Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बूंदी के चौथ माता मंदिर पर भक्तों का तांता, मनोकामनाएं पूरी होने का दावा

SPSanjay Prakash
Sept 27, 2025 16:03:03
Noida, Uttar Pradesh
बूंदी। पूरे देशभर में नवरात्रि पूर्व की धूम चल रही हैं आज शनिवार को माता के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। ऐसा ही एक नजारा बाणगंगा पहाड़ी पर स्थित चौथ माता मंदिर पर देखने को नजर आया जहां पर प्रदेश भर के कई जिलों से श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की, बूंदी जिले में बिजासन माता, चौथ माता, डाटुंदा माताजी, रक्तदांतिका सथूर माताजी, हंसा देवी माताजी के मंदिर पर नवरात्रि के छठे दिन भक्तों की जोरदार भीड़ दर्शन करने पहुंच रही थी जिले भर में नवरात्रि के अवसर पर हजारो की तादाद में दर्शन के लिए श्रदालु का मंदिर पर पहुँच रहे है। आज सुबह से ही माता के दरबार मे भक्तो का तांता लग रहा। यहाँ पर प्रदेश भर के कोने कोने से माता के भक्त माता से मनोकामना मांगने के लिए आ रहे है। हाडोती इलाके से लोग यहां बूंदी शहर के बाणगंगा स्थित पहाड़ी पर चौथ माता के मंदिर पर पहुंचते हैं माँ के दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं यहां पर मां पूरी करती है। माता के दरबार में हाजिरी लगाने आए श्रद्धालुओं से बातचीत की जहां श्रद्धालुओ ने बताया कि नवरात्रि पर माता जी के दर्शन कर विभिन्न शुभ कार्यों की शुरुआत की है। जब जब भी माता के दरबार में मनोकामनाएं मांगी तो माता ने मनोकामना पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, BYTE- भक्तो की बाइट
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 27, 2025 17:58:56
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Sept 27, 2025 17:51:24
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 27, 2025 17:48:24
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी गहमागहमी दिखाई दी। प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों पर निशुल्क प्रवेश रखा गया था, ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक झालावाड़ स्थित विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोंन को देखने पहुंचे। हालांकि गागरोन दुर्ग की भव्यता को देखने पहुंचे पर्यटक वहां पहुंचकर काफी निराश भी दिखाई दिए। मौजूद पर्यटकों ने कहा कि जलदुर्ग गागरोंन विश्व विरासत में शामिल हो चुका है, लेकिन यहां पर्यटकों की संख्या फिर भी नहीं बढ़ पा रही। क्योंकि यहां पर आवश्यक संसाधनों की भरी कमी है। गागरोन किला जंगली झाड़ियां से अटा पड़ा है, तो वही गाइड की कमी भी जलदुर्ग के इतिहास को पर्यटकों को तक नहीं पहुंचने से रोकती है। जल दुर्ग गागरोंन में कोई रेस्टोरेंट अथवा कैफे भी नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक चाय पानी के लिए भी परेशान होते दिखाई देते हैं। ऐसे में प्रशासन को यहां व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। पर्यटन विकास समिति के संयोजक ओम पाठक ने भी कहा कि जल दुर्ग गागरोंन का प्रवेश शुल्क भी बहुत ज्यादा है, उसमें भी कमी करनी चाहिए। जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। इसके साथ ही गाइड, अश्व तथा रेस्टोरेंट व्यवस्था भी शुरू हो तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। बाइट_ ओम पाठक, संयोजक- पर्यटन विकास समिति Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 27, 2025 17:48:10
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन धरना स्थल पर देर रात आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और वास्तविक आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग उठाई। बेनीवाल ने मामले की बड़ी एजेंसी से स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई और मुख्यमंत्री से तुरंत संज्ञान लेकर बयान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित को न्याय दिलाकर ही लौटेंगे। बेनीवाल ने प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया; यदि मांगें नहीं मानी गईं तो कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर घेराव किया जाएगा।गौरतलब है कि 15 सितंबर को भूपालखेड़ा निवासी 20 वर्षीय सूरज माली पर नकाबपोशों ने हमला किया था और परिजन व समाजजन पिछली 12 दिनों से धरने पर हैं। बाईट - हनुमान बेनीवाल ......... आरएलपी सांसद
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 27, 2025 17:47:59
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले की साइबर थाना पुलिस व स्टेट साइबर क्राइम चेन्नई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर 1 करोड़ 82 लाख 97 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने अनुसंधान के दौरान जब आरोपी के बैंक खाते की जानकारी जुटाई, तो उसमें बड़ी मात्रा में रकम का ट्रांजैक्शन होना पाया गया। जिसके बाद स्टेट साइबर क्राइम चेन्नई की टीम झालावाड़ पहुँची और साइबर पुलिस झालावाड़ के साथ संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी के घर दबिश दी गई। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में सिम कार्ड, अलग-अलग बैंक की चेक बुक, डेबिट कार्ड के अलावा कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि स्टेट साइबर क्राइम चेन्नई ब्रांच में फरियादी ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के दौरान साइबर टीम ने आरोपी के जिले में छुपे होने की संभावना जताई थी। अनुसंधान में आरोपी के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन होने की जानकारी मिली। जिसके बाद में स्टेट साइबर क्राइम टीम की डीएसपी आर प्रियदर्शनी के नेतृत्व में साइबर टीम झालावाड़ पहुंची तथा झालावाड़ पुलिस के सहयोग से आरोपी मोहित गोचर के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को आरोपी के घर से करीब 136 सिम कार्ड, आठ डेबिट कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक तथा 300 पेज के रिज्यूम बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं स्टेट साइबर क्राइम चेन्नई की टीम आरोपी को ट्रांजिकट रिमांड पर लेकर चेन्नई रवाना हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी मोहित गोचर साइबर अपराध के नेटवर्क में एजेंट के रूप में काम कर रहा था। आरोपी के द्वारा फर्जी बैंक खातों का उपयोग करके साइबर अपराधियों को खरीद तथा आपूर्ति की गई है। इससे बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी हो रही थी। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 27, 2025 17:47:49
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने अहम निर्णय लिया है। उनके आदेशानुसार रविवार, 28 सितम्बर 2025 को गाजियाबाद जनपद के सभी रजिस्ट्री कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। नवरात्र के दौरान संपत्ति की खरीद-बिक्री को शुभ माना जाता है, जिसके चलते रजिस्ट्री कार्यालयों में काम का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में रविवार को भी कार्यालय खोलने का फैसला उन लोगों के लिए राहत साबित होगा, जो कार्यदिवसों में रजिस्ट्री नहीं करा पाते। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी उप रजिस्ट्रार कार्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए और कम्प्यूटर-नेटवर्क सहित तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि नागरिकों को समय पर और सुगम सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि रजिस्ट्री कराने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय पर पहुंचें, जिससे भीड़ और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। यह निर्णय प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है, जो नागरिकों की आस्था और सुविधा दोनों का समान रूप से ध्यान रखता है। बाइट पुष्पेंद्र कुमार, सहायक महा निरीक्षक निबंधन, गाजियाबाद शॉट्स
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Sept 27, 2025 17:46:53
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष शताब्दी वर्ष में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला विजयदशमी उत्सव के साथ शुरू होगी। विजयदशमी उत्सव 28 सितम्बर से शुरू होकर 5 अक्टुबर तक चलेंगे। विजयदशमी के दिन सन् 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। इस बार प्रदेश में 9 हजार स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों के बड़ी संख्या में एकत्रीकरण होंगे। इनमें संघ के सभी आयु वर्ग के स्वयंसेवक शामिल होंगे। इन विजयदशमी उत्सवों में समाज के 27 हजार प्रबुद्ध नागरिक अतिथि के रूप में रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गो की सहभागिता होगी। शताब्दी वर्ष में सात कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसमें घर घर सम्पर्क, हिन्दू सम्मेलन, सद्भाव बैठक, प्रमुख जन गोष्ठी, युवाओं के लिए कार्यक्रम अधिकतम स्थानों पर सभी आयु वर्गो की शाखा प्रस्तावित है। इन सभी का उद्देश्य मंडल, बस्ती तक संघ कार्य का विस्तार व दृढ़िकरण है। इसके साथ ही प्रत्येक हिन्दू घर तक पहुंचकर सम्पर्क व चर्चा करना, समाज की सज्जन शक्ति को जागरूक कर समाज परिवर्तन व सेवा के कार्यो में लगाना, सभी जाति, बिरादरियों में समन्वय एवं सद्भाव बना रहे इसका प्रयास भी रहेगा। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से पंच परिवर्तन, स्व का भाव अर्थात स्वदेशी कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य के विषयों को लेकर संघ समाज के बीच में घर - घर तक जाएगा। बाइट.महेंद्रसिंह मग्गो प्रान्त संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रान्त
0
comment0
Report
CSCharan Singh
Sept 27, 2025 17:45:56
Delhi, Delhi:रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत लोकेशन -- द्वारका, स्टोरी :-- न्यू द्वारका कालीबाड़ी एसोसिएशन की ओर से शारदोत्सव 2025 की शुरुआत आज द्वारका सेक्टर-19 स्थित डीडीए फंक्शन साइट पर हुई। पहले दिन से ही श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में द्वारका की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को और भी रंगीन बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह उत्सव 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उनका कहना है कि शारदोत्सव न सिर्फ पूजा का पर्व है बल्कि यह समाज को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव भी है। वॉक थ्रू -- चरणसिंह सहरावत
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Sept 27, 2025 17:45:18
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:SLUG-- 25 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ़्तार ANCHOR-- कौशांबी में पिपरी थाना पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पिपरी थाना क्षेत्र के काठ गांव में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी पर लूट की कई वारदातों का आरोप है। VO-- पिपरी थाना क्षेत्र के काठ गांव में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के इनामी बदमाश किशन पासी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। दरअसल, चरवा थाना क्षेत्र के सिरियांवा निवासी पूजा देवी पत्नी अर्जुन ने करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिपरकुंडी के पास खड़ी होने के दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया था। बैग में जेवरात, नकदी और घर की चाबियां रखी थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर ट्रेस किया। इसी के आधार पर बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई। बता दें कि इससे पहले इस केस में एक अन्य आरोपी रवि भारती को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। BYTE-- अभिषेक सिह, सीओ चायल
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Sept 27, 2025 17:33:34
Malda, West Bengal:মালদা: প্রসূতি রোগীর মৃত্যুকে ঘিরে উত্তেজনা মালদহ মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে। অসুস্থ বাচ্চাকে দুগ্ধ পান করাতে এসে হাসপাতালের ওয়ার্ডের মেঝেতে পড়ে মৃত্যু হল এক প্রসূতি রোগীর। জানা গিয়েছে মৃত ওই প্রসূতি রোগী নাম সাবিনা খাতুন (২৪)। বাড়ি মানিকচক ব্লকের গোপালপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের কামালতিপুর গ্রামে। পরিবার সূত্রে জানা গিয়েছে, শুক্রবার একটি বেসরকারি নার্সিংহোমে পুত্র সন্তানের জন্ম দেন সাবিনা খাতুন। সেখানে অসুস্থ হয়ে পড়ে ওই সন্তান। এরপর ভর্তি করা হয় মালদা মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে। শনিবার বিকেলে মালদা মেডিকেলে অসুস্থ বাচ্চা কে দুগ্ধ পান করানোর জন্য যান ওই প্রসূতি রোগী। অভিযোগ সেই সময় রোগীর সঙ্গে থাকা তার বোন কে বের করে দেয় হাসপাতালের নিরাপত্তারক্ষীরা। এরপর একাই ওই রোগী ওয়ার্ড যাওয়ার সময় হাসপাতালে মেঝেতে পড়ে যান। যাওয়ার সময় পড়ে গিয়ে মৃত্যু হয় ওই প্রসূতির বলে অভিযোগ। ঘটনায় রোগীর পরিবারের সদস্যরা হাসপতালের গেটের সামনে বিক্ষোভ দেখান। পরিবারের অভিযোগ হাসপাতাল কর্তৃপক্ষের গাফিলতের ফলে মৃত্যু হয়েছে ওই প্রসূতির। এরপর পরিবারের সদস্যরা সেখানে গিয়ে বিক্ষোভ দেখান। বাইট:১ মৃত গৃহবধূর আত্মীয়। ২. মৃত গৃহবধূর আত্মীয়।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top