Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

नेहरू प्लेस फ्लाइओवर के नीचे कार में आग, चालक ने समय पर निकाला!

HKHARI KISHOR SAH
Jul 12, 2025 03:03:55
Delhi, Delhi
नेहरू प्लेस फ्लाइओवर के नीचे शुक्रवार शाम एक कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड को शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि नेहरू प्लेस फ्लाइओवर के नीचे होंडा सिटी कार (एमएच 02 सीबी 5970) में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। कार महेंद्र पाल नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, जिसे उस समय उनका चालक अमित चला रहा था। गाड़ी चलाते हुए अमित ने कार के बोनट से धुआं उठता हुआ देखा तो तुरंत उसमें से उतर गया। उसने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड का दी। इस दौरान कुछ देर के लिए नेहरू प्लेस फ्लाइओवर के नीचे यातायात प्रभावित रहा।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top