110006
पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में कांग्रेस की न्याय यात्रा को मिला भरी जनसमर्थन
Delhi, Delhi:दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भले ही कुछ समय बाकी हो, लेकिन राजनीति का माहौल गरमा चुका है। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस ने 'न्याय यात्रा' शुरू कर दी है, जो दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। आज इस यात्रा का दूसरा दिन था, और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद से शुरू होकर यह चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट होते हुए सदर बाजार पहुंची। वहां लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस जनसमर्थन से कांग्रेस में भी खुशी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी में टेक्नोलॉजी से सुरक्षित न्याय: AI और साइबर फॉरेंसिक पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में आयोजित ‘टेकसंगम 2026’ में प्रतिभाग करूंगा। एआई, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम तकनीक और डेटा प्रोटेक्शन जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित यह आयोजन तकनीकी नवाचार को नागरिक सुरक्षा, प्रभावी न्याय व्यवस्था व डिजिटल ट्रस्ट से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की बदलती कार्य-संस्कृति का प्रतीक है। वर्ष 2017 से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में केवल 2 साइबर थाने और 4 फॉरेंसिक लैब थीं। विज्ञान और तकनीक की संभावनाओं का पर्याप्त उपयोग न होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अभाव में अपराधियों को कानून से बच निकलने का अवसर मिल जाता था। कन्विक्शन रेट 30 प्रतिशत से भी कम था। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में कार्य किया। आज सभी 75 जनपदों में साइबर थाने हैं और प्रत्येक मंडल में फॉरेंसिक लैब स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। तकनीकी संसाधनों एवं वैज्ञानिक जांच की क्षमता के विस्तार से साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया को मजबूती मिली है। कन्विक्शन रेट में वृद्धि हुई है। साथ ही, फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। तकनीक आज प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम बन रही है। देश-विदेश के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, विधि विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला आज का यह आयोजन साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता एवं उभरती तकनीकों के उत्तरदायी उपयोग पर सार्थक विमर्श के साथ अनुसंधान, शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। भारत को उभरती तकनीकों में आत्मनिर्भर बनाने और उनके माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में यह संगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य से विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।0
0
Report
बिहार में मौसम बदलेगा: 28 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 अक्टूबर को सीमांचल के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 28 अक्टूबर से पटना समेत दूसरे जिलों में भी बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। फिलहाल अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने किसानों को कटी फसल सुरक्षित रखने और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
पुलिस श्रद्धा को रिमांड पर लेकर शिवा के मौत मामले का रीक्रिएशन कराएगी
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस श्रद्धा को रिमांड पर लेकर शिवा के मौत मामले का रीक्रिएशन कराएगी। शिवा शर्मा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसका पता करने के लिए पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से घटना का रीक्रिएशन करेगी।0
0
Report
Advertisement
समूह की आय बढ़ाने के लिए सेनेटरी पैड मशीन की मांग
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड भरखनी की ग्राम पंचायत पांडेयपुर में प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता पाल ने कहा कि समूह की महिलाएं दोना-पत्तल बनाने का काम कर रही हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण काम को आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, “हमारे समूह की महिलाएं कई तरह के काम करके अपनी आमदनी बढ़ाना चाहती हैं। अभी हम दोना-पत्तल बना रहे हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। सैनिटरी पैड वितरण के लिए कच्चा माल तो मिल रहा है, लेकिन मशीन न होने से हम खुद पैड नहीं बना पा रहे हैं। अगर मशीन मिल जाए तो हम पैड बनाकर उनका वितरण भी कर सकेंगे। इससे महिलाओं को काम मिलेगा और समूह की आमदनी भी बढ़ेगी।”0
0
Report
प्रदीप वर्मा: कांग्रेस भीड़ तंत्र से लोकतंत्र पर कब्जा नहीं कर पाएगी
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी और उनके नेता को ये समझ नहीं आता कि कब किस चीज की मांग करें।भीड़ तंत्र के बल बूते लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहते हैं। राहुल गांधी को सत्ता अगले 30 वर्षों तक सिर्फ ख्वाब में ही दिखेगी। उनके नेता मांग के बीच ही गायब हो जाते हैं। कांग्रेस कभी कन्हैया के पीछे खड़ी होती है ,कभी दीपके तो कभी नेहा बोरा के पीछे खड़ी होती है। भीड़ तंत्र का फार्मूला ढूंढ कर सड़क पर उतरे हैं। जब कांग्रेस के नेता पर्यटन कर रहे होते हैं तब हम जनता के बीच रह कर काम करते हैं।0
0
Report
श्रद्धा के पड़ोसी अजय राय के घर मे कैमेरा लगा हुआ है CCTV विवाद से नया खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा के पड़ोसी अजय राय के घर मे कैमेरा लगा हुआ है अजय राय श्रद्धा की दिनचर्या रात 11 बजे से शुरू होती थी और और वो सुबह 4 बजे ही घर लौटती थी। वो सबको हड़का कर रखने की कोशिश करती थी मेरा भी उसके साथ विवाद हुआ था उसे मेरे द्वारा cctv लगवाने पर आपत्ति हुई क्योकि उसके आने जाने और उसकी हरकते cctv में कैद हो रही थी जिसने भी ये किया उसे पता था कि मेरे घर मे बाहर की तरफ कैमरा है ऐसे में कैमरे के पीछे से ये किया गया0
0
Report
Advertisement
बस्तर के सोनारपाल में 10 सदस्यीय परिवार ने ईसाई छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के ग्राम सोनारपाल में एक परिवार के 10 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की, बताया गया कि परिवार के सदस्य पिछले करीब 20 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, इस अवसर पर आमाबाल परगना क्षेत्र के महारा समाज के पदाधिकारी, नाईक-पाईक, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, कार्यक्रम में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से परिवार का स्वागत किया गया, सदस्यों को तिलक लगाकर समाज में पुनः शामिल किया गया.0
0
Report
ताले तोड़कर राधा-कृष्ण दरबार से सामान ले उड़े चोर; एक सप्ताह में दूसरी बड़ी वारदात
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र के ओबरा में चोरों ने अब शारदा मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर राधा-कृष्ण दरबार से कई धातुओं की वस्तुएं चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने तीन ताले तोड़े। घटना ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित मंदिर की है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य माध्यमों से भी मामले की जांच में जुटी है। मुख्य चौराहे पर चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित शारदा मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों के बीच पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर के मुख्य गेट समेत तीन ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी घटना ओबरा में हाल के दिनों में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले विजयदशमी के दौरान चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया था, जहां परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। घर में ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ा और लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। अब शारदा मंदिर में चोरी की वारदात सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक सप्ताह के भीतर चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, चोरों की तलाश जारी शारदा मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों और माध्यमों से भी चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद अब स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरी गई वस्तुओं की बरामदगी करेगी। अब सवाल यह है कि ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएंगे और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठाएगी? फिलहाल मामले की जांच जारी है।0
0
Report
बाबागंज परमहंस कुटी मेले में हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर
Bahraich, Uttar Pradesh:बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज स्थित बाबा परमहंस कुटी पर शुक्रवार को दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित रामलीला के दौरान रावण वध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। रावण वध होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण, मेघनाद युद्ध और रामायण के अन्य प्रमुख प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान सुरैहिया फौजदार वर्मा, पत्रकार संतोष मिश्रा, भुवन भास्कर वर्मा, रावेन्द्र शर्मा और आरके सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा और पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
झारखंड: वित्त मंत्री ने HRMS पोर्टल तीन दिन में खोलने की सिफारिश
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा , कहा लालफीताशाही खत्म हो, प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने का सुझाव दिया. पत्र में लिखा आम व कर्मियों के लिए इज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में पहल हो. वित्त मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाया. प्रत्येक तीन दिनों में एचआरएमएस पोर्टल को 7 दिन के लिए खोलने की सलाह दी. पुलिस संघ के पदाधिकारियों ने HRMS पोर्टल खोलने को लेकर वित्त मंत्री को लिखित ज्ञापन दिया था, 300 पुलिस पदाधिकारियों ने किसी कारण तय समय में अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया , इस लिए पोर्टल खोलना चाहिए, व्यवस्था सरल हो.0
0
Report
रामगढ़, जैसलमेर में सोनू गांव के पास बम मिली; पुलिस ने कब्जे में लिया
Jaipur, Rajasthan:जैसलमेर के रामगढ़ से बड़ी खबर सोनू गांव का पास मिला बम बम मिलने से फैली सनसनी गांव निकट एक खेत नजर आई बमनुमा वस्तु खेत मालिक ने दी पुलिस को सूचना सूचना पर रामगढ़ पुलिस पहुंची मौके पर बमनुमा को लिया कब्जे में पुलिस जुटी जांच में0
0
Report
योगी सरकार ने युवाओं के लिए 20,382 पदों पर रोजगार का बड़ा मौका: टीजीटी, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:योगी सरकार में युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी टीजीटी के 17,735 पदों पर होगी भर्ती प्रधानाध्यापक के 1,172 और प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती तीन भर्ती विज्ञापनों के जरिए कुल 20,382 पदों पर चयन का अवसर टीजीटी भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन टीजीटी भर्ती के लिए 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है परीक्षा प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती की परीक्षा 7 जनवरी 2027 को टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती में ओटीआर अनिवार्य प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू टीजीटी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 22 नवंबर तक जमा कर सकेंगे शुल्क तीनों भर्तियों में आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की होगी भर्तीर्तीभर्ती से माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार का कदम भर्ती से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा अवसर विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर करें विजिट0
0
Report
Advertisement
चोरबागान प्रतिमा विसर्जन को लेकर गड़बड़, पुलिस हिरासत में नौ गिरफ्तार
Kolkata, West Bengal:চোরবাগানের প্রতিমা নিরঞ্জন নিয়ে জটিলতা কাটল। শুক্রবার ওই পুজো চত্বরে প্রতিমা নিরঞ্জনের প্রস্তুতি শুরু হয়েছে। মণ্ডপের একটি অংশ খুলে প্রতিমা বার করার প্রক্রিয়া শুরু হয়েছে। বৃহস্পতিবার রাতেই তদন্ত কমিটির প্রধান হিসেবে কলকাতা হাই কোর্টের প্রাক্তন বিচারপতি ঘটনাস্থলে পৌঁছে জানিয়েছিলেন, তদন্তের প্রয়োজনে প্রতিমা রেখে দেওয়ার ব্যাপার নেই। এর পরেই শুক্রবার বিকেলে নিরঞ্জনের প্রস্তুতি শুরু হয়। মণ্ডপের মূল প্রবেশ পথের একটা অংশ লোহা কাটার ড্রিল মেশিন দিয়ে কাটার কাজ শুরু হয়। প্রতিমা প্রবেশ করানো হয়েছিল মণ্ডপের পিছনের অংশ দিয়ে। এরপর মণ্ডপ গঠন সম্পূর্ণ করতে শুরু করেন শিল্পী সুশান্ত শিবানী পাল। প্রতিমাও সম্পূর্ণ হতে থাকে। প্রায় ২৫ ফুট উঁচু প্রতিমা শুধুমাত্র সামনের মুল প্রবেশপথের একটা অংশ কেটে আদৌ বের করা সম্ভব কিনা সেটা এখনও পর্যন্ত স্পষ্ট নয়। কাজটা বড় সহজ নয়। তাই কাল বিকেল থেকে কাজ শুরু হলেও আজ নিরঞ্জনের গাইডলাইনের শেষ দিনে ঠিক কখন কিভাবে প্রতিমা বের করে বিসর্জনে নিয়ে যাওয়া হবে তা নিয়ে পুজো কর্তাদের তরফে কোনও স্পষ্ট ধারণা মিলছে না। ইতিমধ্যেই পুজোর অন্যতম কর্মকর্তা সহ ৯ জন গ্রেফতার। বাকিরা এই বিষয়টি নিয়ে স্পষ্ট করে কিছু বলতে চাননি। তদন্তের স্বার্থে এবং আরও ফরেনসিক নমুনা সংগ্রহের পথ খোলা রাখতে মণ্ডপ থেকে বেরোনোর দুটি পথ বন্ধ রাখা হয়েছে। সামনের দিকের পথ দিয়েই প্রতিমা বার করা হতে পারে বলে খবর। সে জন্য মণ্ডপের সামনের অংশ ভেঙে বার করা হতে পারে প্রতিমা। সেই কারণে গতকাল এই পুজোর শিল্পী সুশান্ত শিবানী পালকে মণ্ডপে ডাকা হয়েছিল পুলিশের তরফে। তাঁর কাছ থেকে গিরিশ পার্ক থানার পুলিশ মণ্ডপের সামনের দিকের অংশ কী ভাবে ভেঙে প্রতিমা বার করা যায়, সে ব্যাপারে ধারণা চাওয়া চেয়েছে। প্রয়োজনে প্রতিমা বের করার সময় তাঁকে সেখানে সশরীরে উপস্থিত থাকতে বলা হয়েছে। প্রসঙ্গত কলকাতা পুলিশের বিসর্জন গাইডলাইন অনুযায়ী আজ ২৪ অক্টোবর শনিবার বিসর্জনের শেষ দিন। चोरবागানের প্রতিমা পুজো কমিটির তরফে আজকেই বিসর্জন দেওয়া হবে। তবে ঠিক কিভাবে এখন কখন, তা নিয়ে রয়েছে বিস্তর প্রশ্ন এবং ধোঁয়াশা।0
0
Report
श्रद्धा दुबे जेल में अकेली, मददगार भी पीछे हट गए
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बड़े-बड़े लोगो से संपर्क करने का दावा करने वाली श्रद्धा दुबे अब पूरी तरह से अकेले पड़ गई है। परसों श्रद्धा दुबे को जेल में दाखिल किया गया था लेकिन अभी तक उससे मिलने के लिए कोई भी जेल नहीं पहुंचा है।शिवा मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे ने अपने कई ब कनेक्शन की वजह से नेपाल से नागपुर तक का सफर तय किया था लेकिन अब उसके मददगार भी पीछे हट गए है और उनलोगों ने भी श्रद्धा से दूरी बना ली है।श्रद्धा बार बार जेल में खुद को बेगुनाह होना का दावा कर रही है।0
0
Report
दिल्ली आवास पर चौधरी जयंत सिंह से विनोद तावड़े की शिष्टाचार मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:25 तुगलक रोड, नई दिल्ली आवास पर माननीय केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी से राज्यसभा सांसद श्री विनोद तावड़े जी ने शिष्टाचार मुलाक़ात की。 ये मुलाकात शुक्रवार को दिल्ली में हुई0
0
Report
Advertisement
