Back
सिंगरौली में कांग्रेस की बाइक रैली ने चुनावी रंग जमा लिया
ADAjay Dubey
Sept 15, 2025 16:03:18
Singrauli, Madhya Pradesh
एंकर...
सिंगरौली जिले में आज कांग्रेस ने अपनी ताक़त का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत हज़ारों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली कांग्रेस कार्यालय बिलौजी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला दंडाधिकारी कार्यालय पहुँची। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार नारेबाज़ी करते रहे और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।
जिला दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची में लगातार गड़बड़ियां की जा रही हैं। नए नाम जोड़ने और पुराने नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा और बूथवार मतदाता सूचियों को डिजिटल और पढ़ने योग्य रूप में सार्वजनिक किया जाए, ताकि धांधली रोकी जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बाहर स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम अब भी मतदाता सूची में मौजूद हैं। कांग्रेस ने मांग रखी कि बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाकर ऐसे नाम हटाए जाएं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
इस दौरान कांग्रेस को नई मजबूती भी मिली। कार्यक्रम में शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश बराठे, बसपा नेता हीरालाल साकेत और कम्युनिस्ट पार्टी के जिंदलाल रजक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर वरिष्ठ नेता राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, रूपेश चंद्र पांडे, रेनू शाह और नंदकेश सिंह समेत हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट प्रवीण सिंह चौहान, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्षसिंगरौली
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MVManish Vani
FollowSept 15, 2025 18:01:09Jobat, Madhya Pradesh:दीपक दीक्षित सामाजिक कार्यकर्ता ने मोहन सरकार के निर्णय का स्वागत किया
0
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 15, 2025 18:00:520
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 15, 2025 18:00:320
Report
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 15, 2025 18:00:210
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 15, 2025 18:00:12Delhi, Delhi:BMW सड़क हादसा-
गिरफ्तार आरोपी महिला जो BMW चला रही थी...उसे 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 15, 2025 17:47:046
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 15, 2025 17:46:531
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 15, 2025 17:46:424
Report
STSharad Tak
FollowSept 15, 2025 17:46:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 15, 2025 17:46:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 15, 2025 17:45:540
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 15, 2025 17:45:430
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 15, 2025 17:45:330
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 15, 2025 17:31:301
Report