Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान: क्या है असली खतरा?

PSPradeep Soni
Jul 20, 2025 09:35:11
Jaipur, Rajasthan
चौमूं कांग्रेस के संविधान बचाओ जनसभा पर बीजेपी का पलटवार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना कॉंग्रेस के संविधान बचाओ अभियान को बताया ढकोसला कांग्रेस से ही संविधान को रहा है सबसे बड़ा खतरा और वही कांग्रेस संविधान बचाओ के लगा रही हैं नारे यह वैसा ही है जैसे दूध पीने वाली बिल्ली यह कहे कि दूध को बचाओ एंकर-पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने आज भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान को सबसे बड़ा खतरा उसी कांग्रेस पार्टी से रहा है, जो आज "संविधान बचाओ" के नारे लगा रही है।शर्मा ने कहा कि यह वैसा ही है जैसे दूध पीने वाली बिल्ली यह कहे कि दूध को बचाओ। कांग्रेस ने ही देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल में न केवल लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए, बल्कि संविधान की मूल आत्मा को भी कुचला गया।प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो नेता संविधान की दुहाई दे रहे हैं, उन्होंने ही अपने शासनकाल में संविधान के प्रावधानों का दुरुपयोग किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में संविधान को बचाने की नहीं, बल्कि खुद को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। बाइट रामलाल शर्मा प्रवक्ता भाजपा
11
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top