Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

मीरजापुर में क्रिकेट विवाद ने मचाई अफरा-तफरी, तीन घायल!

RMRAJESH MISHRA
Jul 17, 2025 08:42:39
Mirzapur, Uttar Pradesh
Slug : 1707ZUP_MZP_CHAKU_BAJI_R Place : मीरजापुर Date : 17.7.2025 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर जिले के थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र अंतर्गत हलिया बस स्टैण्ड के पास बुधवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों के गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था, जो इस दिन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। एक रिपोर्ट Vo 1: प्राइवेट वाहन स्टैण्ड पर विवाद के दौरान हड़कंप मच गया। एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दूसरे पक्ष के तीन युवकों को घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच और विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में कानून- व्यवस्था सामान्य है। Bite : विवेक जावला, सीओ सिटी, मीरजापुर
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top