Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342001

जोधपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला: 5 हजार का इनामी गिरफ्तार!

Rakesh Kumar Bhardwaj
Jul 02, 2025 04:34:24
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से डम्पर चढ़ा हत्या के मामले में 5 हजार का इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। लूणी थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 5 हजार के इनामी अपराधी लायंस नगर खेजड़ली कलां निवासी मोसिम खां उर्फ कालू खां पुत्र चांद खां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लूणी थाने में दर्ज कांस्टेबल की हत्या के मामले में वांछित था। पिछले दिनों कांस्टेबल सुनील विश्रोई की ड्यूटी के दौरान डंपर से कुचल कर हत्या की गई थी। पुलिस ने उक्त प्रकरण में चार आरोपियों हापुराम पुत्र भैराराम जाति विश्नोई निवासी खेजडली कला, रविन्द्र पुत्र शिवलाल विश्नोई, महेन्द्र पुत्र सुखदेव विश्नोई और सागर पुत्र सुरजाराम सैन को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी हैं। थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि मामला 26 मई का है। जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन के कांस्टेबल अशोक विश्नोई ने रिपोर्ट दी थी। वे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। तब कांस्टेबल सुनील की डंपर से कुचलकर हत्या की गई थी। और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने वक्त घटना बजरी स्टॉक करीब 600 टन एवं मौके पर पड़ी जेसीबी मशीन को जब्त किया था।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement