Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
CUK ने राजभाषा अनुपालन पर UGC निरीक्षण समिति का स्वागत किया
WMWaqar Manzoor
Mar 26, 2026 11:15:25
Ganderbal,
Central University of Kashmir (CUK) today hosted the Rajbhasha Inspection Committee of the University Grants Commission (UGC), Ministry of Education, for assessing the compliance of varsity with Rajbhasha norms, including the use of Hindi in official correspondence, documentation, and administrative practices. Welcoming the Committee, Registrar, Dr. Nisar Ahmad Mir, highlighted the University’s sustained efforts in promoting bilingual functioning in administrative and academic domains. “The University has made commendable progress in ensuring the use of Hindi alongside English in official work,” he remarked and appreciated the dedication of the administrative staff, who, according to him, through continuous learning and use of digital tools, have effectively contributed to the translation and implementation process. He said the implementation of the Rajbhasha policy in the University has progressed consistently under the leadership of Vice-Chancellor, Prof. A. Ravinder Nath. Addressing the participants, Joint Secretary, UGC, Dr. G. S. Chauhan, in his presentation, delivered a thought-provoking lecture on women empowerment, emphasizing the central role of women in shaping society and nation-building. He spoke about the inherent strength and dignity of women, describing them as the foundation of human existence and the source of inspiration across generations. Dr. Chauhan highlighted the contributions of women from ancient to modern times, citing examples from diverse fields such as science, literature, politics, sports, and space exploration. He presented statistical insights into the participation and recognition of women globally, including their representation in Nobel Prize achievements. Referring to India’s rich cultural heritage, he noted that women have always held a position of reverence and have significantly contributed to the country’s intellectual and cultural legacy. In his speech, Librarian, Dr. Nazir Ahmad Bhat, remarked, “The Committee visit has provided an opportunity to showcase the University’s sustained efforts in integrating Hindi into its administrative and academic processes.” He urged all the staff members to proactively learn and use it in their official work and extended full support of the library in providing resources and assistance for this purpose. Providing an overview about the functioning of the Rajbhasha Cell, Hindi Adhikari Dr. Sakina Akhter enumerated the initiatives undertaken by the University to promote the use of Hindi. She said, “Rajbhasha Cell has been actively working to ensure the progressive use of Hindi in official work through regular monitoring, translation support, and awareness programmes. We have adopted innovative approaches, including the use of digital tools, to facilitate bilingual functioning.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 26, 2026 12:22:11
Govind Garh, Rajasthan:पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; आरोपी पति नशे में बेखबर अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छतरपुर पहाड़ी गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला राजवती ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि उसका पति मुकेश लंबे समय से शराब का आदी है। घटना के दिन भी वह नशे में पत्नी से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने राजवती के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत गोविंदगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार आरोपी पति को अभी तक पत्नी की मौत की जानकारी भी नहीं है और वह नशे की हालत में घर पर ही पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 26, 2026 12:22:01
Pilibhit, Uttar Pradesh:2603ZUP_PLB_SARKAR_R एंकर- पीलीभीत में सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक दिव्यांग युवक की छोटी-सी इच्छा पूरी कर सबका दिल जीत लिया। ट्राई-साइकिल वितरण के दौरान खकरा मोहल्ले के दिव्यांग युवक संजीव ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मोबाइल फोन की जरूरत बताई। संजीव की बात सुनते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिना देर किए अपने स्टाफ को निर्देश दिया। कुछ ही देर में उन्होंने अपनी जेब से एक नया स्मार्टफोन मंगवाया और संजीव को भेंट कर दिया। फोन पाकर संजीव ने तुरंत डीएम को कॉल करके आभार जताया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने डीएम के इस मानवीय कदम की खूब सराहना की। इससे पहले भी जनसुनवाई में जरूरतमंदों की मदद और अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाने जैसे कामों के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की तारीफ हो चुकी है。
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 26, 2026 12:21:48
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के कोतवाली थाना इलाक़े के विंध्यावासनी वार्ड में एक नौजवान ने अज्ञात वजहों के चलते खुदकुशी कर ली..... मृतक, जिसकी पहचान शिवकुमार सोनकर के तौर पर हुई है, ने कुछ दिन पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी..... उस वक्त उसे बचा लिया गया था, लेकिन इस बार उसने अपने ही घर में सीलिंग फैन के हुक से फंदा बनाकर अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली.... जैसे ही घटना की खबर घरवालों को लगी, परिवार में अफरा-तफरी मच गई और माहौल मातम में बदल गया...... फिलहाल, खुदकुशी के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है..... पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीात में जुट गई है..... और वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 26, 2026 12:21:11
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के मझगवां तहसील के गोपालपुर शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 के छात्र उमाकांत विश्वकर्मा की मौत का मामला सामने आया है। स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन दम तोड़ दिया, पुलिस ने शव को बरौंधा थाना क्षेत्र की मर्चुरी में भेजकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि बच्चे की मौत मध्याह्न भोजन से नहीं, बल्कि जहरीले सांप के काटने (स्नेक बाइट) से हुई थी। बच्चे के पैर में सांप काटने के निशान मिले हैं। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन की लापरवाही और स्कूल परिसर की साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 26, 2026 12:21:08
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज: सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गई बाइक रैली, गोष्ठी का हुआ आयोजन कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 23वीं से 30वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुशवाहा धर्मशाला, बाबा कुआं मकरंद नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह करीब 10:00 बजे धर्मशाला से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के साथ भाग लिया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—लाखन तिराहा, ग्वाल मैदान, सरायमीरा होते हुए मकरंद नगर तक पहुंची और अंत में कुशवाहा धर्मशाला पर ही समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत भी किया। इसके उपरांत कुशवाहा धर्मशाला में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और नीतियों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के विचारों को आज के समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 26, 2026 12:20:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में आयोजित भव्य रामनवमी महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभु श्री राम का रथ में तिलक एवं पूजा अर्चना कर रामनवमी जुलुस की शुरुवात की। यह जुलुस जोधपुर के घण्टाघर से शुरू होकर भीतरी शहर से होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त होगा। जुलुस में अलग क्षेत्रों से आयी भगवान राम और रामायण से प्रेरित सजी धजी 100 से अधिक झाँकिया सम्मलित हुई। वहीं पुलवामा पर आधारित झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं 30 से अधिक अखाड़े भी सम्मलित हुए जिन्होने अलग अलग करतब दिखाते हुए जय श्री राम के नारों से गुजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने दिया सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन देते हुए कहा कि उत्सव न केवल समाज में भाईचारे का भाव पैदा करते हैं, बल्कि हमारे घरों में मंगल कामनाओं का संचार भी करते हैं। जोधपुर के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन विचारों को समझने का अवसर मिलता है।" धार्मिक स्थलों का कायाकल्प उन्होंने कहा काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक जैसे कॉरिडोर से देश की सांस्कृतिक पहचान मजबूत हुई है। सोमनाथ मंदिर और राजस्थान के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को नई मजबूती प्रदान करना है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 26, 2026 12:19:59
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-बंदी धनराज पिता मंगल सिंह, निवासी ग्राम पाथरी, जिला छिंदवाड़ा, को बलात्कार प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, वह केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में निरुद्ध था. उसे 16 दिवस की पैरोल दी गई थी और लगभग 8 माह से पैरोल से फरार चल रहा था. जेल अधीक्षक की सूचना पर थाना स्टेशनगंज में धारा 262 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई. गिरफ्तारी हेतु फरार बंदी पर 30 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था. आरोपी गिरफ्तारी से बचने एवं पहचान छुपाने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था. पुलिस टीम द्वारा फरार बंदी का लगातार पीछा करते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और अलवर (राजस्थान) से पकड़ा गया
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 26, 2026 12:19:50
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में भूमि विवाद में दबंगों के हमले से बुजुर्ग की मौत, 4 घायल, तीन गिरफ्तार. हरदोई में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद गुरुवार को खूनखराबे में बदल गया. राधेश्याम और अखिलेश के परिवार के बीच खेत में भैंस घुसने को लेकर बहस तेज हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और लाठी-डंडों की लड़ाई में बदल गई. झगड़े में राधेश्याम और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों बृजेश, मंजेश और अखिलेश को हिरासत में ले लिया. घटना स्थल और आसपास के इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों के बाकी सहयोगियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने मृतक राधेश्याम के पुत्र संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को कानूनी कार्रवाई के तहत सजा दिलाने का भरोसा दिया. बाइट -- संजीव कुमार मृतक का बेटा बाइट -- आलोक राज नारायण सीओ शाहाबाद हरदोई
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 12:19:44
Deoria, Uttar Pradesh:बरहज में अफवाहों का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। गैस के साथ-साथ डीजल और पेट्रोल को लेकर लोगों में घबराहट बढ़ गई है, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। राम-जानकी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जहां एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भगौना लेकर डीजल-पेट्रोल भरवाता दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरहज के पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 26, 2026 12:19:37
Panipat, Haryana:जहरीली गैस बनी मौत का कारण: मयूर टेक्सटাইল में 20 फुट गहरे गड्ढे में उतारे गए दो चचेरे भाइयों की मौत\nपानीपत,\nजिले के सनौली स्थित मयूर टेक्सटाइल कंपनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जहरीली गैस के कारण दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम और नितिन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 18-19 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और जंढेड़ी गांव के निवासी थे।\nपरिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक कंपनी में काम करते थे। घटना के दिन उन्हें बॉयलर के नीचे बने करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में उतारा गया, जहां पहले से ही जहरीली गैस भरी हुई थी। जैसे ही वे गड्ढे में उतरे, गैस के प्रभाव से उनकी हालत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े।\nपरिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी को पहले से गड्ढे में गैस होने की जानकारी थी, इसके बावजूद दोनों युवकों को जबरदस्ती नीचे उतारा गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है।\nमृतकों के परिजन रामलखन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से कंपनी की लापरवाही का नतीजा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।\nफिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन प्रशासन से न्याय और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top