icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
311001
MKMohammad Khan10 Aug 2025, 05:45 am

राखी पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर घायल!

Bhilwara, Rajasthan:जिला_भीलवाड़ा विधानसभा_आसींद खबर की लोकेशन_आसींद स्थानीय संवाददाता_सावर मल शर्मा Mob_9252848137 ट्विटर_@sanwarm52344848 आसींद थाने के अंतर्गत राखी पर बहन के घर गए परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी गंभीर घायल आसींद 10 अगस्त 2025: कल रात राखी के त्योहार पर अपनी बहन के घर गए एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में खमाण बागरिया के बेटे मुकेश और पुत्रवधू लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों ने चोरी के इरादे से वारदात को अंजाम दिया और गहने लूटकर फरार हो गए। खमाण बागरिया (45), निवासी केरिया खेड़ा, थाना आसींद, ने बताया कि कल 9 अगस्त 2025 को वे अपनी पत्नी, बेटे मुकेश और पुत्रवधू लक्ष्मी के साथ राखी लेकर अपनी बहन डाली देवी के घर केसरपुरा गए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी वहीं रुक गए। रात करीब 1:30 बजे 5-6 अज्ञात बदमाश धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए और सोते हुए मुकेश और लक्ष्मी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने लक्ष्मी के हाथों से कड़ा और रामनामी तथा मुकेश के गले से चार मोती और एक सोने का मादलिया छीन लिया। शोर-शराबा सुनकर खमाण की बहन डाली देवी बाहर आईं तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनका फोन तोड़ दिया। डाली देवी के जोर से रोने पर खमाण की नींद खुली और उन्होंने "चोर-चोर" का शोर मचाया। पास ही रहने वाले लाला राम गुर्जर बैटरी लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बदमाश कंडे (उपले) की बाड़ कूदकर फरार हो गए। खमाण ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके बेटे और बहू के सिर से खून बह रहा था, जिससे वे घबरा गए। आस-पड़ोस के लोगों ने आसींद पुलिस थाने में सूचना दी, जिसके बाद मुकेश और लक्ष्मी को आसींद अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही आसींद थाना प्रभारी हंसपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा एवं जांच कारवाई आरंभ की
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुलाब देवी ने अमरोहा में राहुल गांधी और ब्रजभूषण पर तीखा हमला

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्री गुलाब देवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और भाजपा नेता ब्रजभूषण सिंह पर भी जुबानी हमला बोला. अमरोहा के प्रेस वार्ता में गुलाब देवी ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर राहुल गांधी के कोटा से अभियान शुरू करने के सवाल पर कहा कि ईश्वर ने उनका दिमाग ऐसा बनाया है कि उन्होंने पूरी पार्टी को कहां लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का थोड़ा बहुत जो अस्तित्व बचा है, राहुल गांधी उसे भी समाप्त कर देंगे. अयोध्या प्रकरण पर ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर सवाल के जवाब में उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जो व्यक्ति सही होता है, वह अपनी बात खुलकर कहता है. उन्होंने कहा कि डर उसी को लगता है जिसके मन में खोट होता है और जिसके मन में खोट नहीं होता, वह खुलकर अपनी बात रखता है. प्रेस वार्ता के दौरान गुलाब देवी ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के हित में बताया.
0
0
Report

दुमका में जाति-निवासी प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर; पलाश टोटो से महिलाएं रोजगार

Dumka, Jharkhand:दुमका सदर प्रखंड के राजबांध फुटबॉल मैदान में अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका विधायक बसंत सोरेन उपस्थित हुए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। कार्यक्रम में बताया गया कि जिन लोगों का अब तक जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, उनके लिए गांवों में विशेष कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दौरान ‘अपनार आतो कामी 2.0’ कार्यक्रम के तहत बाहर रोजगार के लिए जाने वाले मजदूरों का पंजीकरण भी किया गया। साथ ही कौशल विकास विभाग द्वारा ऐसे श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई और विभिन्न विभाग के स्टाल भी लगाई गई थी। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ‘पलाश टोटो’ योजना की शुरुआत की गई। विधायक बसंत सोरेन ने लाभुक महिलाओं के बीच टोटो का वितरण कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। अपने संबोधन में विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अक्सर प्रखंड कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और पलाश टोटो जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

आरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भाकपा माले का घेराव, प्रशासन से रोकने की मांग

Mumbai, Maharashtra:बिहार आरा जिले में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के कई इलाकों में अतिक्रमण युक्त जगह को खाली कराया जा रहा है। जिसमें सड़क के किनारे लगे जुग्गी झोपड़ियों और अतिक्रमित मकान को भी बुलडोजर लगाकर खाली करवाने का काम जिला प्रशासन कर रही है। वहीं इस अतिक्रमण अभियान के खिलाफ भाकपा माले ने आज आरा सदर प्रखंड का घेराव किया है और अतिक्रमण अभियान को अविलंब रोकने का मांग भी जिला प्रशासन से किया है। इस दौरान भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता और अतिक्रमणकारियों की एक हुजूम आरा सदर प्रखंड पर पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आई। इस दौरान घंटों अफरा-तफरी का माहौल आरा सदर प्रखंड में देखने को मिला। जिले में चल रहे अतिक्रमण अभियान का पुरजोर विरोध भाकपा माले के द्वारा किया जा रहा है। बाइट – कयामुद्दीन अंसारी(भाकपा माले नेता)
0
0
Report

गोड्डा में झामुमो ने एकजुट रहने का संदेश देकर चुनावी तैयारी तेज की

Godda, Jharkhand:SIR के बहाने गोड्डा में झामुमो ने कमर कसना शुरू कर दिया है।संगठन के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया है। गोड्डा के एक बैंकेट हॉल में गोड्डा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें संगठन के थिंक टैंक कहे जाने वाले विनोद पांडे भी आए हुए थे। संथाल परगना में पार्टी का चेहरा बन चुके राजमहल सांसद विजय हансदा लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू,पंकज मिश्रा सहित कई दिग्गजों का आज जुटान हुआ था। संदेश साफ था एक जुट होइए ।SIR पर ध्यान दीजिए। बूथ मजबूत कीजिए नहीं तो भविष्य अच्छा नहीं होगा। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं में अच्छी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। बताते चलें की गोड्डा में तीन विधानसभा क्रमशः पोड़ैयाहाट,गोड्डा और महागामा हैं। कुल 1256 बूथ है।दो नगर कमेटी है। प्रत्येक चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाली झामुमो का गोड्डा में एक भी सीट नहीं है। यह पूछे जाने पर की क्या आप अब अकेले चुनाव की तैयारी कर रहे हैं विनोद पांडे उखड़ गए। बहरहाल झामुमो के ग्राउंड लेवल की यह तैयारी आने वाले समय में क्या गुल खिलाएगी इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा。 बाइट 1विनोद पांडे बाइट2 अवध किशोर हांसदा_JMM नेता बाइट3 Md जलाल _JMM नेता
0
0
Report

बालोद में डीजल-पेट्रोल की किल्लत जारी, पंप ड्राई, किसान परेशान

Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर से डीजल पेट्रोल की किल्लक देखने को मिल रही है जिला मुख्यालय बालोद सहित आसपास के ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई की स्थिति में है और जहां पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध हो रहे हैं वहां पर लोगों को घंटे लाइन लगानी पड़ रही है स्थिति यह निर्मित हो गई है कि कृषि कार्यों के लिए भी डीजल नहीं मिल पा रहे हैं और इसके लिए प्रशासन भी कोई उचित व्यवस्था नहीं बन पाई है पहले यह कहा जा रहा था कि किसानों को देबो में डीजल उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन अब डब्बों में भी डीजल नहीं दिया जा रहे हैं जिसके कारण मानसून के आगमन के साथ ही कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बात करें बालोद जिले की तो बालोद जिले के मुख्यालय के दो पेट्रोल पंप में बारी बारी डीजल पेट्रोल उपलब्ध रहते हैं परंतु वहां इतनी भीड़ रहती है कि आपातकाल स्थिति में डीजल पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पता घंटे यहां पर लाइन लगाया ने की आवश्यकता पड़ती है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन जब ड्राई रहता है तो एचपीसीएल में पेट्रोल होता है और जब यहां ड्राई रहता है तो इंडियन ऑयल में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता रहती है रोटेशन में यहां पर ईंधन की बिक्री की जा रही है لكن यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है इसी से लगा हुआ मां गंगा मैया मंदिर के समीप हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है वह भी ड्राई की स्थिति में है। हाइवे के पंप बंद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 जो की धमतरी से गढ़चिरौली को सीधे जोड़ती है इस राष्ट्रीय राजमार्ग में गुरुर नगर के लगभग सभी पेट्रोल पंप राय स्थिति में है और हाईवे में आने वाले धनोरा करहीभदर झलमला जैसे पेट्रोल पंप ड्राई में है राहगीर कुलेश्वर साहू ने बताया कि परिवार के साथ जो तो पेट्रोल पंप में घंटा लाइन लगानी पड़ती है जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वही वेद कुमार साहू जो कि पेट्रोल की उम्मीद लगाए एक ड्राइव पेट्रोल पंप में पहुंचे हुए थे उन्होंने बताया कि ज्यादातर डीजल पेट्रोल के पंप यहां पर ड्राई स्थिति में है जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्था बहाल हो लेकिन अब तक स्थितियां सामान्य होती नजर नहीं आ रही।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के मिर्जापुर में ट्रांसफॉर्मर गिरा, घर फंसने से आक्रोश

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग: मिर्जापुर गांव में बड़ा हादसा टला फरीदाबाद के तिगांव के मिर्जापुर गांव में एक ट्रांसफॉर्मर और बिजली का खंभा अचानक एक मकान के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद घर में रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभे की जर्जर हालत को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

बूंदी में आदिवासी विकास मेले से भील समाज का विकास सशक्त हुआ

Noida, Uttar Pradesh:एंकर :बून्दी बूंदी जिले के डाबी में आज अमर शहीद नानक भील की पुण्यतिथि पर आदिवासी विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में भील समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद नानक भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । मेले में आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीओ : डाबी में आयोजित आदिवासी विकास मेले में विधायक हरिमोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत तथा पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने अमर शहीद नानाक भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेले में भील समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज के विकास, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। जिला परिषद की ओर से आयोजित यह मेला क्षेत्र में सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी पुलिस ने अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लोधीपुर के पास स्थित एक ईंट-भट्टे के निकट से आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला बाजार निवासी शाजेब पुत्र सईद अहमद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरपाल भाटी एवं कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

SIR शुरू होने से पहले कांग्रेस की कड़ी तैयारी, विपक्ष पर निशाना

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड में शुरू होने वाले SIR को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पश्चिम बंगाल जैसी गलती झारखंड में नहीं दोहराना चाहती है। लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय में सांसद सुखदेव भगत और विधायक डाॅ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ताकि झारखंड में शुरू होने वाले SIR में किसी कांग्रेस समर्थित मतदाताओं का नाम नहीं कटे। इसके लिए प्रखंड, पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इन्होंने कहा की पहले भाजपा ईवीएम पर कब्जा करती थी और अब राजसभा सांसद पर करने लगी है। कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जा रह है ताकि भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सकें। इन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में ग्रामीण घर से 70 लाख की विदेशी शराब जप्त; कारोबारी फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में शराब का जखीरा मिला। मुजफ्फरपुर की उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर मलाही गांव के दीपक कुमार दास के घर पर छापेमारी कर 680 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। कारोबारी दीपक कुमार दास मौके से फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूर्व में टीम ने कल नकली शराब फैक्ट्री का उद्वेदन किया था और आज 70 लाख के विदेशी शराब को जप्त कर शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान तेज किया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी से 680 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई, जो पंजाब निर्मित है।
0
0
Report

सारण में शराब तस्करी: दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी शराब, भीड़ ने लूटा

Chapra, Bihar:सारण में शराब तस्करी का अनोखा खेल: दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से सड़क पर बिखरी शराब, लूटने उमड़ी भीड़, बिहार में शराबबंदी के बीच सारण जिले से शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक के पास एनएच-19 पर शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर विदेशी शराब के टेट्रा पैक बिखर गए और देखते ही देखते उन्हें लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर तक पूरा इलाका अफरा-तफरी और हंगामे का केंद्र बना रहा। जानकारी के अनुसार टाटा योद्धा पिकअप छपरा से हाजीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान फोर लेन पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला डाला उखड़कर सड़क पर गिर गया, जबकि पिछले दोनों पहिए भी अलग हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही रुक गया। हादसे के बाद जब वाहन का पिछला हिस्सा खुला तो उसमें बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बाहर निकल आई। बताया जा रहा है कि ऑफिसर चॉइस ब्रांड के टेट्रा पैक बड़ी संख्या में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। शराब सड़क पर बिखरते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। फिर क्या था — जिसे जितना हाथ लगा, वह शराब के पैकेट उठाकर भागने लगा। देखते ही देखते सड़क पर लूट जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिघवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश शराब गायब हो चुकी थी। पुलिस ने कुछ लोगों से शराब बरामद की और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर सड़क किनारे कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात भी बाधित रहा। दिघवारा के अपर थाना अध्यक्ष भरत शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शराब बरामद होने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। वाहन के आधार पर तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क तक पहुंचने की कार्रवाई की जा रही है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले एक बार फिर तस्करी के संगठित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
0
0
Report

बिहार के CM सम्राट चौधरी: आरक्षण हर वर्ग को समान सम्मान देता है

Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हित में काम किया है और आरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जबकि विपक्ष ने आरक्षण पर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी और सवर्ण समाज समेत सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर तबके तक पहुंचा है, आरक्षण का लाभ सभी वर्गों और गरीब सवर्ण को भी मिल रहा है लेकिन जो समर्थवान सवर्ण हो या अतिपिछड़ा उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और सम्मान की भावना को भी आगे बढ़ाया गया है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार ने अतिपिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए विशेष पहल की है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को भी संवैधानिक आधार पर आरक्षण देकर सम्मान और अवसर प्रदान किया है। जेडीयू इसमें मुख्य के बयान के समर्थन में बातें रखी वहीं आरजेडी ने कहा कि 65 फीसदी आरक्षण को इनलोगों ने होने नहीं दिया और जानबूझ कर बीजेपी जेडीयू इसे रुकवा दी.. ये लोग सिर्फ दिखावा करते हैं लेकिन वंचित को उनका हक नहीं देना चाहते हैं。 निरज कुमार, जेडीयू एमएलसी; शक्ति यादव, आरजेडी मुख्य प्रवक्ता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित में काम किया है। चाहे अतिपिछड़ा समाज हो, दलित-आदिवासी हों या सवर्ण समाज, सभी को सम्मान और अधिकार देने का काम किया गया है लेकिन कांग्रेस कह रही है कि आरक्षण तब मिलेगा जब नौकरियां होगी केंद्र सरकार वेकेन्सी नहीं निकाल रही है और जो नौकरी है उसे भी निजीकरण के हाथों सौंप दे रही है। राजेश राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक न्याय की राजनीति के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है लेकिन विपक्ष एनडीए सरकार पर आरक्षण को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं.. साथ ही यह भी कह रही है विपक्ष कि एनडीए सिर्फ वोट की राजनीति करती हैं लेकिन जिसका जितना हक है जातिगत गणना के हिसाब से उन्हें उसका हक नहीं देना चाहती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top