Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर ने स्वच्छता में हासिल किया राष्ट्रीय सम्मान, जानें कैसे!

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jul 17, 2025 09:32:49
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। बीते कुछ वर्षों से सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयासरत बिलासपुर शहर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बिलासपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। अब इस उपलब्धि के लिए बिलासपुर नगर निगम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया गया है।बीते कुछ वर्षों से बिलासपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई कदम उठाए—डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, ओपन डंपिंग पर नियंत्रण और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसे अभियान लगातार चलाए गए। इसका असर अब साफ दिख रहा है।यह सफलता सिर्फ प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे शहर की है। नागरिकों, सफाई कर्मचारियों और निगम के अधिकारियों ने मिलकर जो मेहनत की, उसका फल हमें अब मिल रहा है। 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बिलासपुर नगर निगम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया। इससे पहले भी बिलासपुर स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करता रहा है, लेकिन इस बार की रैंकिंग ने शहर को राष्ट्रीय गौरव दिलाया है।हमें बहुत गर्व है कि हमारा शहर अब साफ-सुथरे शहरों की लिस्ट में आगे है। हम चाहते हैं कि यह सफाई जल्द ही पहले नंबर पर आए
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top