Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर में कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री का दौरा हंगामेदार!

Amit Yadav
Jul 03, 2025 14:05:52
Jaipur, Rajasthan
खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन....BANSUR...... इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली)......मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बानसूर दौरे से पहले क्षेत्र का सियासी तापमान चढ़ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बानसूर के मुख्य बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश बागड़ी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने हाल ही की दो बड़ी घटनाओं का जिक्र किया – रामपुर कस्बे में गौशाला कर्मचारियों के साथ मारपीट और एक युवक पर हुए जानलेवा हमले की, जो फिलहाल जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। बागड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि रामपुर के सरिस्का क्षेत्र में मंदिर निर्माण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मांग की कि बानसूर में कानून व्यवस्था सुधारी जाए, निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।इस विरोध प्रदर्शन में राजेश बागड़ी, राव नरेश यादव, योगेश पलसाना, योगेश सैनी, दीपक यादव, ओकेश यादव, केशव यादव, एमडी यादव, और पुनीत यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि बानसूर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा शुक्रवार, 4 जुलाई को प्रस्तावित है। ऐसे में कांग्रेस के इस विरोध ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement