Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
बाबा नसीब-उद-दीन गाज़ी मस्जिद में शब-ए-कद्र पर भक्तों की भीड़ और रात भर दुआ
WMWaqar Manzoor
Mar 17, 2026 07:33:33
A huge number of devotees gathered at the revered shrine of Baba Naseeb-ud-Din Ghazi Mosque and Khanqah Sharif on the auspicious occasion of Shab-e-Qadr, participating in night-long prayers and Shab Khawni with deep religious fervour. The spiritual gathering witnessed emotional scenes as devotees from various parts of the district thronged the Khanqah, seeking blessings and offering special prayers on the sacred night, believed to be among the holiest in Islam. Renowned cleric Molvi Zafrullah Magray addressed the gathering, delivering a sermon highlighting the significance of Shab-e-Qadr. He urged people to strengthen their faith, seek forgiveness, and dedicate themselves to acts of الخير (good deeds) and compassion. During the gathering, special prayers (dua) were also offered for the well-being and prosperity of the people. Devotees remained engaged in recitations of the Holy Quran and supplications throughout the night. Locals said the turnout this year was remarkable, reflecting the strong spiritual attachment of people with the holy occasion. Authorities had also made necessary arrangements to facilitate the smooth conduct of the event. The night concluded with collective prayers for peace, harmony, and prosperity in the region.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Mar 17, 2026 09:08:01
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। जगह जगह गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइने लगी हुई हैं और जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भी गैस की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में खड़े लोग सिर्फ गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, मगर गैस सिलेंडर की गाड़ी आने का नाम ही नहीं ले रही है। सुबह 5 बजे से लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब सिलेंडर खत्म हो जाते हैं तो लोग मायूस होकर घर लौट जाते हैं और अगले दिन का इंतजार करते हैं। एक महिला ने बताया कि वह कल भी आकर लाइन में लगी थी पर कल उसे गैस सिलेंडर नहीं मिला और आज भी सुबह 6 बजे से आकर लाइन में लगी हूँ; पहले एक लाइन लगी हुई थी और अब दो लाइन लग गई है। जनता गैस के लिए बहुत परेशान है। रोज गैस सिलेंडर की गाड़ी आ रही है लेकिन मिल नहीं रहा सिलेंडर। इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर पंकज गंगोला ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए दो विंडो लगाई गई हैं और गैस की सप्लाई के लिए एक गाड़ी आ रही है। आज गाड़ी थोड़ी देरी है लेकिन प्लांट से आश्वासन दिया जा रहा है कि थोड़ी देर में गैस की गाड़ी निकाल देंगे। रोजाना एक गाड़ी आ रही है और स्टॉक खत्म हो जा रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जितने भी सिलेंडर प्राप्त हो सबको मुहैया कराए जाएं।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 17, 2026 09:07:30
Jhunjhunu, Rajasthan:दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनूं जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में आज खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरज़ोर मांग की। शहर के खटीकन मोहल्ला स्थित मंदिर से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन के दौरान समाज के युवाओं और बुजुर्गों में दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना की क्रूरता को लेकर रोष व्यक्त किया गया। खटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 17, 2026 09:07:15
Dholpur, Rajasthan:कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रोडवेज कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 तारीख से कैला देवी का लक्खी मेला शुरू हो चुका है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न डिपो से बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के लिए आगरा यूनिट से लगभग 104 बसें, धौलपुर यूनिट से 44 बसें, बाड़ी यूनिट से 17 बसें और हिंडौन यूनिट से 49 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा छोटी यूनिटों से भी अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि धौलपुर डिपो की नियमित शेड्यूल बसें भी अपने मार्गों के साथ-साथ कैला देवी मेले के लिए संचालित की जा रही हैं। कई मार्गों से बसों को समायोजित करते हुए करीब 10 अतिरिक्त बसें भी विशेष रूप से कैला देवी मंदिर के लिए चलाई गई हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही धौलपुर डिपो परिसर में यात्रियों के लिए ठहरने, पीने के पानी और टेंट लगाकर आराम करने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई है। यह छूट महिला और पुरुष दोनों यात्रियों के लिए समान रूप से लागू है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ोतरी भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 17, 2026 09:06:47
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के डगारिया गांव में देर रात हुई तिजोरी चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी प्रद्युम्न गुर्जर के घर को निशाना बनाते हुए एक तिजोरी चुरा ली। चोर तिजोरी को उठाकर तो ले गए, लेकिन अत्यधिक भारी होने के कारण वे उसे ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी बुद्धराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मकान से कुछ ही दूरी पर खेतों में चोरी की गई मोटरसाइकिल और तिजोरी बरामद कर ली गई। तिजोरी खोलने पर उसमें रखा करीब 30 तोला सोना, 2 किलो चांदी और 50 हजार रुपए नगदी पूरी तरह सुरक्षित मिले। चोरी का पूरा माल बरामद होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। थानाधिकारी ने बताया कि रात के समय पुलिस की गाड़ी क्षेत्र में लगातार गश्त करती है। घटना वाली रात करीब 2 बजे भी पुलिस टीम गांव में राउंड पर थी। आशंका है कि पुलिस की गाड़ी को आता देख चोर घबरा गए और मोटरसाइकिल व तिजोरी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 17, 2026 09:06:35
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में बड़ा हादसा टला, मचकुंड चौराहे पर बस में घुसी पिकअप गाड़ी धौलपुर शहर के मचकुंड चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई जब एक पिकअप गाड़ी अचानक बस में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। टक्कर के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और यातायात को फिर से सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 17, 2026 09:06:23
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के हिंडोलिया चारण गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान कई सरकारी गाड़ियों के काँच टूट गए, वहीं एक पुलिस अधिकारी का मोबाइल भी गिर गया। घटना में करीब 6 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल कुशलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने कार्रवाई का विरोध करते हुए गाड़ियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 17, 2026 09:05:37
Bhiwani, Haryana:बाइट : ग्रामीणों की खेतों का रास्ता पक्का करवाने की मांग को लेकर डीसी से मिली जाटू लोहारी के ग्रामीण पहले वाला ठेकेदार कार्य नहीं करता तो दूसरी एजेंसी को ठेका दिया जाए भिवानी के करीब डेढ साल पहले हांसी रोड से लेकर घिरावठी की ढाणी तक का कच्चा रास्ता पक्का करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी तक जाने का केवल वही रास्ता है। उस रास्ते को पक्का न करवाने तथा जलभराव की वजह से वहां पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पहले वाला ठेकेदार कार्य नहीं करता तो दूसरी एजेंसी या ठेकेदार से कार्य करवाए जाने की गुजारिश की। इस पर उपायुक्त ने उसी वक्त जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता को बुलाकर उक्त रास्ते को पक्का करवाए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि करीब डेढ साल पहले गांव लोहारी जाटू के हांसी रोड से लेकर घिरावठी की ढाणी तक 25 एकड़ की दूरी तक रास्ता पक्का करने का टेंडर हुआ था। यह रास्ता तीन कर्म चौड़ा है। ठेकेदार के पास बार बार सूचना देने के बावजूद भी वह कार्य शुरू नहीं कर रहा है। विगत में ठेकेदार द्वारा रास्ते को पक्का करने का कार्य न करने की वजह से ही रास्ते पर जलभराव हुआ और खेतों में आना व जाना बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान कई बार ठेकेदार से फोन पर सम्पर्क किया गया,लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने खेतों का पानी निकालने के लिए मोटरें लगाई हुई और रास्ते के साथ साथ एक नाला बना दिया। नाले से निकली मिट्टी को रास्ते पर डाल दिया, जगह जगह से कट लगा दिए। अब जो बाकी बचा रास्ता है,उससे पैदल भी निकला जा सकता। उन्होंने उपायुक्त से रास्ते का पक्का करने का टेंडर किसी दूसरी एजेंसी के नाम करने तथा रास्ते पर जो मिट्टी डाली गई है। उस मिट्टी को वापस नाले में डालकर रास्ता खुलवाया जाए। ताकि उनके खेतों में पहुंचने का रास्ता खुल सके।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 17, 2026 09:03:57
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है जगह जगह गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोग सिर्फ गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं मगर गैस सिलेंडर की गाड़ी आने का नाम ही नहीं ले रही है सुबह 5 बजे से लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब गैस सिलेंडर खत्म हो जाते हैं तो लोग मायूस होकर घर की ओर वापस लौट जाते हैं और अगले दिन का इंतजार करते हैं एक महिला ने बताया कि वो कल भी आकर लाइन में लगी थी लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिला और खाना भी नहीं बना पाया। आज भी सुबह 6 बजे से आकर लाइन में लगी हूँ, पहले एक लाइन लगी हुई थी अब दो लाइन लग गई है। जनता गैस के लिए परेशान है, रोज गैस सिलेंडर की गाड़ी आ रही है लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। सिलेंडर कहाँ जा रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर पंकज गंगोला ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए दो विंडो लगाई गई है और गैस सप्लाई के लिए एक गाड़ी प्राप्त हो रही है। आज गाड़ी थोड़ी देरी है पर प्लांट से आश्वासन दिया गया है कि थोड़ी देर में गैस की गाड़ी निकाल देंगे। रोजाना एक गाड़ी आ रही है और स्टॉक जल्द खत्म हो रहा है; पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जितने भी सिलेंडर प्राप्त हो सबको मुहैया कराए जाएं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top