Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

यूपी एपीएस भर्ती 2010 में सीबीआई ने किया बड़ा खुलासा!

MGMohd Gufran
Sept 01, 2025 12:50:28
Prayagraj, Uttar Pradesh
यूपी लोकसेवा आयोग 2010 एपीएस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली, सीबीआई के हाईकोर्ट में दाखिल दस्तावेजों से धांधली का हुआ खुलासा, मनमाने तरीके से अपात्रों की नियुक्ति का जिक्र सीबीआई ने हाईकोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में किया है, समाजवादी पार्टी की सरकार में एपीएस 2010 की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने भर्ती में व्यापक धांधली का आरोप लगाया है, शिकायत के आधार पर सीबीआई धांधली मामले की जांच कर रही है। एंकर -- उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की एपीएस भर्ती 2010 की जांच कर रही सीबीआई की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश अभिलेखों में बड़े पैमाने पर हुई धांधली का खुलासा हुआ है। हाईकोर्ट में सीबीआई की तरफ से दाखिल दस्तावेजों में अमान्य और फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन के खुलासे के साथ ही विकलांग तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के अभ्यर्थियों का हक मारकर चहेतों का चयन का भी खुलासा हुआ है। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जिन तीन अधिकारियों के विरुद्ध जांच करने की अनुमति आयोग से ली है, उन अधिकारियों ने सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए मिली नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, इस मामले में सीबीआई मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से यूपीपीएससी अध्यक्ष को आरोपित अफसरों के विरूद्व जांच की अनुमति देने से संबंधित पत्र 23 अगस्त 2021 की प्रति लगाई गई है। इस पत्र में हिन्दी आशुलेखन में पांच से आठ प्रतिशत त्रुटि करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने जैसी अनियमितता के अलावा तमाम गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। सीबीआई के पत्र के अनुसार जांच में पता चला है कि अपर निजी सचिव एपीएस भर्ती 2010 में सत्य प्रकाश जायसवाल तथा राज कुमार से निर्धारित तिथि बीतने के बाद नियम विरूद्ध तरीके से दूसरे कम्प्यूटर प्रमाण पत्र स्वीकार करके उनका चयन किया गया। सीबीआई के पत्र में यह भी खुलासा हुआ है कि चयनित अभ्यर्थी विपिन कुमार, अभिषेक अवस्थी, मोनिका चौधरी तथा शिवी त्रिपाठी के कम्प्यूटर प्रमाण पत्र संबंधित संस्थाओं ने जारी नहीं किए हैं तथा वे फर्जी एवं कूटरचित हैं। जांच में यह भी पता चला कि मृदुला भट्ट, प्रमोद कुमार, अभिलाषा सिंह तथा आलोक कुमार के चयन अमान्य कम्प्यूटर प्रमाण पत्रों के आधार पर किए गए और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर चयन निरस्त करने पड़े। इसमें आयोग के अफसरों की भूमिका संदिग्ध रही। यही नहीं विकलांग तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तीन अभ्यर्थियों प्रभात यादव, श्याम शुक्ला तथा संजीत गौतम की कैटेगरी को बदलकर उनके स्थान पर उनसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन किए गए हैं। हिन्दी आशुलेखन तथा हिन्दी टाइपिंग की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं स्क्रूटनी के दौरान कई अभ्यर्थियों के अंकों में हेरफेर करके पास को फेल और फेल अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया। शिकायतकर्ता संस्था प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सीबीआई के पत्र से अब तो भर्तियों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का खुलासा हो गया है। ऐसी कई भर्ती हैं जिनमें इस प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है, अतः सरकार से हमारी मांग है इस जांच को समयबद्ध तरीके से अविलंब पूर्ण करने में सहयोग करके दोषियों को दंडित करे, तब जाकर लाखों छात्रों के साथ न्याय होगा। वॉक थ्रू... आयोग के बाहर से बाइट -- प्रशांत पाण्डेय, मीडिया प्रभारी, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDAVESH KUMAR
Sept 04, 2025 08:03:36
Delhi, Delhi:
ITO यमुना की तरह से आ रहे पानी को रोकने की कोशिश की जा रही है, कर्मचारी मिट्टी से भरे सैंडबैग दीवार के पास लगा रहे है ताकि पानी को रोका जा सके।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Sept 04, 2025 08:03:29
Delhi, Delhi:
कर्मचारी सैंडबैग लगा पानी को रोकने की कोशिश में जुट है। लेकिन तेजी से पानी निकल रहा है।
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Sept 04, 2025 08:03:25
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर जोधपुर से बड़ी खबर जोधपुर जेडीए के बाहर प्रदर्शन पाल गांव से आए ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन इलाके में मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन जेडीए के खिलाफ जमकर कर रहे नारेबाजी
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Sept 04, 2025 08:03:19
Delhi, Delhi:
अलीपुर में सड़क धंसने की वजह जीटी करनाल रोड पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम सड़क पर काफी देर से फंसे हुए लोग फ्लाईओवर पर सड़क धंसने की वजह से बंद किया गया पुल गड्ढे को भरने का काम कर रहा है प्रशासन ptc aur shorts
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Sept 04, 2025 08:03:11
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा सुजानगढ़ लोकेशन सुजानगढ़ स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया मोबाइल 9214650451 नाथो तालाब मोहल्ले के विचित्र हालात 13 दिनों से लोगों के घरों में भरा है पानी रात को पाइप लाइन डालने आए ठेकेदार ने किया काम करने से इंकार मोहल्ले के लोग कर रहे ठेकेदार की मिन्नतें ठेकेदार ने कहा किसी ने अभद्र शब्द कहे इसलिए नहीं करूंगा काम मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के जवान अधिकारियों की मिन्नतें भी नहीं आ रही काम लोग अड़े है मौके पर काम शुरू करवाने की मांग पर चूरू। जिले सुजानगढ़ के नाथो तालाब मोहल्ले के अजीब हालात हैं। 13 दिन से अतिवृष्टि से जूझ रहे लोगों के लिये यहां पर जल निकासी के लिए नई पाइप लाइन डाली जानी है और ठेकेदार इस बात पर अड़ा है कि मैं किसी भी सूरत में काम नहीं करूंगा। ठेकेदार का कहना है कि मुझे किसी ने गाली निकाली। जबकि पूरे मोहल्ले के लोग माफी मांग रहे हैं और अधिकारी मिन्नत कर रहे हैं। लेकिन ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया। ऐसे में लोग मशीनों के सामने बैठ गए हैं और ठेकेदार को निकलने नहीं दे रहे। मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे हैं और समझाइश के प्रयास जारी है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। नई लाइन नहीं डाले जाने से लोगों में आक्रोश है। 13,दिन से नरकीय जीवन जी रहे लोग अब ठेकेदार के आगे भी गिड़गिड़ाते नजर आ रहे है, प्रशासन व जनप्रतिनिधि या पूर्णतया विफल होते नजर आए है। लोगो प्रशासन व नेताओं के खिलाफ भारी आक्रोश भी है। बाइट : अनवर घोषी, स्थानीय निवासी पिंक कलर की चैक शर्ट वाला बाइट : शाहिद खान, स्थानीय निवासी दाढ़ी और चश्मे वाला
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 04, 2025 08:03:04
Hisar, Haryana:
एंकर - हिसार के साथ लगते गावों में मानसून की बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। हिसार के साथ लगते गांव जुगलान में सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। आज किसानों ने हिसार के जिला उपायुक्त अनीश यादव से मुलाकात कर पोर्टल खुलवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मोटी फसलें बाजरा, तिलहन, कपास की फसलें पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा हमारे गांव का नाम शतिपूर्ति पोर्टल पर नहीं है। हमने खुलवाने की मांग डीसी से की है। किसानों का कहना था कि इस बार बंपर फसल की उम्मीद थी, लेकिन मानसून की ज्यादा बारिश ने तमाम उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अगर बारिश का सिलसिला न रुका, तो मुश्किलें और बढ़ेंगी। बाइट - सुरेश किसान बाइट - अनिल किसान
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Sept 04, 2025 08:03:00
Noida, Uttar Pradesh:
लखनऊ एबीवीपी अंकित शुक्ला राष्ट्रीय मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठी चार्ज होने के मामले में एबीवीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंसमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच मंडल आयुक्त अयोध्या को सौपी कल पीसीआई का एलॉय लेटर प्राप्त हुआ है रामस्वरूप मेमोरियल अगर उनका नवीनीकरण हुआ था तो 3 सितंबर को लेटर क्यों जा रही हो किया गया 2 साल जो विद्यार्थियों का नुकसान हुआ है उसकी जांच की जाए और विश्वविद्यालय को बंद किया जाएऐसे शिक्षा माफिया को मिट्टी में मिलने का समय आ गया हैजिनकी मान्यता नहीं है और सीट एलाट की जा रही है ऐसे शिक्षा माफिया को मिट्टी में मिलाया जाए सीओ के आने के बाद लाठी चार्ज किया गया, किसने कहने पर लाठी चार्ज किया आज विद्यार्थी परिषद के छात्र उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगेशिक्षा माफिया को मिट्टी में मिलाया जाए, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य हों
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Sept 04, 2025 08:02:51
Delhi, Delhi:
दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते सड़कों पर गड्ढे होते जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी कड़ी में अगर बात करें नेशनल हाईवे 44 जो हिमाचल पंजाब को दिल्ली से जोड़ता है GT रोड़ NHAI का कुछ समय पहले बना फ्लाईओवर बारिश से धंसा फ्लाईओवर पर हुआ गड्ढा और ऑटो वाले ड्राइवर को गंभीर चोटे आई हैं इस फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है इस पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है WT
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Sept 04, 2025 08:02:38
Pandharpur, Maharashtra:
04092025 Slug - PPR_KURDU_DCM ( 1/3/4/5) file - 04 Anchor - सोलापूर जिल्ह्यातील कुर्डू मध्ये उप मुख्यमंत्री अजित पवारांनी महिला आयपीएस अधिकाऱ्यावर दादागिरी केल्याचा आरोप, पवारांनी माफी मागावी अन्यथा तीव्र आंदोलन करू जनशक्ती शेतकरी संघटनेचे प्रमुख अतुल खुपसे यांचा इशारा माढा तालुक्यातील कुर्डू येथे रस्त्याच्या कामासाठी अवैध उत्खनन सुरू असल्याची माहिती मिळाल्यानंतर कारवाई करण्यासाठी करमाळा विभागाच्या सहाय्यक पोलीस अधीक्षक आयपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा , प्रांताधिकारी जयश्री आव्हाड,तहसीलदार संजय भोसले यांच्यासह पोलिस आणि महसूल पथक गेल्यानंतर ग्रामस्थानी त्यांना दमबाजी केली असल्याचा आरोप खुपसे यांनी केला आहे. राष्ट्रवादीच्या कार्यकर्त्यांनी यावेळी कारवाई थांबण्यासाठी उप मुख्यमंत्री अजित पवार यांना फोन केला. महिला आयपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा यांना याबाबत सत्यता वाटली नाही. त्यामुळे त्यांनी व्हिडिओ कॉल वर बोलण्याची विनंती केली असता. अजित पवारांचा पार चढला त्यांनी थेट महिला आयपीएस अधिकाऱ्याला दमबाजी केल्याचे दिसत आहे. थेट उप मुख्यमंत्री अजित पवारांनी दमबाजी केल्याने ग्रामस्थानी अधिकाऱ्याच्या अंगावर जाण्याचा प्रयत्न केला. यानंतर कोणतीही कारवाई न करता अधिकाऱ्यांना परत जावे लागले. याबाबत कोणताही गुन्हा दाखल झाला नाही. अधिकाऱ्यांना मारणाऱ्या, दमबाजी करणाऱ्यावर गुन्हे दाखल करण्याची मागणी केली. आहे. तसेच अजित पवारांनी माफी मागावी अन्यथा आंदोलन करण्याचा इशारा जनशक्ती शेतकरी संघटनेचे अध्यक्ष अतुल खुपसे यांनी केली आहे ---- Byte - अतुल खुपसे, जनशक्ती शेतकरी संघटना
0
comment0
Report
Sept 04, 2025 08:02:36
Muskara, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के मुस्करा कस्बे में सामने आया बैंक और तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस का गजब का कारनामा मृतक के नाम पर बना 1लाख 94 का केसीसी 2021 में खाताधारक की हो गई थी मौत 2023 में मृतक के नाम पर बना केसीसी मृतक का पुत्र लगा रहा ऑफिसों के चक्कर परेशान होकर मृतक के पुत्र ने दी थाने में तहरीर मामला मुस्करा कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा का
0
comment0
Report
NRNarayan Roy
Sept 04, 2025 08:01:40
Siliguri, West Bengal:
*সুবিচারের দাবিতে মেয়রের বাড়িতে জমায়েত , প্রয়োজনে রাজ্যের শীর্ষ নেতার সাথে দেখা করবেন কাউন্সিলর শ্রাবণী* সুবিচারের দাবিতে মেয়র গৌতম দেবের বাড়ির সামনে সাত সকালে জমায়েত ১৪ নম্বির ওয়ার্ড কাউন্সিলর শ্রাবণী দত্তের সমর্থকেরা৷ বাড়ির গেটের সামনে ভিড় করে দাঁড়িয়ে থাকেন তারা। অন্যদিকে অপ্রীতিকর পরিস্থিতি এড়াতে ঘটনাস্থলে শিলিগুড়ি থানার পুলিশ। মেয়র অবশ্য সমর্থকদের বেশ কয়েকজনকে ডেকে বৈঠক করেন। প্রায় আধঘন্টার উপর বৈঠক চলে৷ সাংবাদিক বৈঠক করে মেয়র বলেন , "ওদের দাবি ওরা রেখেছে। এক তরফা বিচারবে কথা বলেছে। রাজ্যের নেতৃত্বদের অবশ্যই তাদের এই প্রস্তাব পাঠাব। মহানাগরিকের কাছে তারা তাদের বক্তব্য তুলে ধরেছে।" অন্যদিকে কাউন্সিলর শ্রাবণী দত্ত বলেন , "আমি প্রথম থেকেই সঠিক বিচারের দাবি তুলেছি৷ এক তরফা বিচার হয়েছে। এতদিন ধরে তিনটে দফতর সামলে এসেছি। আমি প্রথমে মহানগরিকের সাথে কথা বলব তারপর প্রয়োজনে শীর্ষ নেতাদের সাথে কথা বলব৷" FEED SEND BY 2C 0409ZG_SILI_COUN_18_R BYTE DETAILS : 1) গৌতম দেব (মেয়র শিলিগুড়ি) 2) শ্রাবনী দত্ত (কাউন্সিলর)
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Sept 04, 2025 08:01:11
Danti, Uttar Pradesh:
राजेश मिश्र मीरजापुर नेशनल हाइवे 135 पर दारू मुर्गा पार्टी नेशनल हाइवे बन गया पिकनिक स्पॉट दारू मुर्गा की पार्टी के बाद जमकर थिरके नशेड़ी रात्रि में नेशनल हाइवे पर पुलिस की गश्त न होने से दारूबाज नशेडिओ ने की पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ का मामला ।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Sept 04, 2025 08:00:53
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:
एंकर - आज के युग में सोशल मीडिया आम आदमी के जीवन का एक हिस्सा बन चुका है कई लोगो के लिए सोशल मीडिया हितकारी है तो वही कुछ लोगो के लिए प्राणघातक साबित हो रहा है ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मैहर से सामने आया है सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो अपलोड होने के बाद जो बेज्जती हुई वो बर्दाश्त न होने और युवक ने अपनी जिंदगी ही खत्म करली जिसके बाद पूरे मोहल्ले में ही मातम पसर गया। VO 1 - जानकारी के मुताबिक अमरपाटन थाना क्षेत्र के चिकान मोहल्ला निवासी विक्रम चिकवा का उसके ही परिवार में चाचा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था 1 सितंबर को मिट्टी हटाने को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ, बातों से शुरू हुए इस विवाद ने देखते ही देखते विबाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा इस घटना में आरोपियों ने विक्रम सहित उसके भाई को घायल कर दिया दोनो ही पक्ष थाने पहुचे और दोनो के तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तभी दूसरे दिन अरोपी पक्ष ने विक्रम चिकवा ओर उसके भाई के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वयरल कर दिया इससे आसपास के लोगो मे विक्रम ओर उसके परिवार की बेज्जती हुई यह बात विक्रम को बर्दाश्त नही हुई उसने बंद कमरे में जाकर फांसी लगाई और अपनी जान दे दी जब परिजनों ने देखा तो उसे आनन फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इस घटना में आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया पुलिस बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए वही इस पूरे मामले में पुलिस 2 महिला सहित आधा दर्जन आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है और मोबाइल से वयरल वीडियो की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। बाईट - मृतक की मौसी । बाईट - विजय सिंह थाना प्रभारी।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Sept 04, 2025 08:00:46
Almora, Uttarakhand:
क्वारब के पास मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग ठप, शिक्षिका बाल-बाल बचीं Devendra Singh Almora Anchor - अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास भारी मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। यहां तक कि पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। गुरुवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका पर अचानक ऊपर से बोल्डर गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गईं। भारी बारिश के बाद मार्ग पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से स्थिति खतरनाक बनी हुई है। यह सड़क अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों की सीमा को जोड़ती है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रहने से खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन को मार्ग को जल्द खोलने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है। बाइट - गोपाल गुरूरानी, स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Sept 04, 2025 08:00:30
Ranchi, Jharkhand:
मोदी सरकार ने GST दरों में बड़ा बदलाव किया है। अब देश में सिर्फ दो स्लैब रहेंगे — 5% और 18%। यानी 12% और 28% वाली दरें खत्म कर दी गई हैं। सरकार का दावा है कि इससे आम आदमी की जेब पर बोझ घटेगा और अर्थव्यवस्था और मज़बूत होगी। यह नया टैक्स स्ट्रक्चर 22 सितंबर से लागू होगा। 103 मिनिट की भाषण में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि आम लोग हो या व्यापारी वर्ग हो उन्हें दीपावली के पहले एक तोहफ़ा देंगे, और जिस तरह से gst को घटाया गया है आम जीवन में इस्तेमाल करने वाले चीजों की कीमत कम होगी, बिस्सिनमैन को फायदा होगी,लोग ज्यादा सामान लेंगे जिससे व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगी,कम जीएसटी होने से ज्यादा सामान बनेगा जिससे एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा, जिससे आम लोगों को कम दाम पर सामान मिलेगा,अब विदेशों से भी कम समान आयेंगे। हम इस फैसले बहुत खुश है,नाशायुक्त पदार्थों पर जीएसटी बढ़ाना एक अच्छी बात है। बाइट:आदित्य मल्होत्रा महासचिव फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर कॉमर्स। जीएसटी जो मोदी जी लाया है एक अच्छा काम किया है गाड़ी के सभी पार्ट्स पर दाम कम हो गया है,खाने पर कम कर दिय ,इंश्योंरेंस पर जीरो टैक्स कर दिए ,इससे त्योहार में खरीदारी अच्छा होगी। जो अभी हमलोगी ने समान लाया है उस पर वित्त मंत्री जी ने वहां है tax के पैसे वापस करेंगे,अब घर बनाने में भी कम लगता लगेगा, बाइट: नारंग माहेश्वरी (प्रेसिडेंट रांची मोटर डीलर्स )
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top