icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
VAVINEET AGARWAL6 Jul 2025, 03:34 pm

दबंगों ने युवक को सरेआम पीटा, वीडियो हुआ वायरल!

Amroha, Uttar Pradesh:स्लग 0607ZUP_AMR_PITAI_R दबंगों का कहर...मामूली विवाद में युवक को सरेराह जमकर पीटा, पुलिस ने किया बीच बचाव* एंकर:- यूपी के अमरोहा मे मामूली बात को लेकर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की। दरअसल रजबपुर थाना इलाके मे लगने वाले साप्ताहिक बाजार मे सामन खरीदने के दौरान एक युवक की दूसरे युवक के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद यह ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। उसके बाद दबंग युवक अपने और साथियो वहां बुलवा लिया फिर युवक के साथ जमकर मारपीट की। उधर मारपीट वजह से बाजार मे अफरातफरी मच गई। दंबग युवक को पीटते हुए सड़क तक ले आएं। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। उधर युवक ने पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में तोड़फोड़ के खिलाफ महापंचायत, प्रशासन-सरकार पर भारी रोष

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी में तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत, सरकार के खिलाफ जताया रोष फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी तीन नंबर में प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में रविवार को एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सैनिक कॉलोनी के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। महापंचायत का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व सांसद Avtar Singh Bhadana और कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी Vijay Pratap ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन द्वारा लोगों के घरों तथा धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और जनविरोधी कदम है। महापंचायत को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्षों से बसे लोगों के आशियानों और मंदिरों पर बुलडोजर चलाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से तुरंत इस कार्रवाई को रोकने और प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इसका राजनीतिक खामियाजा आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। महापंचायत में मौजूद लोगों ने भी प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। बाइट = पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना कांग्रेस बाइट = बडकल विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कांग्रेस
0
0
Report

हसनपुर में पुरानी रंजिश पर पथराव, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा में पुरानी रंजिश पर बवाल, दो पक्षों में पथराव का लाइव वीडियो हुआ वायरल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाटूपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

हापुड - मशूहर उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के घर डकैती का मामला, पुलिस खुलासे के बेहद करीब।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow10m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड के उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के घर हुई डकैती से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर पिन न्यूज़ के पास है। जिसका इंतजार हापुड़ की जनता के साथ-साथ हापुड़ के व्यापारी वर्ग से जुड़े हुए लोग कर रहे हैं। हापुड़ में बड़े उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के घर हुई करोड़ो की डकैती मामले में पुलिस इस घटना के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। और बहुत जल्दी इस घटना का खुलासा कर सकती है। इस घटना में उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी का नौकर शामिल था। उत्तर प्रदेश पुलिस का सस्पेंड चल रहा एक सिपाही ने इस घटना का मास्टरमाइंड है। जिसने अपने साथियों के साथ इस डकैती को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है यह सिपाही पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है और जेल के अंदर ही कुछ बदमाशों से इसकी दोस्ती हुई थी। जेल में दोस्त बने बदमाशों के साथ इस सिपाही ने इस डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस बड़ी डकैती को अंजाम देने से पहले करीब 4 महीने तक नरेंद्र कबाड़ी के घर की रेकी की गई थी घर का नौकर इस डकैती की घटना में बदमाशों के साथ शामिल था। फिलहाल पुलिस बदमाशों के बेहद करीब है और जल्दी इस घटना का खुलासा कर सकती है। घटना में करीब आधा दर्जन बदमाश शामिल है।
0
0
Report
Advertisement

MANOJ TIGGA ने INDIA BLOC मीटिंग पर TMC के संगठन reshuffle पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): MANOJ TIGGA (BJP) ON INDIA BLOC MEETING/ TMC ORGANISATIONAL RESHUFFLE WITH TMC LEADERS DOLA SEN & DEREK O'BRIEN ASSISTING TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE AS JOINT SECRETARIES कोलकाता, पश्चिम बंगाल - बीजेपी सांसद मनोज टिग्गा कहते हैं, "TMC, INDI अलायंस के ज़रिए अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन असलियत यह है कि पार्टी का कोई भविष्य नहीं है... बंगाल का इतिहास बताता है कि जो पार्टी सत्ता से बाहर हो जाती है, वह कभी वापसी नहीं कर पाती... जहाँ लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस की अपनी विचारधारा और सिद्धांत हैं - और कांग्रेस तो कई राज्यों में सत्ता में भी है - वहीं TMC के पास न तो कोई विचारधारा है, न सिद्धांत और न ही कोई विज़न। यह पार्टी बस एक सिंडिकेट या कॉर्पोरेट कंपनी की तरह काम करती है। इसलिए, पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। जहाँ तक INDI अलायंस की बात है, तो यह सिर्फ़ अपने फ़ायदे के लिए साथ आए लोगों का गठबंधन है; उनका एकमात्र मक़सद सत्ता हासिल करना और NDA को हराना है, लेकिन भविष्य के लिए उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है... लोग नरेंद्र मोदी की NDA सरकार पर पूरा भरोसा करते हैं और NDA लंबे समय तक भारत पर शासन करने वाली है।
0
0
Report

नौर्वंग सिंह शेखावत: 30 साल बाद भी परिवार को नहीं मिला न्याय, सरकार से मांगें तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं 30 साल से लापता सैनिक के परिवार को अब तक नहीं मिला न्याय बलौदा की संतोष कंवर आज भी सम्मान के लिए कर रही संघर्ष सैनिक नौरंग सिंह शेखावत 1995 में हुए थे लापता परिवार को नहीं मिली पेंशन और न ही आर्थिक सहायता बेटे अजीत सिंह ने सिस्टम की अनदेखी पर उठाए सवाल पीएमओ, रक्षा मंत्रालय और कोर्ट तक लगा चुका है परिवार गुहार परिवार ने सरकार से सैनिक सम्मान और न्याय की लगाई गुहार तीन दशक से पति के लौटने की आस में दर-दर भटक रही एक सैनिक की पत्नी की पीड़ा अब सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के बलौदा गांव की संतोष कंवर अपने पति, सेना के जवान नौरंग सिंह शेखावत के लौटने की उम्मीद लगाए बैठी थी ।तीन दशक की उम्मीद टूटने के बाद पेंशन के लिए 2021 क़ानूनी लड़ाई के बाद डेथ सर्टिफिकेट तो बना आज भी उन्हें ना पेंशन मिल रही और न ही परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता। अब परिवार न्याय और सम्मान की मांग कर रहा है。 संतोष कंवर के पति नौरंग सिंह शेखावत भारतीय सेना की 17 राज रिफ बटालियन में तैनात थे। परिवार के अनुसार उन्होंने करीब साढ़े 14 साल तक देश सेवा की, लेकिन इसके बाद वे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए और फिर कभी घर नहीं लौटे। संतोष कंवर बताती हैं कि पति के लापता होने के बाद उनकी जिंदगी संघर्षों में बदल गई। न उन्हें पेंशन मिली और न ही बच्चों को किसी तरह की सहायता। उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड से लेकर पंचायत और सरकारी दफ्तरों तक लगातार गुहार लगाई, लेकिन हर जगह केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने बताया कि जब पति लापता हुए, तब बच्चे बहुत छोटे थे। परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। बेटी की शादी के लिए उन्हें अपनी 15 बीघा जमीन बेचनी पड़ी। संतोष कंवर का कहना है कि सैनिक कल्याण बोर्ड के चक्कर काटते-काटते उन्होंने करीब 80 हजार रुपये खर्च कर दिए, लेकिन आज तक कोई राहत नहीं मिली। बाद में कोर्ट में केस भी किया, वकीलों को पैसे दिए, लेकिन वर्षों बाद भी न्याय नहीं मिला। वह कहती हैं कि हर पत्नी गर्व से चाहती है कि उसका पति देश की सेवा करे, लेकिन देश सेवा करने वाले सैनिक के परिवार को इस तरह बेसहारा छोड़ देना बहुत बड़ा अन्याय है। आज भी संतोष कंवर को अपने पति के लौटने की आस है। घर की दीवारों पर टंगी पुरानी तस्वीरें और बच्चों के सवाल उनके दर्द को हर दिन और गहरा कर देते हैं। परिवार अब सरकार और सेना से न्याय और सहायता की मांग कर रहा है, ताकि तीन दशक से चल रही यह पीड़ा किसी मुकाम तक पहुंच सके。 संतोष कंवर ,सैनिक की पत्नी देश की सेवा करने वाले एक सैनिक के परिवार की पीड़ा पिछले 30 वर्षों से न्याय और सम्मान की बाट जोह रही है। भारतीय सेना में वर्षों तक सेवा देने वाले नौरंग सिंह शेखावत वर्ष 1995 से लापता हैं, लेकिन आज तक उनके परिवार को न तो पेंशन मिली और न ही कोई स्थायी सहायता। अब सैनिक के बेटे अजीत सिंह ने परिवार के संघर्ष और सिस्टम की अनदेखी का दर्द बयां किया है। अजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता नौरंग सिंह शेखावत वर्ष 1979 में सेना में भर्ती हुए थे और करीब 14-15 साल तक देश सेवा की। इसके बाद सेना की ओर से उन्हें लापता बताया गया, लेकिन वे कभी घर नहीं लौटे। परिवार का कहना है कि इतने वर्षों में न तो पिता की कोई जानकारी मिली और न ही परिवार को सैनिक सम्मान के अनुरूप सहयोग। अजीत सिंह ने कहा कि पिता के लापता होने के समय वे छोटे थे। मां संतोष कंवर ने सिलाई और मजदूरी कर बच्चों की परवरिश की। परिवार आर्थिक तंगी में जीवन बिताता रहा। बहन की शादी से लेकर परिवार की जिम्मेदारियां तक मां ने अकेले संभालीं, लेकिन किसी विभाग ने मदद नहीं की।उन्होंने बताया कि कई बार सैनिक कल्याण बोर्ड और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए गए। अधिकारियों ने पेंशन का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में डेथ सर्टिफिकेट मांगा गया। परिवार ने कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी और हजारों रुपये खर्च करने के बाद वर्ष 2021 में डेथ सर्टिफिकेट बन पाया। अजीत सिंह का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें यह कहकर राहत नहीं दी गई कि उनके पिता को “भगोड़ा” घोषित किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिसने वर्षों तक सेना में सेवा दी, उसके परिवार को आखिर न्याय क्यों नहीं मिल रहा।परिवार ने पीएमओ, रक्षा मंत्रालय, सैनिक कल्याण बोर्ड और पुलिस तक गुहार लगाई, लेकिन आज भी समाधान नहीं निकला। अजीत सिंह ने कहा कि लगातार कोर्ट की तारीखें मिल रही हैं, वकीलों पर पैसा खर्च हो रहा है और अब उनकी मां भी बीमार रहने लगी हैं।परिवार की मांग है कि नौरंग सिंह शेखावत की सेवा अवधि और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें सैनिक सम्मान के साथ न्याय दिया जाए तथा परिवार को लंबित पेंशन और सहायता उपलब्ध कराई जाए。 पिछले 30 वर्षों से अपने लापता सैनिक पति नौरंग सिंह शेखावत के लौटने की आस लगाए बैठी संतोष कंवर को वर्षों की कानूनी लड़ाई और हजारों रुपए खर्च करने के बाद भी केवल तारीखें और आश्वासन मिले। संतोष कंवर का आरोप है कि सेना और संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। अब परिवार सरकार से सैनिक सम्मान, लंबित पेंशन और न्याय की मांग कर रहा है。
0
0
Report

द्वारका AATS ने वाहन चोर दीपक कुमार ठाकुर को गिरफ्तार, तीन मामले उजागर

Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी दीपक कुमार ठाकुर को नजफगढ़ के जय विहार रोड से चोरी की होंडा एक्टिवा सहित दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी लूट और चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी से नजफगढ़, उत्तम नगर और बिंदापुर थानों में दर्ज वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में मिनी बस टक्कर: बाइक सवार की मौत

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं जहाज-मावता गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हादसे में एक युवक गंभीर घायल, सीकर रेफर छापोली निवासी श्यामलाल सैनी की मौके पर मौत पचलंगी थाना पुलिस ने बस को किया जब्त झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के जहाज-मावता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार छापोली निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल सैनी पुत्र भोपालराम अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान जहाज-मावता गांव के पास सामने से आ रही एक मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्यामलाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पचलंगी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सीकर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दिए जाने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

देर रात बेतिया में गोलीबारी, पांच खोखे बरामद; पारिवारिक विवाद ही कारण

Bettiah, Bihar:Anchor ______ बेतिया से बड़ी खबर है जहां देर रात्रि ताबड़तोड़ फायरिंग से बेतिया थर्रा गया घटना सITI थाना अंतर्गत पांडे टोला गांव की है पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है बीती देर रात्रि संजय पांडे के घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग को अंजाम दे फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है एफएसएल की मामले की जांच कर रही है एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह फायरिंग हुआ है आरोपी के साले ने फायरिंग को अंजाम दिया है पति पत्नी के विवाद में कोर्ट में मामला चल रहा है आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है
0
0
Report

हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने जुलूस में घुमाकर गिरफ्तार दिखाया

Panchkula, Haryana:सरेबाजार व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या करने वालों का वारदात के अगले ही दिन शनिवार शाम के समय पुलिस ने जुलूस निकाला। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों को गंजा कर सड़कों पर घुमाया। इस दौरान लोगों ने भी यही कहा कि इनको सबक सिखाना जरूरी है। पुलिस आरोपितों को मौका ए वारदात पर लेकर आई और निशानदेही करवाई। आरोपितों को यहां लाने से पहले पुलिस अधिकारी सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह मौके पर पहुंच गए थे। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित गए। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपितों को पूछा गया कि कार कहां खड़ी थी और उन्होंने कहां पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों में इशारा करके बताया कार यहां खड़ी थी। सभी आरोपितों को बाजार में पैदल घुमाने के बाद पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर पंचकूला की ओर ले गई। उन्हें वापिस पिंजौर थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सभी आरोपितों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला हैं।इससे पहले दोपहर बाद ऑफिसर काॅलोनी स्थित किट्टू का देह उसके घर लाया गया। माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद पिंजौर के श्मशान में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया जहां सैंकड़ों लोगों ने किट्टू को श्रद्धाजलि दी।
0
0
Report
Advertisement

रींगस रीको क्षेत्र की रुई फैक्ट्री में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉटेक्स सर्जिकल कॉर्परेशन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते रुई और अन्य ज्वलनशील सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फैक्ट्री परिसर में धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए रींगस नगर पालिका, चौमूं नगर पालिका तथा एसकेएस रीको की दो दमकलों सहित कुल चार दमकलों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुई इस आगजनी की घटना में फैक्ट्री को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। समय रहते दमकलों के पहुंचने और लगातार प्रयासों के चलते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

बिहार RLM अध्यक्ष चुनाव पर सियासी घमासान, LPG दाम भी चर्चा में

Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): UPENDRA KUSHWAHA (RLM), DEEPAK PRAKASH (BIHAR MINISTER) & SNEHLATA KUSHWAHA (RLM MLA) ON ELECTION OF NEW BIHAR RLM PRESIDENT/ DOMESTIC LPG PRICE HIKE RS 29 PER 14.2-KG CYLINDER / RJD WORKERS CONTINUE TO PROVIDE SECURITY OUTSIDE BIHAR LEGISLATIVE COUNCIL LoP & RJD LEADER RABRI DEVI’S RESIDENCE AFTER Z PLUS SECURITY CUT /NDA ANNOUNCE CANDIDATES FOR BIHAR MLC ELECTIONS 2026 पटना, बिहार: RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "ये सामान्य प्रक्रिया है और लोकतांत्रिक तरीके से हम लोगों ने पंचायत स्तर से लेकर, राष्ट्रीय स्तर तक के चुनावों का फैसला लिया और उसी संबंध में पंचायत स्तर व जिला अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसलिए आज बिहार के प्रतिनिधि साथी यहां आए हुए हैं..." घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा, "ये स्वाभाविक है। दुनिया की जो स्थिति है उसके कारण इन चीजों के दाम बढ़ रहे हैं..." बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "आज पार्टी का राज्य स्तरीय अधिवेशन भी है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। दोनों ही उम्मीदवारों को हमारी शुभकामनाएं हैं। चुनाव बाद जो भी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हो, वे संगठन के लिए, लोगों के लिए और पार्टी के लिए काम करे, यही हमारी कामना है।" घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा, "ये एक वैश्विक समस्या है और इसलिए हमारे देश में भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार तत्पर है। उत्पादन भी बढ़ाया गया है लेकिन क्योंकि ये एक वैश्विक समस्या है इसलिए सरकार के भी हाथ बंधे हुए हैं।"
0
0
Report

प्रतापनगर अपार्टमेंट के पोर्च में 16 वर्षीय छात्रा का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Jaipur, Rajasthan:अपार्टमेंट के पोर्च मिला 16 वर्षीय लड़की का शव, परिजनों का आरोप बेटी का किडनैप करके मर्डर किया, पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया, पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, परिजनों ने बताया कि कल शाम करीब 7:30 बजे साइकिलिंग करने निकली थी बेटी, दूसरे दिन अपार्टमेंट में बेटी का शव मिला, परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे, उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच करने की मांग कर रहे, योगेंद्र मीणा को गिरफ्तार करने की कर रहे मांग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top