Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कांग्रेस विधायक का भाजपा पर हमला: सरसों तेल की कीमतें बढ़ी!

DARSHAN KAIT
Jul 02, 2025 13:02:10
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,कहा- राशन कार्ड पर मिलने वाले सरसो के तेल की बढ़ाई कीमतें, मानसून को लेकर भी सरकार ने नहीं की कोई तैयारी शाहाबाद: कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आमजन में गरीब परिवारों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन सरकार ऐसे फैसले ले रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब BPL राशन कार्ड पर बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले ₹40 में मिलने वाला सरसों का तेल अब ₹100 में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मानसून के सीजन से पहले कोई भी तैयारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बैठक तक ही सरकार और अधिकारी सीमित रही हैं।धरातल पर कोई भी काम नहीं किया गया है। विधायक रामकरण काला ने कहा कि दादूपुर नलवी नहर को भी सरकार ने बंद कर दिया। जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाईट:- कोंग्रेस विधायक रामकरण काला
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement