495668
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जांजगीर यात्रा: सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद!
Chhattisgarh:स्लग - मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जांजगीर में खास तैयारियां, 7 अगस्त को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक एकर - जांजगीर चांपा जिले में 7 अगस्त को एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है,,जिला पंचायत भवन के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया है,,इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद मौजूद रहेंगे और पूरे मंत्रीमंडल के साथ जांजगीर पहुंचेंगे,,बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के 70 से ज्यादा मंत्री,,विधायक,,प्राधिकरण के सदस्य और 17 जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे,,इस बैठक में अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विकास,,शिक्षा,,स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी,,मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है,,कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया *सुरक्षा के खास इंतजाम* मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं,,जिले में 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है,,शहर के चप्पे-चप्पे पर जिला,,संभाग और राज्य स्तर के पुलिस बल को लगाया गया है,,इसके अलावा खोखरा पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है,,जहां से मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के लिए विशेष वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की गई है,,पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भी खास प्रबंध किए गए हैं,,जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और बैठक शांति रूप से सम्पन्न हो सके बाइट - 01 जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चांपा ) बाइट - 02 विजय पाण्डेय ( एसपी जांजगीर चांपा )0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MP में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन बनेगी, खंडवा में एक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में बनेंगी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन सीएम मोहन ने किया ऐलान बैगा, भारिया, सहरिया की अलग कंपनियाँ बनेंगी तीन में से एक बटालियन खंडवा में बनाई जाएगी दो अन्य बटालियनों के स्थान बाद में तय किए जाएंगे0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भाड़ौती में मिलावट के खिलाफ तीन प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई
Sawai Madhopur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भाड़ौती कस्बे में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। नकली सरस घी होने के संदेह में घी जब्त किया गया। सरस से मिलता-जुलता यस्वी सरस ब्रांड का घी और खुले में बिक्री के लिए रखा सरसों का तेल भी पकड़ा गया। CMHO डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया और नितेश गौतम की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने भाड़ौती में श्री त्रिनेत्र रिद्धि सिद्धि घी एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां सरस घी के एक लीटर के 10 पैकेटों के QR कोड की जांच की गई; QR कोड सरस से संबंधित नहीं मिलने तथा पैकेट के अंदर का पाउच संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने घी का नमूना लिया और शेष घी को मौके पर जब्त कर लिया। सरस के प्रतिनिधि को कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी पत्र लिखा गया। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि घी टोंक जिले के निवाई स्थित नेमीचंद जयकुमार फर्म से खरीदा गया था; दुकानदार ने खरीद का बिल भी प्रस्तुत किया। टीम ने टोंक के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को संबंधित फर्म की जानकारी देकर कार्रवाई के लिए सूचित किया। इसके बाद टीम ने विशाल ट्रेडर्स पर कार्रवाई की; यहां सरस से मिलता-जुलता यस्वी सरस ब्रांड का घी मिला, इसका नमूना लिया गया और शेष घी जब्त कर लिया गया। इसी फर्म से निवाई से खरीदे गए सरसों के तेल का भी नमूना लिया गया। गर्ग ट्रेडर्स पर कार्रवाई के दौरान स्टील की टंकी में खुले रूप से बिक्री के लिए रखा सरसों का तेल मिला; टीम ने तेल का नमूना लेने के साथ ही खुले में रखे काजू का भी नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों से कुल पांच नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि मिलावट करने और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
दमोह के जागेश्वरनाथ धाम में कांवड़ियों ने किया बवाल, पुलिस से भिड़ंत
Damoh, Madhya Pradesh:कांवड़ियों ने मचाया बबाल, मंदिर के अंदर पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का आरोप.... हर भक्तिभाव के साथ लोग सावन के दूसरे सोमवार को जहां पूरे भक्तिभाव के साथ लोगों ने भोलनाथ का जलाभिषेक किया वहीं एक घटनाक्रम के बाद बबाल के हालात बन गए जब कांवड़ियों के जत्थे ने जमकर बबाल किया और काफी देर तक हंगामा हुआ। आरोप है कि मंदिर के अंदर पुलिस कर्मी ने कावड़ियों के साथ मारपीट की और उनका जल खंडित किया। बरमान घाट से नर्मदा जल लेकर आया कावड़ियों का जत्था मंदिर के अंदर पहुंचा और शिवलिंग को जल अर्पण करना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया तो बबाल खड़ा हो गया। कावड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनका जल फेंक दिया और उनके साथ मारपीट की। बड़ी संख्या के कावड़िए पुलिस चौकी के सामने जमा हो गए और विरोध जाहिर किया। SDOP कहना है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस पर आरोप लग रहे हैं जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मंदिरों के अंदर जो पुलिस करती है वही सामान्य है। अगर शिकायत है तो जांच कराई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जायल के खिंयाला में लहरिया महोत्सव: अनुजी रतावा बनीं लहरिया क्वीन
Nagaur, Rajasthan:जायल(नागौर) जायल के खिंयाला में लहरिया के रंगों में सजा सावन, महाकाल महिला मंडल का महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र。 राजस्थानी लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं-बालिकाएं, लहरिया प्रतियोगिता ने बांधा समां。 अनुजी रतावा और सरस्वती जांगिड़ बनीं लहरिया क्वीन, विजेताओं का हुआ सम्मान。 लहरिया परिधान, सावन का श्रृंगार और सांस्कृतिक रंग—महिला महोत्सव में दिखी राजस्थान की झलक0
0
Report
बार संघ का आंदोलन तेज, ट Tibbi तहसीलदार के खिलाफ 13 अगस्त को एसडीएम कार्यालय घेराव
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में ट Tibbi तहसीलदार हरिश सारण के खिलाफ बार संघ टिब्बी का आंदोलन तेज होता हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम सत्यनारायण सुथार को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार पर कथित दुर्व्यवहार करने और न्यायालय की डिक्री की पालना नहीं करने के आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने समाधान तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। साथ ही 13 अगस्त को उपखंड कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई। बार संघ का आरोप है कि तहसीलदार के रवैये से अधिवक्ताओं में रोष है और न्यायालय के आदेश की पालना नहीं होने से समस्या बनी हुई है। इधर, तहसीलदार हरिश सारण ने दुर्व्यवहार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई। डिक्री से जुड़े मामले को विधि परीक्षण के लिए भेजा गया है। विधि परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
SI बनकर शादी का झांसा, दलित किशोरी से धोखाधड़ी; परिजन दीं जातिसूचक गालियां
Kanpur, Uttar Pradesh:सिपाही से SI बने युवक ने शादी का झांसा देकर दलित किशोरी से की धोखाधड़ी, परिजनों पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देने का आरोप। मंदना बगदौधी बांगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2020 में बिल्हौर निवासी अश्वनी चौहान ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत की बात सामने आने पर आरोपी के पिता, माता व भाइयों ने बालिग होने पर शादी का लिखित/मौखिक भरोसा देकर मामला शांत कराया। आरोपी पहले UP पुलिस में कांस्टेबल (अमेठी में तैनात) बना और हाल ही में SI के पद पर चयनित हुआ। इसके बाद उसने और उसके परिवार ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि मार्च 2026 और 30 जून 2026 को आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के घर आकर जातिसूचक गालियां दीं, शादी से इनकार किया और शिकायत करने पर बेटी के अपहरण व जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना वाले दिन ही थाना बिठूर में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस "आज-कल" कहकर टालती रही। पीड़िता ने अब DGP महोदय से मामले में FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
म mumtaaz लूट हत्याकांड: आरोपी आशीष गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रानू अभी फरार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर साढ के मुमताज़ लूट हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया。 पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी आशीष के दोनों पैरों में लगी गोली。 घायल आरोपित आशीष को उपचार के बाद जेल भेजा गया。 लूट के इरादे से घुसे आशीष और रानू ने लूट कर मुमताज़ की गैरइरादतन हत्या की थी。 लूट के दौरान पहचान उजागर होने पर आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या की थी。 चेकिंग के दौरान डीसीपी और एडीसीपी साउथ टीम से मुठभेड़ के बाद आरोपी अरेस्ट。 मुमताज़ लूट हत्याकांड के मुख्य आरोपी रानू उर्फ सोहेल अभी भी फरार。 लूट हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरुस्कार。 डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी。0
0
Report
फर्जी RTU प्रोफेसर बनकर ठगी: गिरफ्तार आरोपी ने दर्जनों वारदातें कबूली
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur फर्जी पुलिसकर्मी और RTU प्रोफेसर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार मुहाना थाना पुलिस ने अरुण शर्मा उर्फ आलू को किया गिरफ्तार आरोपी फेसबुक पर इंजि. सुनील मीना, सुनील शर्मा और विजय शर्मा के नाम से बनाता था फर्जी ID खुद को RTU प्रोफेसर बताकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स से मार्क्स बढ़ाने के नाम पर ठगी बाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर पहुंचता, गिरफ्तारी का डर दिखाकर दोबारा ऐंठता था रकम सट्टा कारोबारियों को भी CST/स्पेशल स्टाफ का पुलिसकर्मी बनकर धमकाता था आरोपी आरोपी ने करीब दो दर्जन वारदातें करना कबूला नौकरी लगवाने, यूनिवर्सिटी में काम कराने और नर्सिंग ऑफिसर बनकर भी ठगी के आरोप आरोपी पहले भी आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका, जमानत पर बाहर आने के बाद फिर सक्रिय मुहाना थाना पुलिस ने CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी को पकड़ा0
0
Report
कानपुर: अरौल पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अरौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का किया खुलासा। सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी। 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में। आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु के 300 से अधिक आभूषण बरामद। 1 जंग लगी लोहे की रॉड और 1 सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद। पकड़े गए दोनों आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटू (20 वर्ष) और फहीम (20 वर्ष), कानपुर देहात के रहने वाले0
0
Report
Advertisement
ईडन गार्डन में हर घर तिरंगा समारोह का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:Celebrating Har Ghar Tiranga at Iconic Eden Gardens0
0
Report
जयपुर में रामगढ़ बांध के अतिक्रमण के खिलाफ भारी अभियान, 20 बीघा मुक्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रामगढ़ बांध के भराव एवं बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सामूहिक अभियान चलाकर करीब 20 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उप महानिरीक्षक पुलिस एवं जेडीए मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आनंद शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। जेडीए के क्षेत्राधिकार में जमवारामगढ़ के रायसर थाना क्षेत्र स्थित काली पहाड़ी में करीब 2 बीघा व जयचंदपुरा में करीब 8 बीघा भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया था। वहीं तहसील आमेर के बगवाड़ा-भीमपुरा में करीब 4 बीघा और ग्राम सिरोही के विभिन्न खसरा नंबरों पर भी अतिक्रमण पाए गए। दिल्ली रोड पर निम्स यूनिवर्सिटी के सामने जुगलपुरा में करीब 6 बीघा भूमि रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण की चपेट में थी। अतिक्रमणकारियों ने मिट्टी की डोल बनाकर, कांटेदार झाड़ियां और तारबंदी लगाकर तथा बाउंड्री वॉल बनाकर भूमि पर कब्जा कर रखा था। कई स्थानों पर अवैध रूप से खेती कर फसल भी उगाई जा रही थी। जेडीए की चार प्रवर्तन टीमों ने राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया गया।0
0
Report
जमाहरगांव में जमीन विवाद की गोलीबारी, चाचा घायल, तीन आरोपी फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जमाहरगांव में खेती की जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक ने अपने चाचा पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। जमाहरगांव निवासी जगदीश सिंह बघेल का अपने छोटे भाई रामनिवास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह जगदीश अपने बेटों रंजीत और प्रदीप के साथ खेत पर पहुंचा था। कुछ देर बाद रामनिवास भी अपने बेटों रवि और चंद्रभान के साथ वहां आ गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान रामनिवास के बेटे रवि ने जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली जगदीश के हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी रामनिवास, रवि और चंद्रभान मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत घायल को अस्पताल ले गए। सूचना पर पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में महिलाओं की काँवर यात्रा ने शिव भक्ति को नया रिकॉर्ड बना दिया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:सावन का आज दूसरा सोमवार है। ऐसे में भक्तों की खासी आस्था भगवान शिव की भक्ति के लिए उमड़ रही है। यूं तो आपने पुरुष काँवरियों के कई जत्थे देखे होंगे पर नरसिंहपुर में आज महिलाओं की काँवर यात्रा का अद्भुत नज़ारा देखने मिला। यह महिलाएं अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर जाकर बरमान से नर्मदा जल लेकर भगवान शिव की अभिषेक के लिए पदयात्रा कर रही हैं। जहां देशी बुन्देलखंडी बंबुलिया पर महिलाएं झूमते नाचते अपने आराध्य के लिए पंद्रह किलोमीटर से नर्मदा जल लेकर उत्साहित नजर आ रहीं हैं वहीं उनका कहना है कि आज के दिन भगवान शिव की आराधना का खासा महत्व है。0
0
Report
हणुमानगढ़ में FRT कर्मी के झुलसने पर मुकदमा वापसी की मांग, 14 अगस्त चेतावनी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) FRT कर्मी हंसराज के झुलसने का मामला, मुकदमा वापसी की मांग, 14 अगस्त को मसीतांवाली हैड चौकी घेराव की चेतावनी हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के चक 2 MZW मिर्जावाली मेर में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एफआरटी कर्मी हंसराज के झुलसने के मामले में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है. ग्रामीणों ने SDM Tibbi को मांग पत्र सौंपकर बताया कि 7 अगस्त को हंसराज 11 केवी लाइन पर कार्य कर रहा था, तभी कथित रूप से बिना सूचना विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे वह झुलस गया. घटना के विरोध में धरना दिया गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में JEN व AEN ने धरनार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा वापस नहीं होने पर 14 अगस्त को मसीतांवाली हेड पुलिस चौकी घेराव और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है.0
0
Report
मालपुरा में शिव कांवड़ यात्रा: सुरक्षा में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा मालपुरा, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची बहुचर्चित शिव कांवड़ यात्रा एंकर...मालपुरा में सावन के पावन माह में सोमवार को मालपुरा शहर उस समय पूरी तरह शिवमय हो गया, जब राजस्थान की बहुचर्चित शिव कांवड़ यात्रा के भगवाधारी कांवड़िए बीसलपुर से पवित्र जल लेकर शहर में पहुंचे। कांवड़ियों के मालपुरा पहुंचते ही पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। शिव कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। करीब 1400 पुलिस जवानों, 200 CCTV कैमरों और आधा दर्जन ड्रोन कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी गई। शहर के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, भगवाधारी कांवड़ियों का भव्य स्वागत कांवड़ यात्रा के मालपुरा पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। जेसीबी मशीनों के जरिए कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। भगवा ध्वजों से सजे यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों के स्वागत के लिए मौजूद रहे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरा माहौल धार्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की रही विशेष निगरानी यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, जिला कलेक्टर टीना डाबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, डीवाईएसपी आशीष प्रजापत एवं थाना अधिकारी चेनाराम बेड़ा के सुपरविजन में सुरक्षा व्यवस्था की गई। अधिकारियों की टीमें लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर निगराणी करती रहीं। पुलिस एवं प्रशासन की पूर्व तैयारियों के चलते यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मोबाइल टावर और ड्रोन से निगरानी कांवड़ यात्रा मार्ग के चिन्हित अति संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित किए गए। इन पर तैनात पुलिस जवानों ने ऊंचाई से यात्रा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई। शहर के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों के जरिए भीड़ एवं यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। चेक पोस्ट पर जांच के बाद कांवड़ियों को प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था के तहत टोडा रोड रेलवे फाटक पर विशेष चेक पोस्ट बनाई गई थी। यहां पुलिस एवं सुरक्षा जवानों ने कांवड़ियों की जांच की। जांच के बाद रजिस्टर्ड एवं पासधारी कांवड़ियों को निर्धारित कांवड़ मार्ग में प्रवेश दिया गया। दो किलोमीटर का कांवड़ मार्ग, पुलिस छावनी में तब्दील रहा शहर कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए शहर में करीब दो किलोमीटर लंबा कांवड़ मार्ग निर्धारित किया गया था। यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर पुलिस जवानों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मालपुरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। 1300 से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक बीसलपुर से पवित्र जल लेकर मालपुरा पहुंचे 1300 से अधिक कांवड़ियों ने कृषि उपज मंडी परिसर स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का पूजन किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। व्यापार मंडल ने कराई देसी घी की पंगत प्रसादी कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर कृषि मंडी व्यापार मंडल की ओर से कांवड़ियों के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को देसी घी से निर्मित प्रसादी परोसी गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पंगत में प्रसाद ग्रहण किया। शिव कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं शहरवासियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के बाद शहरवासियों ने पुलिस एवं प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की。 बाइट 01 जिला कलेक्टर टीना डाबी बाइट 02 पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा बाइट 03 कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी0
0
Report
Advertisement
