Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

धर्मवीर प्रजापति का पौधरोपण अभियान, झांसी में एक करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य!

ASABDUL SATTAR
Jul 09, 2025 09:38:08
Jhansi, Uttar Pradesh
एंकर- झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने बुधवार को झांसी में आयोजित पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। बीएचईएल में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर, वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वी/ओ.1- मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आज वृहद वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। झांसी में मेरा कार्यक्रम लगा है। वृक्ष हमारे जीवन का एक अंग होना चाहिए। सरकार के साथ आमजन की सहभागिता होनी चाहिए। कोरोना कालखंड हम सबने देखा है। उसमें जो ऑक्सीजन की कमी हुई, उसे हम सबने महसूस किया है। वृक्षों के माध्यम से हमें शुद्ध वातावरण मिलता है। आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा, शुद्ध पानी छोड़कर जाएं, यह हमारी जिम्मेदारी है। जनपद में एक करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य हैं। बाइट-धर्मवीर प्रजापति.....मंत्री यूपी सरकार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top