Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

दीपिका पांडे का भाजपा पर गंभीर आरोप: वोटिंग डिस्टर्ब करने का खुलासा!

SBSantosh Bhagat
Jul 09, 2025 17:01:38
Godda, Jharkhand
गोड्डा में हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भाजपा पर वोटिंग डिस्टर्ब करने का  गंभीर आरोप लगाया है। उनका इशारा बिहार चुनाव की ओर था। उन्होंने कहा कि हमने देश में नोटबंदी का दर्द झेला है, लेकिन अब एक नया दौर चल पड़ा है — वोटबंदी का। हर बार जब जनता चाल को समझने लगती है, भाजपा कोई नई साजिश लेकर आ जाती है। महाराष्ट्र में जब राहुल गांधी जी ने अचानक मतदाता सूची में भारी बढ़ोतरी को उजागर किया, तभी भाजपा बिहार में एक नया फार्मूला लेकर पहुंच गई। आज गोड्डा के एक निजी होटल में  कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें  संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आज इसमें झारखंड प्रभारी के राजू ,विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव,ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह,विधायक सुरेश बैठा,पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख,पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सहित पार्टी के कई दिग्गज जमा हुए थे इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, और संगठनात्मक संरचना को पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूत करना था। कार्यक्रम में संगठन सृजन, प्रशिक्षण, और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया। श्री केशव महतो कमलेश ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने को ले कई नेताओं ने अपने विचार रखे। बाइट 1 दीपिका पांडे सिंह  बाइट 2 प्रदीप यादव  बाइट3 केशव महतो कमलेश 
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top