महरौली विधानसभा में भाजपा नेता रूबी फोगाट यादव की पदयात्रा, 2025 चुनाव की तैयारी शुरू
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली विधानसभा के रजोकरी गांव के बीएसएस कैंप में भाजपा नेता रूबी फोगाट यादव ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत पदयात्रा की। उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। राजधानी में जहां एक ओर तापमान में गिरावट आ रही है, वहीं राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क्रैश साइट विज़ुअल का नया दृश्य वायरल—देखिए फुटेज
Dehradun, Uttarakhand:क्रैश साइट विज़ुअलअजमेर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन तेज, पुतला फूंका गया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच जारी जंग का आंदोलन अब तेज होता प्रतीत हो रहा है... अपनी अनेक मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरे नर्सिंग कर्मियों सहित सफाई कर्मचारियों ने आपातकालीन इकाई के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर उपाधीक्षक डॉक्टर अमित यादव का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई.. आज तीसरे दिन भी नर्सिंग कर्मियों का दो घंटे कार्यबहिष्कार जारी रहा तो वही दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने साफ सफाई नहीं की .. इसके चलते अस्पताल में गंदगी का आलम रहा .. कर्मचारी नेताओं ने एक आवाज होकर ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह काम पर नहीं लौटेंगे... आंदोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।जयपुर के रामपुरा डाबड़ी-जालसू में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शुरू
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर सामने आई युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग सभी मतदान बूथ तक पहुँचे एंकर- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ..आज गांव का मुखिया चुना जाएगा....वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, मतदाताओं से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी .... 121 प्रदीप सोनीझुंझुनूं के सिंघाना में सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरबाज़ी से तनाव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर: सिंघाना पंचायत समिति के अंतर्गत भैसावता पंचायत के सरपंच और पंच चुनाव के दौरान दो पक्ष आपस में आमने-सामने हो गए। मारपीट, पत्थरबाजी में एक व्यक्ति का सिर फूट गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मतदान केंद्र के दरवाजे पर एक पक्ष के लोग गुस्से में पहुंचे। देखते ही देखते दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। बहसबाजी से मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलीं, कुर्सियां फेंकी गईं, पत्थर भी फेंके गए। पत्थरबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। वह अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल बूथ के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश कर स्थिति संभालने में जुटी हुई है।बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान विवाद, आधे घंटे के लिए मतदान बाधित रहा
Jodhpur, Rajasthan:बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान के दौरान हंगामा, आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तहत मतदान जारी है। इसी बीच बावड़ी के अनवाना गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया। ग्रामीणों और पोलिंग पार्टी के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मतपत्र भी फाड़ दिए, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बुजुर्ग महिला को मतदान करवाने ले जाने के दौरान आरओ ने परिजनों को बाहर कर दिया और स्वयं वोट डाल दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को मौके से खदेड़ा। इस दौरान दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। करीब आधे घंटे बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सुचारू करवा दी गई। फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में मतदान जारी है।'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
