Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ANANTNAG में CRPF DIG ने रक्तदान कैंप का उद्घाटन किया
WMWaqar Manzoor
Mar 13, 2026 07:46:03
ANANTNAG: CRPF DIG South Anupam Agarwal inaugurated a blood donation camp at the 90th Battalion CRPF headquarters in Uranhall on Friday. The camp was organised in the presence of Commanding Officer of the 90th Battalion, K P Singh, along with other officers and personnel. On the occasion, DIG Agarwal appreciated the officers and jawans of the battalion for coming forward voluntarily to donate blood and contribute to a humanitarian cause. He said such initiatives reflect the spirit of service and commitment of CRPF personnel towards society. A large number of CRPF officers and jawans participated enthusiastically in the camp and donated blood. Officials from Government Medical College Anantnag extended full cooperation and medical support in organising the blood donation camp and ensuring its smooth conduct. The event highlighted the commitment of the CRPF towards community service and helping those in need of lifesaving blood.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 08:41:44
Mathura, Uttar Pradesh:धर्म नगरी वृंदावन में दक्षिणात्य शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शुक्रवार को भगवान गोदारंगमन्नार ने चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर विराजमान हो अपने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रथ का मेला के नाम से विख्यात इस दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में जहां भगवान गोदारंगमन्नार प्रतिदिन सुबह शाम सोने-चांदी के दिव्य वाहनों पर विराजमान होकर मंदिर से रंगजी के बड़े बगीचा तक भ्रमण कर रहे हैं।वहीं ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ठाकुरजी ने चंदन की लकड़ी से बने विशाल रथ पर विराजमान होकर भ्रमण किया। प्रातःकाल मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिविधान से पूजा अर्चना कर ठाकुरजी को रथ में विराजमान किया। करीब 15 फुट चौड़े, 20 फुट लंबे और 50 फुट ऊंचे रथ की छवि देखते ही बन रही थी। उच्चश्रेवा नामक चार श्वेत घोड़ों की लगाम थामे पार्षद, मुख्य पार्षद जय विजय, दिग्पाल, विश्वकसेन जी आदि देवताओं से सुसज्जित रथ पर सजी रंगबिरंगी पताकाएं, देशी विदेशी सुगन्धित पुष्प, केलि के तने, हरे पत्ते आदि से सुसज्जित रथ का आकर्षण अपनी दिव्यता से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बैंडबाजे एवं दक्षिण शैली के वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुनों के मध्य मंदिर से शुरू हुई रथ की सवारी सवारी बड़े बगीचा पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम के बाद सवारी पुनः मंदिर आकर संपन्न हुई। वहीं रथ का मेला देखने के लिए नगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और विशालकाय रथ को खीचकर पुण्य कमाने के लिए भक्तों में होड़ सी लग गई। वहीं हजारों भक्तों ने विशाल रथ में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन एवं रथ को खींचकर स्वयं को धन्य किया। इसके साथ ही आनन्दित भक्त जयघोष करने लगे, जिससे चारों ओर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 13, 2026 08:38:42
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कमर्शियल GAS सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गैस की कमी के चलते अब संचालक मजबूर होकर लकड़ी, कोयले और डीजल भट्टियों का सहारा लेने लगे हैं। हालात यह हैं कि जोधपुर में डीजल भट्टी की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। शहर के भट्टी बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि पहले पूरे साल में मुश्किल से दो-चार डीजल भट्टियां बिकती थीं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 50-50 भट्टियों के ऑर्डर मिल रहे हैं, जबकि कारीगर दिनभर में केवल तीन से चार भट्टियां ही तैयार कर पा रहे हैं। ऐसे में मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम पड़ रही है। गैस की कमी का असर कमर्शियल इंडेक्स चूल्हों के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पहले जो चूल्हे 8 से 9 हजार रुपए में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब बढ़कर 30 हजार रुपए के पार पहुंच गई है। बढ़ती मांग के चलते बाजार में इनकी उपलब्धता भी कम हो गई है। जोधपुर के आसपास के जिलों—बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालौर और सिरोही से भी बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालक डीजल भट्टियाँ खरीदने के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि, उन्हें भी पर्याप्त संख्या में भट्टियाँ नहीं मिल पा रही हैं। कई संचालकों का कहना है कि वे चार-पाँच भट्टियों की मांग कर रहे हैं, लेकिन दो-तीन दिन में केवल एक ही भट्टी मिल पा रही है। ऐसे में गैस की सप्लाई बंद होने का असर सीधे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है और संचालकों को आर्थिक नुकसान की आशंका भी सताने लगी है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 13, 2026 08:38:00
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ- ମଦ ଜବତ କରିବା କୁ ଯାଇଥିବା ସମୟ ରେ ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ଙ୍କୁ ମରଣାନ୍ତକ ଆକ୍ରମଣ । ୨ ଗୁରୁତର । ଆଙ୍କର - କେନ୍ଦୁଝର ପାଟଣା ଥାନା ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିତୋଟା ଗ୍ରାମରେ ପ୍ରବଳ ଚୋରା ମଦ ବିକ୍ରି ହେଉଥିବା ଖବର ପାଇ ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ପାର୍ଥ ଓରାମ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ହେମଲତା ନାଇକଙ୍କ ସହ ଏକ ଟିମ୍ ଜଣେ ଚୋରା ମଦ ବେପାରୀ ଙ୍k ଘରେ ଚଢ଼ାଉ କରିଥିଲେ।ଏହି ସମୟରେ ଚୋରା ମଦ ରଖିଥିବା ପରିବାର ର ୪ ଜଣ ସାହାରପଡା ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ପାର୍ଥ ଓରାମ ଓ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ହେମଲତା ନାଇକଙ୍କୁ ହଠାତ ଆକ୍ରମଣ କରିବା ସହ ফାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀଙ୍କ ମୁଣ୍ଡକୁ ଏକ ପଥର ରେ ଛେଚି ଦେଉଥିଲେ ଫଳରେ ତାଙ୍କର ମୁଣ୍ଡ ଫାଟି ଯିବାରୁ ଲହୁ ଲୁହାଣ ହୋଇ ଥିଲେ।ଆକ୍ରମଣ ରେ ଫାଣ୍ଡି ଅଧିକାରୀ ଗୁରୁତର ଥିବା ବେଳେ ମହିଳା କନେଷ୍ଟବଳ ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି।ଖବର ପାଇ ପାଟଣା ଥାନା ଅଧିକାରୀ କିରଣ ପ্রସାଦ ସାହુ ସଦଳବଳେ ଗୋଜିଟାଙ୍ଗିରୀ ଗ୍ରାମକୁ ଯାଇ ଉଭୟ ଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ଆଣି ପାଟଣା ଡାକ୍ତରଖାନାରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିଛନ୍ତି।ପୁଲିସ ତାଙ୍କ ଘରୁ ଚୋରା ମଦ ଜବଦ କରିବା ସହ ଘଟଣା ର ତଦନ୍ତ କରୁଛି。
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 13, 2026 08:37:37
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 13, 2026 08:37:08
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 13, 2026 08:36:55
Katni, Madhya Pradesh:प्रदेश के मुख्यमंत्री संजय पाठक विधायक के साथ मंच साझा न करें. विजयराघगढ़ कांग्रेस नेता नीरज सिंह बघेल ने कहा... संजय पाठक ने कहा कांग्रेस विपक्ष में है वो अपना काम कर रही है... सरकार अपना काम कर रही है. एंकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 14 मार्च के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. विजयराघगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल ने पत्रकारवार्ता में कहा 14 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव विजयराघगढ़ विधानसभा के बरही में आ रहे है और विजयराघगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को संजय सत्येंद्र पाठक के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए. नीरज सिंह बघेल कांग्रेस नेता विजयराघगढ़ ने पत्रकार वार्ता में बताया हमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से दिक्कत नहीं है पर वो संजय सत्येंद्र पाठक के साथ मंच साझा न करे क्योंकि संजय सत्येंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगे है. संपादक/बाइट नीरज सिंह बघेल कांग्रेस नेता विजयराघगढ़ वहीं इस मुद्दे पर संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है तो विरोध करना उनका अधिकार है वो उनका काम कर रहे है; हम और विजयराघगढ़ की जनता मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करने के लिए बैठे हुए है. बाइट संजय सत्येंद्र पाठक विधायक विजयराघगढ़
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 13, 2026 08:36:15
Kawardha, Chhattisgarh:*बिजली विभाग में लाखों का गबन कर्मचारी बिजली बिल का पैसा उपभोक्ताओं से लेता था लेकिन उसे खाते में जमा नहीं करता था* कवर्धा में बिजली विभाग में 50 लाख रुपये से ज्यादा के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग के ही एक कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि वसूली, लेकिन उसे कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं कराया। हैरानी की बात यह है कि मामले में विभाग ने चार महीने पहले ही पुलिस को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में अब इस पूरे मामले को लेकर बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। मामला Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited के कवर्धा वितरण केंद्र का बताया जा रहा है। यहां पदस्थ कार्यालय सहायक श्रेणी-3 मनोज कुमार साहू पर उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि वसूलकर उसे कंपनी के बैंक खाते में जमा न करने का आरोप लगा है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उपभोक्ताओं से बिजली बिल की रकम वसूली, लेकिन उसका पूरा पैसा कंपनी के बैंक खातों में जमा नहीं कराया गया। बैंक मिलान और लेखा परीक्षण में यह भी सामने आया कि उपभोक्ताओं से राशि तो ली गई, लेकिन वह बैंक जमा के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही थी। दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2020-21 में करीब 33 लाख 79 हजार 723 रुपये, वर्ष 2022-23 में लगभग 14 लाख 63 हजार 239 रुपये और विशेष अभियान के दौरान करीब 4 लाख 92 हजार 111 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिल पाया है। इस तरह कुल मिलाकर 50 लाख रुपये से ज्यादा के गबन करना पाया गया है .. हमारे विभागीय सूत्रों के अनुसार यदि इस मामले में ठीक से जाँच कि जाए तो मामला करोड़ो का भी हो सकता है .. गबन के इस मामले को विभाग के अधिकारी दबाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि इतना बड़ा गबन हो गया और यह बात अब तक सामने नहीं लाया हुआ अधिकारी आंतरिक जांच के नाम पर पूरे मामले को झुपाते नजर आ रहे है .. हलाकीं मामले को लेकर विभाग के सहायक अभियंता द्वारा पिपरिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। अधिकारी के मुताबिक विभाग ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित भी कर दिया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आवेदन दिए चार महीने बीत जाने के बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है और ना ही विभाग की जांच किसी नतीजे तक पहुंच पाई है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कई सालों तक लाखों रुपये का गबन कैसे होता रहा और विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। कहीं अधिकारियों की भी इस मामले में संलिप्ता तो नहीं है इसकी भी जांच होनी चाहिए .. वहीं चार महीने बाद भी एफआईआर दर्ज न होना और जांच आगे न बढ़ना कई तरह के संदेह भी खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन और पुलिस कब तक ठोस कार्रवाई करती है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 08:36:01
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 13, 2026 08:35:48
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन गैस किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन विधायक डीडी बैरवा,जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ,जिला प्रमुख हीरालाल सैनी,पूर्व विधायक जी आर खटाना सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कांग्रेसियों ने कहा देश के हालात खराब ऊपर से आमजन पर गैस के बढ़े दाम का बोझ डाला गया उसके बावजूद भी नहीं मिल रही समय पर गैस उपभोक्ता परेशान लेकिन कालाबाजारी करने वालों की मौज अमेरिका, ईरान और इजरायल के मध्य छिड़ी जंग के बाद देश में बढे गैस के दाम और गैस की किल्लत को लेकर आज देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरी दौसा में भी कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वही जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ ने कहा यूपीए की सरकार में ऐसे हालात कभी नहीं हुई जो अब हो रहे हैं , विधायक डीडी बैरवा ने कहा एक और जहां उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही तो वहीं दूसरी ओर गैस की जमकर कालाबाजारी भी हो रही है लेकिन सरकार उसे रोकने में नाकाम है , पूर्व विधायक जी आर खटाणा ने कहा कांग्रेस आमजन के दुख दर्द में हमेशा साथ रही ओर हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि जो गैस के दाम बढ़ाए हैं उन्हें वापस ले साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर और नियमित गैस की आपूर्ति हो कालाबाजारी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। बाइट दीदी बैरवा विधायक दौसा बाइट रामजीलाल ओढ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दौसा बाइट जी आर खटाणा पूर्व विधायक बांदीकुई
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 13, 2026 08:35:00
Agra, Uttar Pradesh:खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बाद भारत में ईंधन को लेकर लोगों में डर बैठ गया है कि कहीं उन्हें उनके घर का सिलेंडर मिलना न बंद हो जाए, जिसके बाद गैस एजेंसियों पर लगातार भीड़ बढ़ रही है जबकि सरकार का दावा है कि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति चालू है आगरा में गैस सप्लाई का हाल जानने को रियल्टी चेक किया गया, यमुना पार के थापर गैस एजेंसी पहुंची और सप्लाई का जायजा लिया, यहां गैस की पूरी गाड़ी अनलोड हो रही थी और लोगों को आराम से सिलेंडर मिल रहे थे, थापर गैस एजेंसी संचालक ललित मल्होत्रा ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सप्लाई आ रही है और हम आपूर्ति कर रहे है, उन्होंने ये जरूर बताया कि अचानक से लोग पैनिक हो गए है और बुकिंग कर रहे है जिससे एक ही सर्वर होने से सर्वर क्रेस हो जाता है कई बार, बाकी कोई परेशानी नहीं है, हालांकि उन्होंने कमर्शियल सिलेंडर को लेकर क्राइसिस की बात जरूर कही वही दूसरी तरफ सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता जितेंद्र ने बताया कि उन्हें सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई, आराम से सिलेंडर मिल गया, लेकिन बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 13, 2026 08:34:49
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top