Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी मुश्किलें!

Mohd Gufran
Jun 30, 2025 08:00:13
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर, बीते दो दिनों में यमुना 4 मीटर जबकि गंगा का जलस्तर 2 मीटर बढ़ा, दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते संगम तट पर रहने वालों की बढ़ी मुश्किलें, घाटियों, नाविकों और तीर्थपुरीहितो की बढ़ी मुश्किलें। एंकर -- पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते प्रयागराज के संगम तट पर रहने वाले घाटियों और पुरोहितों की मुश्किलें बढ़ गई है। तीर्थ पुरोहितों को अपनी तख्त जहां पीछे हटाना पड़ा है तो वहीं नाविकों को नावें किनारे करनी पड़ी है। बीते दो दिनों में यमुना का जलस्तर 4 मीटर बढ़ा है। वहीं गंगा का जलस्तर दो मीटर बढ़ा है, जिस रफ्तार से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इससे आने वाले दिनों में प्रयागराज के तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वॉक थ्रू... बाइट -- मृत्युंजय मिश्रा, तीर्थपूरोहित, रामघाट प्रयागराज
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement