Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मदन राठौड़ का जन्मदिन, गायों को खिलाई हरी घास!

Bhanu Sharma
Jul 02, 2025 06:32:31
Dholpur, Rajasthan
\\BSUPERFASTSUPERFAST\\B \\BSUPERFAST\\B \\BSUPERFAST\\B भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन , बाई की खान गौशाला पर गायों को खिलाई हरी घास एवं चारा , भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड के उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा कस्बे में बाई की खान स्थित गौशाला पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के भाजपा प्रदेश मदन राठौड़ का जन्मदिन मनाया। जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा की मौजूदगी में गौशाला पर गायों को हरी घास एवं चारा खिलाया। और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रही है। एवं राजस्थान के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग तरीकों से सेवा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष मांगीलाल मोदी ,राजेश सिंह , दीपक गर्ग , रामस्वरूप गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement