Back
बहादुरगढ़ के 31 वार्डों में 50-50 लाख से विकास शुरू
STSumit Tharan
Sept 25, 2025 05:48:41
Jhajjar, Haryana
बहादुरगढ़ नगर परिषद शहर के सभी 31 वार्डों में करवाएगी 50-50 लाख रुपए के विकास कार्य।
नगर परिषद की बैठक में हुआ फैसला।
सरकार ने शहर में विकास कार्य करवाने के लिए भेजा 22 करोड रुपए का बजट।
पार्षदों से वार्डों में अधूरे पड़े विकास कार्यों की मांगी गई जानकारी।
जल्द शुरू होंगे विकास कार्य।
शहर में जल निकासी और सफाई व्यवस्था के किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त।
पार्षदों ने उनके वार्डो में सफाई नहीं होने और जल भराव को लेकर उठाये सवाल।
एंकर:-
बहादुरगढ़ नगर परिषद शहर के सभी 31 वार्डों में 50-50 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने जा रही है। शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए सरकार ने 22 करोड रुपए का बजट जारी किया है। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में शहर की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे ज्यादा जोर निकासी और सफाई व्यवस्था पर दिया गया, जिन्हें शहर की सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में रेखांकित किया गया। पार्षदों ने साफ कहा कि बरसात के दौरान बहादुरगढ़ की हालत बेहद खराब रही और पूरा शहर जलभराव व निकासी अव्यवस्था से जूझता रहा।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि अब प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी 31 वार्डों के पार्षदों से प्राथमिकता सूची मांगी गई है ताकि जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को प्रदेश सरकार के सहयोग से करीब 22 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिससे लंबे समय से अटके पड़े कार्यों को गति दी जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ बैठक में कई पार्षदों ने सफाई व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाए। कुछ पार्षदों ने पअने वार्ड में काम न होने की भी बात कही। इस पर चेयरपर्सन ने स्पष्ट कहा कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ठेकेदारों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों में समान और पारदर्शी तरीके से कार्य कराए जाएंगे ताकि सड़कें, नालियां, पार्क, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी सुविधाएं लोगों तक समय पर पहुंच सकें।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर वास्तविक विकास कराना है। जनता को जल्द ही शहर में बदलाव नजर आएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होगा और सभी क्षेत्रों में बराबरी से विकास कराया जाएगा।
बाइट:- सरोज राठी चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़ और नाराज पार्षद।
झज्जर
सुमित कुमार
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 25, 2025 14:04:030
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowSept 25, 2025 14:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:300
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:03:190
Report