ بہت اہمیت رکھتا ہے اس لیے کہ اپ صلی اللہ علیہ وسلم کی پیدائش کو 150 سال مکمل ہو چکے ہیں اور اسی مناسبت سے اس مرتبہ اس مہم کے تحت پورے ہندوستان میں 1500 مقامات پر بلڈ ڈونیشن کیمپ کے انعقاد کا فیصلہ کیا گیا ہے اور اس کا انعقاد 31 اگست 2025 کو اتوار کے روز ہوگا۔ اس سے قبل 24 اگست 2025 کو اتوار کے ہی دن کل ہند پیمانے پر "مسجد پریچہ"-" تعارف مسجد" کا پروگرام جس میں برادران وطن کو مسجد کا دورہ کرایا جائے گا اور مسجد کے تعلق سے تفصیلات فراہم کی جائیں گی تاکہ دونوں فرقوں کے درمیان جو خلیج ہے اسے پاٹا جا سکے اور ایک دوسرے سے قریب لایا جا سکے۔ اس کے علاوہ اس مہم کے دوران کسی ایک دن سوشل میڈیا ٹرینڈ میں اول مقام پانی کی کوشش کی جائے گی۔ساتھ ہی دو ستمبر 2025 کے روز کالجز کے طلبہ کے ذریعے ماحولیات پر مبنی پروگرام کا انعقاد کیا جائے گا۔ ناگپاڑہ ممبئی میں موجود مہاراشٹر کالج کی سربراہی میں ایک بین الاقوامی سطح کی کانفرنس کا انعقاد کیا جائے گا جس کے تحت سیرت النبی پر مبنی مختلف جدید موضوعات پر مقالات پیش کیے جائیں گے۔اور منتخبہ بہترین مکانوں پر انعام دیا جائے گا نیز سبھی مقالوں کو بین الاقوامی معیاری میگزین میں شائع کیا جائے گا۔ ساتھ ہی اس موقع پر اس مہم کے تعلق سے تین سالہ ریکارڈ کو ایک میگزین کی صورت میں بھی اجراء کیا گیا۔ اس موقع پر اس مہم کے کور کمیٹی کے اراکین اور اس کے سرپرست ایڈوکیٹ یوسف ابرانی موجود تھے اور اس پوری 12 روزہ مہم کے اہم نکات اور تفصیلات سے میڈیا کے نمائندوں کو اطلاع دی گئی۔ اس موقع پر اس مہم کے نادیہ مشاعرے کا گزشتہ تین سالوں سے آغاز کرنے والی گلوکارہ انوشکا نکم نے سریش بھٹ کی مشہور مراٹھی نعت پیش کر کے محفل کو مسحور اور پرنور کر دیا۔ bite Mumbai Islam Gymkhana president Yusuf aburani zeba Malik Sabu siddik polytechnic College principal Aamir idrisi education of Muslim professionals Anushka Nigam shayar reporter Amjad Khan Mumbai
0
Report
SMSanjay Mohapatra
Jul 27, 2025 14:00:58
Puri, Odisha:
FLOOD_PREPARATION,,,,AVB () ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବନ୍ୟା ପରିସ୍ଥିତି ଏଡାଇବାକୁ ପୁରୀ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗର ବଡ ତୟାରି। ଓବିଏମ୍,ଲାଇ ବୟ,ଲାଇଫ ଜ୍ୟାକେଟ ,କଟର ,ରେଶ୍କ୍ୟୁ ଟ୍ୟୁବ୍ ସବୁକୁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରଖିଛି ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ।ସରକାରୀ ନିର୍ଦ୍ଦେଶାନାମା ମିଳିବା ମାତ୍ରେ ନେଇପାରିବ ତ୍ୱରିତ ଆକ୍ସନ ।ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକ୍ ରେ ଥିବା ଅଗ୍ନିଶମ କେନ୍ଦ୍ର କୁ ମଧ୍ୟ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି ।ସମସ୍ତ ଉପକରଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରଖି ଆକ୍ଟିଭ୍ ରହିବାକୁ ।ତେବେ ପରିସ୍ଥିତି ନ ଯିବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସବୁ ଦିଗରୁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିବାକୁ ରହିଛି ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ।ତଳିଆ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଏଭାକ୍ୱେଶନ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ବୋଟ ସାହାଯ୍ୟରେ ରିଲିଫ ପହଞ୍ଚାଇବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସବୁ ପାଇଁ ଅଗ୍ନିଶମ ଟିମ୍ ପ୍ରସ୍ତୁତ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ ପ୍ରଭାତ ରାଉତ । ସେପଟେ ଅର୍ବାନ ଫ୍ଲଡ କୁ ଚେକ୍ ଦେବା ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗର ହେଭି ଡ୍ୟୁଟି ପମ୍ପ ।ଆଉ ଜୋର ବର୍ଷା ହେଲେ ସହରରେ ଜମିବନି ପାଣି ।ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବର୍ଷା ସ୍ଥିତି ପୁରୀ ସହରରୁ ପାଣି ନିଷ୍କାସନ ପାଇଁ ୧୦ ହେଭି ଡ୍ୟୁଟି ପମ୍ପ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରଖିଛି ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ।ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ ଏନେଇ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ।ଯଦି ଜୋର୍ ରେ ବର୍ଷା ହେଉଛି,ଏବଂ ସହରରେ ଫ୍ଲଡ଼ିଂ ସ୍ଥିତି ହେଉଛି ବା ପାଣି ଜମି ରହୁଛି ତେବେ ଏହି ପମ୍ପ ତୁରନ୍ତ ଜଳ ନିଷ୍କାସିତ କରିପାରିବ । ବାଇଟ୍ - ପ୍ରଭାତ ରାଉତ,ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ
0
Report
ATALOK TRIPATHI
Jul 27, 2025 14:00:51
Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर आलमपुर गांव ज़मीनी विवाद ने ली जान, 70 वर्षीय बुज़ुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, शव रखकर सड़क जाम आलमपुर गांव, नंदगंज थाना क्षेत्र में रामा बिंद की पीट-पीटकर हत्या शव को सड़क पर रखकर परिजनों व ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो घंटे जाम मौके पर पहुंचे सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडे, भीड़ को किया शांत पुलिस पर लापरवाही का आरोप – मौके पर मौजूद थी 100 नंबर पुलिस विवादित जमीन पर स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने शुरू किया था निर्माण पुलिस ने कहा – मामले की जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई गाजीपुर में ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। नंदगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 70 वर्षीय बुज़ुर्ग रामा बिंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह 10 बजे मृतक का शव थाने के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडे पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। दरअसल, शनिवार रात रामा बिंद और रामकिशन बिंद के बीच ज़मीन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस झगड़े में रामा बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। देवकली सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद परिजन उन्हें सैदपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के वक्त 100 नंबर की पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि जिस ज़मीन को लेकर विवाद हुआ, उस पर एक महीने पहले दबंगों ने जबरन निर्माण कार्य शुरू किया था। मामला कोर्ट में था और उस पर स्टे ऑर्डर भी जारी किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट- विनोद बिंद- मृतक का बेटा बाइट- सुधाकर पाण्डेय- सीओ भड़कूड़ा, गाजीपुर
0
Report
ANAJAY NATH
Jul 27, 2025 14:00:18
Sambalpur, Odisha:
ପଶ୍ଚିମାଞ୍ଚଲ ଏକତା ମଞ୍ଚ ତରଫରୁ ସାଂସ୍କୃତିକ ଶୋଭାଯାତ୍ରା |ଅଗଷ୍ଟ ଏକ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଦିନ |ଗୁରୁ ସତ୍ୟନାରାୟଣ ବହିଦାର ଙ୍କ ଜନ୍ମ ଦିନ କୁ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଦିନ ଭାବରେ ପାଳନ କରାଯାଉଛି |ସେଥିପାଇଁ ଆଜି ପଶ୍ଚିମାଞ୍ଚଲ ଏକତା ମଞ୍ଚ ତରଫରୁ ଏକ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା | ବାଲିବନ୍ଧା ଠାରୁ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ବାହାରି ସହର ର କିଛି ସ୍ଥାନ ପରିକ୍ରମା କରିବା ସହ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଡେରା ରେ ସମାପନ ହୋଇଥିଲା| Byte - ମାନସ ରଞ୍ଜନ ବକ୍ସି, ପଶ୍ଚିମାଞ୍ଚଲ ଏକତା ମଞ୍ଚ
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Jul 27, 2025 14:00:10
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
2707ZMP _RJN _PROTEST _R (खबर खैरागढ़ से) एंकर- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने से वंचित हुए अभ्यर्थियों का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा। खैरागढ़ में परीक्षा से बाहर किए गए दर्जनों अभ्यर्थी सीधे कलेक्टर निवास पहुंच गए और वहां जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई,प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे थे, लेकिन ड्रेस कोड का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया। जब वे पास में ही कपड़े बदलकर लौटे, तब तक परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए और उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। नतीजतन, वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। एक अभ्यर्थी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,-हमने नियमों का पालन किया। जब हमें कपड़ों को लेकर रोका गया, तो तत्काल बदलकर लौटे। इसके बाद भी हमें बाहर ही रोक दिया गया एक अभ्यर्थी साड़ी पहन कर आई थी उसे भी ड्रेस कोड का हवाला देकर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि क्या यह हमारी गलती है या परीक्षा प्रबंधन की?परीक्षा से बाहर किए गए अभ्यर्थी जब प्रशासन से जवाब नहीं पा सके तो वे सीधे कलेक्टर निवास पहुंच गए। वहां उन्होंने न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, पुलिस का तर्क था कि कलेक्टर निवास “शांति क्षेत्र” है, जहां विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना था कि जब उनकी मेहनत और भविष्य दांव पर हो, तो शांत रहना अन्याय के साथ समझौता होगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस पूरे घटनाक्रम पर नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ने बताया कि व्यापम द्वारा परीक्षा निर्देश में कुछ परिवर्तन किए गए हैं जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है विभाग द्वारा सभी प्रवेश पत्र में भी स्पष्ट रूप से हल्के रंग के कपड़े पहनने के निर्देश छापे गए हैं।अगर उसके बाद भी अभ्यर्थी निर्देश पालन नहीं करते हैं तो इसके जिम्मेदार हम नहीं हैं। हमने दो घंटे पूर्व सभी को आने कहा था। इधर प्रदर्शनकारी अब भी अपने रुख पर अड़े हुए हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा—चाहे दोबारा परीक्षा करानी पड़े या दोषियों पर कार्रवाई—वे शांत नहीं बैठेंगे। खैरागढ़ की यह घटना सिर्फ एक स्थानीय प्रशासनिक असावधानी नहीं, बल्कि एक बड़े सवाल की ओर इशारा करती है—क्या परीक्षा के नाम पर नियमों की मनमानी व्याख्या करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है? अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आयोग इस पर क्या निर्णय लेगा, लेकिन इस प्रदर्शन ने प्रशासनिक संवेदनशीलता, परीक्षा संचालन की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के अधिकारों को एक बार फिर बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है। बाइट- पीड़ित परीक्षार्थी बाइट- रेणुका रात्रे, डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report
Jul 27, 2025 13:53:49
Kanpur, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग उन्नाव। एडीएम सुशील गोंड व एएसपी अखिलेश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी आयोजित। जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए। 10,848 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे। केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस और CCTV की निगरानी में हो रही परीक्षा।
1
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Jul 27, 2025 13:48:03
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
2707ZMP _RJN _FLOOD _R एंकर- लगातार हावड़ाही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए है खैरागढ़ की आमनेर नदी ने भी भी अपना रौद्र रूप दिखाया नदी में आई बाढ़ ने खैरागढ़ सहित आसपास के इलाकों को पानी पानी कर दिया ।खैरागढ़ में बाढ़ के पानी ने इसबार एक जिंदगी भी छीन ली। इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास 20 वर्षीय युवक अमित यादव तेज बहाव में बह गया। वह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था और मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी बहे थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित लापता हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रातभर पुलिस ने खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली। SDRF की टीम रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हुआ था और वह तीन बहनों व मां का एकमात्र सहारा था। घर में मातम पसरा है, मां बेसुध है और बहनें सदमे में हैं। इस हादसे के बाद सवाल प्रशासन की लापरवाही पर तो उठे ही हैं, लेकिन खैरागढ़ की बाढ़ समस्या की जड़ कहीं गहरी है, शहर में नाले और नदियों पर सालों से चले आ रहे अतिक्रमण। विशेषज्ञ और स्थानीय लोग वर्षों से चेताते आ रहे हैं कि शहरी सीमा के भीतर जहां-तहां नालों और जल निकासी मार्गों पर कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे बाढ़ के पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिलता। नतीजा — हर साल बारिश आते ही शहर जलमग्न हो जाता है, और जान-माल की तबाही होती है।शहर की हालत कोई नई नहीं है। हर साल यही दृश्य दोहराए जाते हैं ,बारिश, बाढ़, राहत की खानापूर्ति, और फिर सन्नाटा। लेकिन प्रशासन आज तक नदियों और नालों को अतिक्रमण मुक्त करने में असफल रहा है। न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही कोई स्थायी समाधान। किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
6
Report
AGAdarsh Gautam
Jul 27, 2025 13:47:51
Sidhi, Madhya Pradesh:
एंकर सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में स्थित एकमात्र महाविद्यालय, जो 50 गांवों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र है, वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव छात्रों खासकर छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कॉलेज में करीब 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन बीते डेढ़ वर्ष से शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है। सरकार द्वारा शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया था। जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दी गई, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। स्थिति यह है कि पुराने शौचालय को तोड़कर अधूरा छोड़ दिया गया और पीने के पानी के नल को भी उखाड़ दिया गया, जिससे शिक्षकों और छात्रों को भारी असुविधा हो रही है। छात्रा रश्मि सिंह ने बताया, “हम लड़कियों को पढ़ाई और परीक्षा के लिए कॉलेज आना पड़ता है, लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण डर और असहजता बनी रहती है। कई बार हमें आसपास के खेतों का सहारा लेना पड़ता है जो बेहद शर्मनाक है।” बाइट 1छात्रा रश्मि सिंह कॉलेज के प्राचार्य नजर अली ने बताया कि अधूरी निर्माण प्रक्रिया को लेकर वे कई बार ठेकेदार से बात कर चुके हैं और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। “हमारी सबसे बड़ी चिंता छात्र-छात्राओं की सुविधा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से काम आज तक अधूरा है। बाइट 2प्रिंसिपल नजर अली गौरतलब है कि जिस संस्थान में सैकड़ों छात्र-छात्राएं भविष्य संवारने आते हैं, वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह शिक्षा के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
7
Report
AAANOOP AWASTHI
Jul 27, 2025 13:47:35
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
बस्तर ब्लॉक के खुटगुड़ा स्थित प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक पीतांबर साहू को संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे ने निलंबित कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक शुक्रवार को खुटगुड़ा स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे थे, इस दौरान सुबह 10 बजे संस्था बंद और शिक्षक अनुपस्थित मिले, निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक को एक आवेदन भी मिला, जिसमें तबीयत खराब होने का हवाला दिया गया था, लेकिन आवेदन में कोई तारीख नहीं थी, जिसके बाद संयुक्त संचालक ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया ।
2
Report
Advertisement
Back to top