Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

आपातकाल का काला अध्याय: बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना!

PINEWZ
Jun 25, 2025 13:24:09
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा - देश में आपातकाल लागू होने के 50 वर्ष पूरा होने पर लोहरदगा भाजपा जिला कमिटी द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम आयोजित कर आपातकाल के काला अध्याय के बारे में लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के पूर्व विधायक बिरंची नारायण शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने आपातकाल को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बिरंची नारायण ने कहा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लोगो को दिग भ्रमित करने का काम कर संविधान को खतरे में बता रहे हैं उनको यह मालूम होना चाहिए की आज से 50 साल पहले उनकी दादी ने ही संविधान को खतरे में डाला था और देश में अपना काला अध्याय इमरजेंसी के रूप में लागू किया था। आपातकाल का विरोध हमारे नेता शुरू से ही किए हैं और हमलोग भी कर रहे हैं भविष्य में ऐसा कभी न हो मोदी जी के काल खंड में ऐसा कभी नहीं होगा और लोकतंत्र जीवित रहेगा। राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर दिखावा करते हैं संविधान को भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी बचाने का काम कर रहे हैं। बाइट- बिरंची नारायण, पूर्व विधायक, बीजेपी लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement