Back
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी!
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर...
मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव ने आज खंडवा को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 1518 करोड़ रुपये से अधिक के जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पानी बचाने के लिए अच्छा काम करने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायत के महापौर, कमिश्नर और सरपंचों का सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अवधूत संत दादाजी धूनी वाले के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केन- बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के संदर्भ में बुंदेलखंड के पिछड़ने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की पीढ़ियों को खराब करने के पीछे कांग्रेस का हाथ है।
VO , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक पूरे देश को पानी की समस्या से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नागरिकों के सहयोग से जल शक्ति मिशन प्रारंभ किया था। इसी के समानांतर 30 मार्च 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पानी बचाने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की थी। 90 दिन तक चले इस अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में पुराने कुए , बावड़ी, तालाबों का न केवल जीर्णोद्धार हुआ बल्कि उन्हें जल संरक्षण के उपयुक्त बनाया। इस अभियान के तहत सूखे पड़े हुए कुएं, बावड़ियों और हैंडपंपों के आसपास अतिक्रमण भी हटाया गया और उन्हें पानी संरक्षण करने योग्य बनाया। इस अभियान के तहत प्रदेश में लगभग ढाई लाख जल दूत बनाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी हुई जमीनों पर छोटे छोटे तालाब और जल संरचनाएं बनाई गई। पूरे मध्य प्रदेश में खंडवा जिले ने पानी बचाने की दिशा में अभूतपूर्व काम किया और न केवल प्रदेश में बल्कि देश में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में छोटे बड़े जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
बाइट, डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
V O ,इस समारोह में मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगात दी। खंडवा में बाईपास निकलने के लिए दो रोड की स्वीकृति देते हुए लगभग सवा सौ करोड़ रुपये मंजूर किए। खंडवा शहर से कोई बाईपास नहीं होने की वजह से लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी। खंडवा मुंदी रोड के लिए भी लगभग 200 करोड रुपए मंजूर किए। लंबे समय से आपसी विवाद में चल रहे खंडवा के दादाजी धूनी वाले का भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण से खंडवा जिले का आध्यात्मिक विकास होगा और पूरे देश में सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।
बाइट, डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट, धर्मेंद्र लोधी सहित क्षेत्रीय सांसद, विधायक और संत भी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement