Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

उरई में दंपत्ति की फरियाद, डीएम ने दी मदद, अर्चना सिंह मानवीय पहल

JSJitendra Soni
Sept 25, 2025 07:35:41
Jalaun, Uttar Pradesh
स्लग- आवास और आर्थिक मदद की आस में डीएम दफ्तर पहुंचे दंपत्ति, सीओ की मानवीयता ने दिखाया पुलिस का मानवीय चेहरा रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-25-09-2025 एंकर प्रशासनिक व्यवस्था की कठोर छवि के बीच जनसेवा का एक मार्मिक और मिसाल पेश करने वाला मामला गुरुवार को जालौन के उरई में सामने आया, जहाँ एक दंपत्ति ने अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का पहुंचे और वहाँ पर अधिकारी ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया। पूरी घटना में सीओ सदर अर्चना सिंह की सक्रियता और पुलिस की मदद ने यह साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई आम जनता के विश्वास को कैसे मजबूत कर सकती है। मामला उरई शहर के उमरारखेड़ा इलाके के रहने वाले एक दंपत्ति का है। दोनों आर्थिक तंगी और अपने रहने की व्यवस्था न होने की वजह से परेशान थे। अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर वे गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे, ताकि उच्च अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रख सकें और आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें। जब यह दंपत्ति डीएम कार्यालय पहुँचा, सीओ सदर अर्चना सिंह ने भी उदारता दिखाते दंपत्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी, बल्कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद का भरोसा दिलाया और उन्हें रिक्शे से घर पहुँचाया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Sept 25, 2025 10:54:12
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Sept 25, 2025 10:53:50
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 25, 2025 10:53:28
Jaipur, Rajasthan:खबर:--TV+HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़)....नारायणपुर में किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उन्होंने 2 साल पहले डिमांड नोटिस जमा करवा दिए थे। लेकिन अभी तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। किसान राकेश दायमा ने बताया कि पिछले 2 सालों से वे विभाग के चक्कर काट रहे हैं। महिलाओं के नाम से कनेक्शन की मंजूरी और डिमांड नोटिस जमा होने के बाद भी विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा है। कई जगह बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा वे धरना जारी रखेंगे। विभाग के एक्सईन राधेश्याम बंसल ने बताया कि अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। किसानों से बातचीत की जा रही है। उन्हें कनेक्शन का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। बाइट:–01...राकेश दायमा, किसान....
0
comment0
Report
SKSwadesh Kapil
Sept 25, 2025 10:53:14
Alwar, Rajasthan: एंकर ,विजुअल ,बाइट अलवर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज मयूर होटल में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री संजय शर्मा ने किया. उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय कारीगरों के हुनर की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल परंपरागत कला को बढ़ावा मिलता है. बल्कि कारीगरों को रोजगार और पहचान भी मिलती है. जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी रहेगी. जिसमें 21 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉल्स पर मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, कपड़े, हाथ से बने सजावटी सामान, जूट उत्पाद और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए हैं. लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की कला और शिल्प देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा. प्रदर्शनी स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही रही. परिवारों और युवाओं ने बड़ी रुचि के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया. और कई स्थानों से आए कारीगरों के कार्यों की तारीफ की. प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और प्रदेश की कला-संस्कृति को प्रोत्साहन देना है. यह आयोजन अलवर शहर में एक आकर्षण का केंद्र बन गया . बाईट__MR मीणा, उपनिदेशक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अलवर
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 25, 2025 10:52:47
Keonjhar, Odisha:ସୁନ୍ଦରଗଡା ଜିଲ୍ଲା କେ ବଳାଙ୍ଗ ନିକଟ 520 ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ରେ ବସ କୁ ଧକା ଦେଲା ଟ୍ରକ 5 ଜଣ ମୃତ 10 ଗୁରୁତର। ତେବେ ଆଜି ସକାଳୁ ଏ ଦୁର୍ଘଟଣା ଟି ଘଟି ଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ଓ ଅଗ୍ନିଶମ ବାହିନୀ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ରେ ପହଁଚି ଉଦ୍ଧାର କାମ କରିଛନ୍ତି । ତେବେ ଲିଙ୍ଗରାଜ ନାମକ ଏକ ଘରୋଇ ବସ ଟି ରାଉରକେଲା ରୁ କୋଇଡା ଆସୁଥିବା ବେଳେ କେ ବଳଙ୍ଗା ନିକଟରେ ଟ୍ରକ ଓ ବସ ମଧ୍ୟରେ ଏହି ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଛି। ଆଜି ସକାଳୁ କେ ବଳଙ୍ଗା ର 520ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ପଥ ରେ ଜାମ ଥିବାରୁ ବସ ଟି ରଙ୍ଗରୁଟ ରେ ଯାଉଥିଲା ଅନ୍ୟପଟୁ ଏକ ଟ୍ରକ ସହ ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଥିଲା। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ 5 ଜଣ ଙ୍କ ମୃତୁ ଘଟିଥିବା ବେଳେ 10 ରୁ 12 ଜଣ ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି। ଆହତ ମାନଙ୍କୁ କେ ବଲାଙ୍ଗ ମେଡିକାଲ ରେ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ଭର୍ତି କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପୋଲିସ ଅଗ୍ନୀସମ ବାହିନୀ ପହଁଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜରିରଖିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 25, 2025 10:52:37
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कांग्रेस मण्डल कार्यकर्ताओं की और से आज कथित वोट चोरी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी ने कहा भाजपा अपने पथ व कर्तव्य से पूरी तरह भटक चुकी है। किसानों की समस्याओं से प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नही लग रहा। गरीब जनता की पीड़ा कोई सुनने वाला नही दिख रहा। कांग्रेस मांग करती आई है कि कम से एक बार तो चुनाव आयोग बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। विधानसभा प्रभारी स्वामी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील ने कहा कि हर जगह ब्यूरोक्रेसी हावी नजर आ रही है। मंत्री अधिकारियों का मुंह ताकते रहते है। सांगोद CHC को उप जिला अस्पताल तो कर दिया परन्तु सुविधा वही की वही है। सोयाबीन पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अभी तक मुआवजा राशि को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नजर नहीं आ रही है। बैठक को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि जनता परेशान हो चुकी है आने वाले समय पर खुद जवाब देना जानती हैं। बाईट- विक्रम स्वामी विधानसभा प्रभारी।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 25, 2025 10:52:26
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर में चोरों ने ब एक डेली नीड्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखे नगदी रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस टाउन चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार विकास बंसल ने बताया कि रोजाना की तरह वे रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। शटर उठाते ही भीतर देखा तो गले में रखी तीन दिन की दुकानदारी की रकम गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की खबर सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस टाउन चौकी पास होने के बावजूद चोरों का इस तरह वारदात को अंजाम देना चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 25, 2025 10:52:07
Jhunjhunu, Rajasthan: एंकर झुंझुनूं जिले के मलसीसर उपखंड के टमकोर गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फारुख हुसैन के ट्रांसफर के विरोध में छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर धरना शुरू किया। प्रधानाध्यापक का ट्रांसफर सिरोही जिले में किए जाने को ग्रामीणों ने गलत ठहराया। नाराज छात्राओं और ग्रामीणों ने विद्यालय का बहिष्कार किया। सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सुरा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र खिचड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाइश कर मामला शांत कराया और ट्रांसफर वापस कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 25, 2025 10:51:44
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपोर्टर-अमित कुमार इनफॉरमर--राकेश शर्मा मोबाइल नंबर -9784825825 इंट्रो:---बहरोड़(कोटपूतली)....जिला कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर तेज होने के आसार हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते, तो आगामी 27 सितंबर को प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बहरोड़ आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। गौरतलब है कि अधिवक्ता पूर्व में भी जिला कोर्ट की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगें अनसुनी रही हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को न्यायिक कार्यों के लिए अलवर मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वकीलों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कोर्ट की मांग की जा रही है। लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी मांग पूरी नहीं हुई। तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 25, 2025 10:51:30
Bhilwara, Rajasthan:Name- peeru mohmmad, mansuri Mobile No- 9828206655 District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: मांडलगढ़ के बीगोद कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बचपन में ब्याही गई एक बेटी ने बालिग होने के बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया। तो पीड़िता के ससुराल वालों ने पंच पेटल की खाप पंचायत की बैठक बुलाई, बैठक में पीड़ित बेटी की माँ के साथ पंच पटेल और समधियों ने मारपीट कर जबरन बेटी को ससुराल भेजने का दबाव बनाया गया, पीड़ित बेटी ने पंच पटेलों का फरमान को ठुकरा दिया तो बेटी का साथ देने के बजाय समाज की खाप पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उसके माता-पिता को सरेआम प्रताड़ित कर समाज से बहिष्कृत भी कर दिया। बीगोद निवासी पीड़िता नाजिश ने बताया कि वह बाल विवाह की शिकार हुई हैं और अब अपनी पढ़ाई और स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा जाहिर रखती हैं, लेकिन खाप पंचायत ने इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ मानते हुए परिवार को एक लाख जुर्माना राशि की भी सजा दे डाली। इस मामले को लेकर पीड़ित बेटी नाजिश बानू ओर माता पिता ने बीगोद थाने में एक दर्जन पंच पटेलों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के यहां परिवाद देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं, खाप पंचायत के इस फैसले ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा दिया है कि आखिर 21वीं सदी में भी महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर इस तरह की पाबंदियाँ क्यों लगाई जा रही हैं? फिलहाल पीड़ित बेटी के माता पिता और परिजन न्याय की उम्मीद में प्रशासन और कानून के दरवाजे खटखटा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और कानून इस तुगलकी फरमान पर कैसी कार्रवाई करते हैं। बाइट। नाजिश बानू पीड़ित, बेटी बाइट। शमीम बानू पीड़िता की माँ बाइट। जय सुल्तान SHO थाना, बीगोद नोट। इस खबर के विजुअल ओर बाइट साथ में हैं। *Twitter ID* -@Peerumansuri92
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 25, 2025 10:51:19
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 जैसलमेर में ओरण बचाने को लेकर रैली कल, जैसलमेर के साधु-संत भी उतरे मैदान में, बोले- ''''ओरण-गोचर हमारी संस्कृति-आस्था का प्रतीक'''' कल रैली मे जिला कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिले की ओरण कों राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की रखेंगे मांग जैसलमेर ओरण-गोचर भूमि को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। इसी कड़ी में कल 26 सितम्बर को जैसलमेर में जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। यह रैली गड़ीसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी जहाँ जिला. कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपेगे जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल होंगे। पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे हैं और ओरण-गोचर की जमीन को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आने वाली पीढ़ियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। वही इस जनाक्रोश रैली को जैसलमेर के साधु-संतों का भी समर्थन मिल रहा है। म्याजलार के ख्याला मठ के गुरु गोरखनाथ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ओरण-गोचर भूमि सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिस्थितिक दृष्टि से भी अमूल्य धरोहर है। गजरूप सागर मठ,के महंत बाल भारती महाराज के साथ जिले. के कही मठ मंदिरो के महंतो का कहना है कि यदि ओरण-गोचर की भूमि को सुरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय में पशुओं के लिए चारागाह खत्म हो जाएंगे और पर्यावरणीय संकट गहराएगा। रैली से पहले विभिन्न गांवों और समुदायों के लोग आपस में जुड़ते जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस आंदोलन को युवाओं और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों के साथ पिछले आठ दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि जैसलमेर और आसपास के इलाकों में मौजूद ओरण-गोचर की जमीन को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए, ताकि उस पर अवैध कब्जों और दोहन को रोका जा सके। सुमेर सिंह का कहना है यह धरना सिर्फ जमीन के कागजों का सवाल नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। अगर ओरण और गोचर नहीं बचेंगे तो रेगिस्तान में मवेशियों के लिए चारा नहीं बचेगा और जैव विविधता खत्म हो जाएगी। सुमेर सिंह का कहना है कि वर्षों से ओरण और गोचर की जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह इनका रेवेन्यू रिकॉर्ड ही नहीं है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा नहीं मिल पाती। कई निजी कंपनियों को सरकार सोलर और विंड के लिए ये जमीनें अलॉट कर रही है जो सरासर अन्याय है। बाइट - सुमेर सिंह, पर्यावरण प्रेमी
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top