Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4 नगर निकायों में करेंगे अटल परिसरों का लोकार्पण!

Govindram Bareth
Jul 02, 2025 15:36:54
Saiki, Bihar
स्लग-लोकार्पण एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव 3 जुलाई को जिले के चार नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा पवनी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे पवनी नगर पंचायत में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 1:15 बजे भटगांव नगर पंचायत पहुंचकर अटल परिसर जनता को समर्पित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे सरसींवा नगर पंचायत और शाम 4 बजे सारंगढ़ नगर पालिका में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। शाम 4:45 बजे सारंगढ़ से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे वापस नवा रायपुर पहुंचेंगे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement