Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewari123401

सीईटी परीक्षा: छात्रों ने की सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना!

NZNaveen Zee
Jul 26, 2025 06:35:03
Rewari, Haryana
सीईटी की परीक्षा में पहले दिन उत्साहित दिखाई दिए परिक्षार्थी..... सरकार के प्रयासों को सराहा,सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था को बताया बेहतरीन... व्यवस्थाओं का डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच लिया जायजा...... एंकर - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सीईटी एग्जाम देने के लिए परीक्षार्थी मॉर्निंग शिफ्ट में अपने सेंटर पर पहुंचे तो वहीं सीईटी के आयोजन की व्यवस्थाओं का डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच लिया जायजा। इस दौरान जब परीक्षार्थियों से बात की गई तो कुछ सरकार की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए। तो वहीं कुछ अभिभावक महिलाओं के लिए दूसरे जिले सेंटर दिए जाने से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि कम से कम महिलाओं को उनके गृह जिले में सेंटर देते तो उन्हें महिलाओं को इतनी परेशानी नहीं उठनी पड़ती। दो दिनों तक चलने वाली इन परीक्षाओं की चार शिफ्टों में महेंद्रगढ़ व नारनौल के 72 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रेवाड़ी से 15 हजार अभ्यर्थी झज्जर व गुरुग्राम में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक हों इसके लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम नजर आए। इस दौरान जब महिलाओं से बातचीत की गई तो उन्होंने परीक्षा सेंटर में मंगलसूत्र पहनकर आने वाले सरकार के फैसले को एक अच्छा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारी धार्मिक भावना से जुड़ा मसला है। पिछली बार सरकार ने परीक्षा केंद्र में मंगलसूत्र पहन कर जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इस बार जो फैसला लिया है वह अच्छा है। बता दें सरकार की ओर से परीक्षार्थियों को बैग इत्यादि अंदर रखवाने के जो दावे किए गए थे वह पूर्ण रूप से फेल होते दिखाई दिए क्योंकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें बैग अंदर ले जाने ही नहीं दिया गया। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा के लिए निर्धारित की गई यातायात सुविधा को बेहतर बताया तो वहीं कुछेक अभिभावकों का यह भी कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था के चलते उन्हें बस के लिए इंतजार करना पड़ा या फिर बस ही नहीं मिली। जिसके चलते उन्हें अपने परीक्षा केंद्र पर अपने निजी वाहन से आना पड़ा। जिससे उन्हें और उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। बाइट - सभी अभ्यर्थी बाइट - अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnkit Mittal
Jul 26, 2025 15:20:01
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
EXCLUSIVE मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर कार में लगी अचानक भीषण आग, चलती कार बनी जलता हुआ आग का गोला, कार से उठती आग-लपटो से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाई आग, ड्राइवर व कार सवार लोग कार से बाहर निकल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की फिलहाल आशंका, नई मंडी थाने क्षेत्र के जानसठ रोड का मामला।
0
Report
SJSantosh Jaiswal
Jul 26, 2025 15:19:54
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली.... - नहर तटबंध टूटने से आई बाढ़ अपडेट... - मौके पर युद्ध स्तर पर जारी है तटबध को दुरुस्त करने का कार्य - पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा दलबल के साथ मौके पर मौजूद - पानी का पलट प्रवाह, नहर बंद करने के कारण पानी हो रहा है नहर में वापस - जल भराव में फंसे लोगों को वितरित किया गया लंच पैकेट - मौके पर मदद के लिए बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम, - एसडीएम के मौजूदगी में रात में खाना देने की हो रही है तैयारी - एसडीएम ने जताई उम्मीद, रात तक कर दिया जाएगा तटबंध का मरम्मत - जी मीडिया से खास बातचीत के दौरान एसडीएम ने दिया भरोसा, प्रभावितों को दी जाएगी हर संभव मदद. Byte : टिकटैक - एसडीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अनुपम मिश्रा के साथ.
3
Report
AGAdarsh Gautam
Jul 26, 2025 15:18:58
Sidhi, Madhya Pradesh:
सीधी जिले के प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल पड़ैनिया की एक तस्वीर ने सबको चौंका दिया है, जिसमें स्कूली बच्चों को बिना फिटनेस और बीमा के स्कूली वाहन में धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। *परिवहन विभाग की लापरवाही* यह तस्वीर परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है। बिना फिटनेस और बीमा के स्कूली वाहन बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। आखिर कब तक इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी? *बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़* स्कूली वाहनों की सुरक्षा की कमी से बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा? *कार्रवाई की मांग* अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Jul 26, 2025 15:18:50
Delhi, Delhi:
* *दिल्ली के 15 जिलों में एक साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम, नागरिकों से की गई सतर्क रहने की अपील* *साइबर क्राइम से निपटने को दिल्ली पुलिस का जनजागरण अभियान, एडिशनल CP संजय त्यागी ने दी जानकारी* *"जानकारी ही बचाव है" – साइबर अपराध पर बोले एडिशनल CP संजय त्यागी* *टेक्नोलॉजी से लैस दिल्ली पुलिस, साइबर फ्रॉड से लड़ने को हर शिकायत पर तुरंत एक्शन* *साइबर क्राइम से लड़ाई में जनसंयोग है जरूरी, दिल्ली पुलिस का बड़ा संदेश* साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में दिल्ली पुलिस के द्वारा शनिवार को दिल्ली के प्रसिद्ध कमल मंदिर सभागार में साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों से जागरूक करना था। दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल सीपी संजय त्यागी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न तकनीकों, जैसे फिशिंग कॉल, फेक लिंक, ओटीपी फ्रॉड आदि से बचाव के उपाय बताए। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयो ने लोग को बताया कि कैसे छोटी-छोटी लापरवाहियां से लोग बड़ी ठगी का शिकार बना सकते हैं। साथ ही, जनता को सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और कोई भी बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। इस पहल का मकसद साइबर अपराधों को रोकना और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सवाल भी पूछे। * *जनसहयोग है जरूरी : दिल्ली पुलिस* एडिशनल सीपी संजय त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज में साइबर क्राइम एक विकट समस्या है भारत सरकार के मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस नागरिकों के साथ मिलकर सतत प्रयास कर रही है इससे जूझने का भी और इस पर नियंत्रण पाने का भी हर वर्ष हम उस पर सफलता भी पाते जा रहे हैं क्योंकि समस्या बड़ी है इसीलिए जनसंयोग के बिना इसका निवारण संभव नहीं है इसी के मध्य नजर यह जन भागीदारी का जो एक क्रम उसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है दिल्ली के 15 जिलों में आज यह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ऐसा कार्य दिल्ली पुलिस पहले भी निरंतर रुप से करती रही है और आगे भी करती रहेगी यह कार्यक्रम भारत सरकार और ग्रह मंत्रालय साइबर सेल 15 पुलिस जिले को साथ लेकर दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग ने किया है । * *दिल्ली पुलिस ने लोगो से की अपील* एडिशनल सीपी संजय त्यागी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए जानकारी ही बचाओ है इसलिए इससे बचने के लिए जागरुक रहे । * *डिजिटल जमाने में दिल्ली पुलिस साइबर क्रिमिनल से लड़ने के लिए तैयार* डिजिटल जमाने में लोगों को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से टेक्नोलॉजिकली पूरी तरह सक्षम है, संजय त्यागी आगे बताते हैं कि हम लोग जो भी शिकायतें मिलती हैं उस पर तुरंत एक्शन भी लेते हैं उसके ऊपर कार्य करते हैं समस्या बड़ी है, इससे जुड़े तकनीकी पहलू बढ़ते जा रहे हैं लिहाजा उसी कर्म में दिल्ली पुलिस भी अपने संसाधन विकसित कर रही है लेकिन इसके बचाओ के लिए जानकारी सबसे जरुरी है । * *बाइट...संजय त्यागी दिल्ली पुलिस एडिशन सीपी*
0
Report
DRDivya Rani
Jul 26, 2025 15:18:42
Panchkula, Haryana:
सीईटी 2025 पहले दिन पंचकूला जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई परीक्षा पंचकूला, 26 जुलाई- एचएसएससी द्वारा आयोजित सीईटी की परीक्षा पहले दिन पंचकूला जिले में दोनों शिफ्टों में शांतिपूर्वक तरीके सम्पन्न हो गई। सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रही। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि सीईटी को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बस के आने के 3 से 4 मिनट के अंतराल में ही उनके परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित बसों में चढाकर रवाना किया गया और समय से सभी को परीक्षा केंद्रों तक पंहुचाया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद दोनों शिफ्टों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से वापस फीडर बस सर्विस के माध्यम से बस स्टेंड तक पंहुुचाया गया। उसके उपरांत सभी अभ्यर्थी अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पहली शिफ्ट में सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-6 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-6 हंसराज स्कूल, सेक्टर-15 भवन विद्यालय के अलावा अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी शिफ्ट में सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल के अलावा कई अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई है। कल भी बंद रहेंगे कोचिंग संस्थान और फोटोस्टेट की दुकाने उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि कल 27 जुलाई को भी सीईटी के मद्देनजर सभी कोचिंग संस्थान और फोटो स्टेट की दुकाने बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आस पास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी।
0
Report
RKRupesh Kumar
Jul 26, 2025 15:18:27
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने मसाल रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने हाथों में मशालें लेकर सड़कों पर रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मसाल रैली के माध्यम से शहीदों की वीरता और बलिदान को याद किया गया।
0
Report
DKDebojyoti Kahali
Jul 26, 2025 15:17:41
Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার- কোচবিহার শহরের হরিশ পাল চৌপতি সংলগ্ন একটি লজ থেকে এক ব্যক্তি মৃতদেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য । জানা গেছে যে, নাসিপ নামের ওই ব্যক্তি পেশায় একজন বিএসএফের কনস্টেবল পদে কর্মরত । তিনি 162 নম্বর ব্যাটেলিয়ান রূপনগরে কর্তব্যরত ছিলেন । বেশ কিছুদিন যাবত তিনি অসুস্থ থাকায় তিনি ছুটিতে ছিলেন । মানসিক অবস্থা যথেষ্ট ভালো ছিল না বলে সূত্রের খবর। গতকাল দুপুর বারোটা নাগাদ ওই ব্যক্তি সেই লজের এসে উঠেছিলেন । এবং আজ যখন চেক আউট সময় পেরিয়ে যায় তখন লজ কর্তৃপক্ষ বহুবার ডাকাডাকি করে কিন্তু কোন সারা না মেলায় তাদের সন্দেহ হয় । তারা খবর দেয় কোচবিহার কোতোয়ালি থানায় । পরবর্তীতে খবর পেয়ে ছুটে আসে কোচবিহার কোতোয়ালি থানার পুলিশ পুলিশ এসে দরজা ভেঙে দেখতে পায় বিছানার মধ্যে পড়ে রয়েছে মৃতদেহ টি । পরবর্তীতে পুলিশ মৃতদেহকে উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য কোচবিহার মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে পাঠায় । তবে কি কারণে এই মৃত্যু তা এখনো স্পষ্ট নয় । পুরো ঘটনা তদন্ত শুরু করেছে কোচবিহার কোতোয়ালি থানার পুলিশ।
0
Report
DSDM Seshagiri
Jul 26, 2025 15:17:31
Hyderabad, Telangana:
FEED: LIVE VIEW 97 SLUG: HYD MURTHY MISSING REPORTER: GIRI ANCHOR: For the past three days, the idol of Peddamma Thalli, which was removed during the demolition of the temple at Banjara Hills in Hyderabad, has reportedly been missing. Worried by the disappearance, members of the Yadava community received information that the idol had allegedly been placed inside a compound in a slum area near Film Nagar, (Basavatharak Nagar, colony) specifically at a place called Katta Maisamma compound. Upon reaching the location, the family members were denied entry into the premises, prompting them to sit outside in protest, shedding tears and expressing their anguish. Upon receiving this information, Zee Media reached the spot, spoke with the affected individuals, and gathered complete details regarding the incident. (Mock live from location)
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Jul 26, 2025 15:17:26
Gurugram, Haryana:
स्लग ID- नीरज GGM इनपुट R1 1-गुरुग्राम के सेक्टर 45 इलाके के रहने वाले लोग परेशान हैं...कूड़े के ढेर दिखाते हुए WT किया है...लोगों से बात की है...लोग बता रहे हैं हम बहुत परेशान हो चुके हैं... Walkthru और लोगों से बात 2- सेक्टर 45 के RWA हाउस मेड और कूड़े के ढेर के लिए मीटिंग में कर रही है...मीटिंग को दिखाते हुए WT और विसुअल...
0
Report
Jul 26, 2025 15:16:31
Madhubani, Bihar:
CM,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR CM नीतीश कुमार लौकही स्कूल परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे,रोड शो करते पहुंचे प्रतिमा अनावरण स्थल पर।पूर्व मंत्री स्व हरिप्रसाद साह के प्रतिमा का किया अनावरण, CM के साथ सांसद संजय झा भी पहुंचे।डिप्टी आईएम सम्राट चौधरी मंत्री मंत्री लेसी सिंह शीला मंडल विजय चौधरी सांसद विधायक सहित के नेता कार्यकरता थे मौजूद। सीएम प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 649 करोड़ की विभीन्न योजनाओं का किया शिलान्यास। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया जगह जगह बैरिकेटिंग की गई।
0
Report
PCPartha Chowdhury
Jul 26, 2025 15:15:29
Bardhaman, West Bengal:
গভীর রাতে কালাচ সাপের কামড়ে স্কুলছাত্রের মৃত্যু।ঘটনাটি ঘটেছে পূর্ব বর্ধমানের মেমারির রসুলপুরে। বিছানাতেই সর্পদংশনের শিকার ছেলে। গভীররাতেই ব্যাগে করে সাপ ধরে নিয়ে সোজা হাসপাতালে পরিবার,তবুও হল না শেষরক্ষা!মৃত্যু হল নবম শ্রেণীর ছাত্রের। মৃতের নাম রনি তুড়ি(১৫)।বাড়ি রসুলপুরে। পরিবার সূত্রে জানা গেছে,শনিবার রাতে খাওয়াদাওয়ার পর বিছানাতে শুয়ে থাকা অবস্থায় রনি তুড়িকে সাপে কামড়ায়।বিষয়টি জানাজানি হতেই পরিবারের সদস্যরা সাপটিকে ধরে ব্যাগবন্দি অবস্থায় রনি তুড়িকে মেমারী হাসপাতালে নিয়ে আসেন। সেখানে অবস্থার অবনতি হওয়ায় তাঁকে তড়িঘড়ি বর্ধমান মেডিকেলে নিয়ে আসা হলে চিকিৎসাধীন অবস্থায় মৃত্যু হয় রনি তুড়ির। তারা বাবা মিলন তুড়ি জানান, 'রাতে বিছানায় সাপে কামড়ায়। ছেলে বলার পর দ্রুত তাকে হাসপাতালে নিয়ে যাই। তবুও শেষরক্ষা হল না।' ভয়ংকর বিষাক্ত সাপ এই কালাচ। ফণা থাকে না।গুলিয়ে যায় ঘরচিতি সাপের সঙ্গে। বাইরে থেকে দেখে বোঝাও যায় না কামড়ের দাগ। তাই অনেক রোগীই মারা যায় এর কামড়ে। বাইট : ১) মিলন তুড়ি ( পিতা) ২) গ্রামবাসী। 260725ZG_BWN_SAP
0
Report
DKDebojyoti Kahali
Jul 26, 2025 15:15:13
Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার - কোচবিহার দুই নাম্বার ব্লকের বানেশ্বরের বউটি নদী থেকে এক যুবকের দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য। জানা গেছে যে, শনিবার বিকেলে ৩ বন্ধু মিলে নদীতে স্নান করতে নামে । নদীতে স্নান করতে নেমে দুই বন্ধু জলে স্নান করে উঠে গেলেও এই যুবকটি জলের গভীরে চলে যায় এবং তলিয়ে যায় । পরবর্তীতে সেখানে থাকা দুজন চিৎকার শুনে ছুটে আসে স্থানীয় বাসিন্দারা । খবর দেওয়া হয় পুন্ডিবাড়ী থানায় । খবর পেয়ে ঘটনাস্থল থেকে আসে পুন্ডিবাড়ী থানার পুলিশ ও সিভিল ডিফেন্সের সদস্যরা । প্রায় চার ঘন্টা জলে খোঁজাখুঁজির পর অবশেষে ওই যুবকটির দেহ উদ্ধার হয় । দেহটি উদ্ধার করে পুন্দিবাড়ি থানার পুলিশ ময়নাতদন্তের জন্য কোচবিহার এম জি এন মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে পাঠায় । পুলিশ সূত্রে জানা গেছে ওই যুবকটির নাম অরূপ দাস বয়স ১৭ বছর । Bhogramguri, chakchaka GP. বাসিন্দা । ইতিমধ্যেই পুরো বিষয়টির তদন্ত শুরু করেছে পুন্ডিবাড়ী থানার পুলিশ ।
0
Report
SKSHIV KUMAR
Jul 26, 2025 15:15:07
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में आज कूड़ा धन महोत्सव का आयोजन किया गया। कूड़ा धन महोत्सव में प्रदर्शनी के जरिए बेकार पड़ी चीजों से खूबसूरत और सजावटी चीजों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। देर शाम हुए कार्यक्रम के जरिए संदेश दिया गया कि की किस तरह से कूड़े की चीजों को सजावटी सामान में बदलकर स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था के द्वारा किया गया। जिसमें घर में खराब पड़ी चीजों से खूबसूरत और सजावटी उत्पाद तैयार करके उनकी प्रदर्शनी लगाई गई। खासतौर पर यहां का आकर्षण का मुख्य केंद्र गाय की गोबर से बने उत्पाद रहे है। गाय के गोबर से बने उत्पाद का प्रदर्शन एक सरकारी शिक्षिका पूजा गंगवार के द्वारा किया गया। जिसमें निराश्रित गायों के गोबर से किस तरह से महंगी और कीमती उत्पाद तैयार किए गए हैं, इसके बारे में बताया गया। नगर निगम और संस्था ने लोगों से अपील की है कि वह पूरे से गंदगी फैलाने की बजाय अगर पूरे से बनी चीजों से खूबसूरत उत्पाद तैयार करें तो यह स्वच्छता की तरफ एक नया कदम होगा। इस दौरान नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था ने भी नगर को स्वच्छ रखने की अपील की है। बाईट-साक्षी सरारी, आयोजक बाईट- पूजा गंगवार, शिक्षिका
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Jul 26, 2025 15:03:59
Raebareli, Uttar Pradesh:
बालाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि जर्ज़र भवनों में अब स्कूल नहीं चलेंगे... जरूरत पड़ने पर किराए के भवन में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं, रास्तों और भवनों की स्थिति को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गई। मंत्री ने दावा किया कि कोई भी सरकारी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है, जहां आवश्यकता है वहां अतिथि शिक्षकों को लगाया गया है। लेकिन विभाग बड़ा है, इसलिए स्थायी भर्ती जरूरी है। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने की बात कही। बाइट - उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा मंत्री ।
4
Report
NJNEENA JAIN
Jul 26, 2025 15:03:50
Saharanpur, Uttar Pradesh:
date....26.7.2025 Name...Neena jain location... saharanpur anchor....सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप गैंग ग्रुप का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार। सहारनपुर जिले से एक बार फिर हनीट्रैप का मामला आया सामने पुलिस ने गैंग का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार, महिला के साथ व्यक्ति की वीडियो बनाकर 10 लख रुपए की कर रहे थे मांग। सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें हनीट्रैप गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। हनीट्रैप गिरोह ने दतौली मुगल गांव निवासी आरिफ अली को अपना शिकार बनाया था। गिरोह ने आरिफ अली को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की नगदी और जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। इसके बाद भी पीड़ित को डराया-धमकाया जा रहा था। पीड़ित आरिफ अली ने एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप गिरोह में शामिल शातिर महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 48 हजार रुपये, दो मोबाइल और एक बैग बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ इस हनीट्रैप गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हनीट्रैप गिरोह के अन्य सदस्यों में भी खौफ पैदा होती है। फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित आरिफ अली को न्याय मिला है। बाइट - मनोज यादव, सीओ सदर सहारनपुर
2
Report
Advertisement
Back to top