icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ATALOK TRIPATHI31 Aug 2025, 03:04 pm

गाज़ीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत रेयाज अंसारी पर मामला दर्ज!

Gazipur, Dhaka Division: गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों में शुमार D-131  गैंग के सरगना रेयाज अहमद अंसारी समेत 4 के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज डीएम गाजीपुर ने गैंग चार्ट को दी मंजूरी, पुलिस ने दर्ज किया गैंगेस्टर का मुकदमा  मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के सदस्य है गैंग लीडर रेयाज अंसारी बहादुरगंज नगर पंचायत का सपा से चेयरमैन है गैंग लीडर रेयाज अंसारी D-131/25 गैंग लीडर रेयाज अहमद अंसारी और 3 साथी पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज रंगदारी, धमकी और फर्जी कागजात से कब्ज़ा समेत कई संगीन मामलों में है नामजद रेयाज अंसारी का गैंग डीएम गाजीपुर ने गैंग चार्ट को दी मंजूरी, पुलिस ने दर्ज किया FIR  रेयाज अंसारी के गैंग की दहशत से गवाह और पीड़ित गवाही देने से डरते थे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी समेत 4 के खिलाफ गिरोहबंद एक्ट में चलेगा केस कासिमाबाद कोतवाली में पुलिस ने दर्ज किया गैंगेस्टर का मामला गाजीपुर के कोतवाली कासिमाबाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले रियाज अंसारी और उसके तीन साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय रियाज अंसारी वार्ड नंबर 11, दक्षिण मुहल्ला बहादुरगंज का रहने वाला है। उसके साथ उसकी पत्नी निकहत परवीन, परवेज़ जमाल और नजीर अहमद पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गैंग D-131/25 के नाम से सक्रिय था। रियाज अंसारी खुद को मुख्तार अंसारी का करीबी बताकर लोगों को धमकाता था। आरोप है कि यह गिरोह रंगदारी वसूलने, फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर धोखाधड़ी करने और लोगों की जमीन-जायदाद पर कब्जा जमाने जैसे अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग लीडर रेयाज अहमद अंसारी और उसके साथियों निकहत परवीन (पत्नी रेयाज अहमद),परवेज़ जमाल, और नजीर अहमद ने मिलकर लोगों से जबरन रंगदारी वसूली, धमकी देकर गवाही दबाने, और फर्जी कागजात बनाकर संपत्तियों पर कब्ज़ा करने जैसे जघन्य अपराध किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग माफिया स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। इतना ही नहीं, कोर्ट में चल रहे मुकदमों के गवाहों को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर की अनुमति से गैंग चार्ट भी अनुमोदित किया जा चुका है। अब पुलिस ने रेयाज अहमद अंसारी और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट यानी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाइट- अतुल सोनकर- एसपी ग्रामीण
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा ईदगाह पर कब्जा रोकने को AIMIM का जोर, अखिलेश की चुप्पी पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:मथुरा में कारसेवा के ऐलान के बाद AIMIM का ऐलान, किसी भी हाल में नहीं होने देंगे कब्जा मथुराカーसेवा के ऐलान के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी पर AIMIM ने किया पलटवार अखिलेश यादव मुस्लिमों का साथ दे या न दें, AIMIM किसी भी हाल में ईदगाह में नहीं होने देगी कब्जा: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM मथुरा की ईद गाह में किसी भी हाल में दोबारा कब्जा नहीं होने देंगे: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM क्या अखिलेश यादव इस हैसियत में नहीं है कि मथुरा ईदगाह पर कुछ बोल सकें: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM ईदगाह में कब्जा करने की तैयारी चल रही है और सपा खामोश है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM न सिर्फ मथुरा बल्कि जौहर यूनिवर्सिटी मामले में भी अखिलेश चुप है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM अखिलेश यादव की खामोशी प्रदेश के 25 प्रतिशत मुस्लिमों की पीठ में छूरा घोपने जैसी बात है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM जौहर यूनिवर्सिटी में बुलडोजर चला तो AIMIM कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में करेंगे: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM
0
0
Report

दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर मिट्टीकरण शुरू, मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य

Darbhanga, Bihar:दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर 184 करोड़ की लागत से मिट्टी करण कार्य शुरू किया गया है। 183 एकड़ जमीन में ग्राउंड लेवल से 5 मीटर ऊपर तक मिट्टी समतलीकरण किया जाएगा। मार्च 27 तक मिट्टीकरण पूरी करने की अंतिम तिथि है। तीन अलग-अलग कंपनियों को यह कार्य सौंपा गया है। एम्स जमीन स्थल पर मिट्टी करण की शुरू होने की सूचना संजय झा ने भी दी थी। दरभंगा जिले के DM कौशल कुमार ने मिट्टी करण के शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 27 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, बरसात में कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन समय पर पूरा करना लक्ष्य है। नदी और बड़े नालों से गाद और मिट्टी निकालकर मिट्टीकरण किया जाएगा; 25 किलोमीटर के भीतर बागमती नदी की उपधारा खिरोई और ललबखियां भी है जहाँ से उड़ाही होगी। 2015 में केंद्र सरकार द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2024 को रखी। इसके बाद मुख्य द्वार और प्रोडक्शन वॉल निर्माण पूरा हो गया है; दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए आरम्भ में 1264 करोड़ की स्वीकृत राशि अब 1196 करोड़ हो गई है। एम्स निर्माण पूरा होने पर उत्तर बिहार के लोगों को 750 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा मिलेगी; 125 MBBS सीटें और 60 नर्सिंग सीटों के स्टूडेंट का नामांकन होगा।
0
0
Report
Advertisement

ANTF ने ऊधमसिंहनगर में 22.5 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधमसिंहनगर: ANTF और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए एक नशा तस्कर को 22 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गांजे के साथ एक स्कूटी, आईफोन भी बरामद किया है। आरोपी सुशील कुमार समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है और वर्तमान समय में रुद्रपुर में रहता है। पूछताछ में आरोपी सुशील कुमार ने बताया कि उसका जीजा राकेश साहनी गांजा तस्करी का काम करता है और यह गांजा भी उसी ने रामपुर उत्तरप्रदेश सप्लाई करने भेजा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की है।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल के पहाड़ों में बारिश, जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा योजना का जायजा लिया

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- नेपाल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डीएम ने संवेदनशील ठोकरों का लिए जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश एंकर- नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील ठोकरो का निरीक्षण किया । नारायणी गंडक नदी से निकली शाखा झूलनीपुर पुल तथा पथलहवा नदी के ठोकर संख्या एक का निरीक्षण किया । अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा कर बाढ़ से संबंधित तैयारी जल निकासी व्यवस्था तटबंधों की स्थिति और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बात कर जानकारी ली उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और उपकरणों को समय रहते तैयार रखा जाए । संवेदनशील स्थल तथा ठोकरो की लगातार निगरानी के साथ राहत एंव बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचत कार्य किया जा सके । बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए बांधों पर बड़ी दरार बांध की कटान वाले स्थान पर तुरंत मरम्मत कराई जाए साथ ही पर्याप्त मात्रा में बोल्डर एंव रेत की बोरियां और आपदा सामग्री तैयार रखी जाए इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बस्तर में नशे के तस्करों पर कार्रवाई: 12.7 किलो से 5 किलो गांजा जब्त

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, दो दिनों के भीतर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, नगरनार थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धानपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास से आरोपी चोले मारूती को गिरफ्तार किया आरोपी तेलंगाना के रंगारेडडी का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस के अनुसार गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहा था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जब्त गांजे की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं एक दिन पहले नगरनार थाने की पुलिस ने उड़ीसा सीमा क्षेत्र से दो गांजा तस्करों को 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश हरदोई जिले के निवासी है दोनों ही मामलों ने पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top