Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

खंडवा में महिला का अंधे कत्ल: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!

Pramod Sinha
Jul 03, 2025 13:31:58
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर... खंडवा पुलिस ने बारह दिन पहले हुए एक महिला के अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत लिया है।  आरोपी और महिला आपस में परिचित थे। पहले  सभी ने साथ में शराब पी ,फिर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश को । जब महिला ने विरोध किया तब दोनों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पता चला कि महिला भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त थी और अपराधिक छवि के लोगों के साथ उसका उठना बैठना था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे और हजारों कॉल डिटेल को खंगाला। इस अपराध को सुलझाने में लगी टीम को पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ स्तर से पुरस्कार देने की घोषणा की है। V O, खंडवा शहर में 21 जून की रात  भंडारिया गाँव के बीच पुलिस को एक अज्ञात महिला की खून से सनी हुई लाश मिली थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था और पत्थर से सिर कुचलने से मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज ओर साइबर सेल की मदद से इस अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक  आरोपी को खंडवा से ही गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने नाशिक महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।  BYTE _ मनोज कुमार राय _ SP खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतिका और आरोपी एक ही क्षेत्र में रहते हैं और आपस में एक दूसरे से परिचित हैं। आरोपियों ने पहले महिला के साथ बैठकर शराब पी फिर  उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने शहर की सभी शराब दुकानों, बाजार और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज  खंगाले साथ ही  महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से भी आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपी प्रिंस और राधे को गिरफ्तार कर लिया।  BYTE _ मनोज कुमार राय SP खंडवा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement