Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
जम्मू विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जिन्ना-इकबाल हटाने पर बड़ा राजनीतिक विवाद
WMWaqar Manzoor
Mar 24, 2026 07:23:37
Ganderbal,
Ganderbal Mar 24: The Faculty/Departmental Affairs Committee (DAC) on March 22, 2026, held a meeting in the office of the Head of the Department to deliberate on issues related to the syllabi of the One-Year and Two-Year M.A. Programmes in Political Science in accordance with the guidelines of NEP-2020. After detailed discussions, the Committee unanimously recommended to the Board of Studies the removal of topics related to Muhammad Ali Jinnah, Syed Ahmad Khan, and Muhammad Iqbal from the course content of PIPSTC-102 (One-Year Postgraduate Programme) and P2PSTC-302 (Two-Year Postgraduate Programme) in Political Science. Meanwhile, reacting to the development, PDP leader Keisar Sultan expressed concern over the controversy surrounding the proposed removal of these chapters from the academic curriculum in Jammu University. He said that education must not become a tool of political convenience, adding that any attempt to selectively erase parts of history to suit a particular narrative is deeply concerning and sets a dangerous precedent. “Nations grow stronger by confronting their history with honesty, not by rewriting it,” he said. Sultan further stated that while ideological differences with historical figures may exist, removing them from academic discourse does not serve the interests of students or society. He warned that such steps could promote “intellectual vandalism” and weaken the foundation of informed debate. He also urged academic institutions and policymakers to ensure that the curriculum remains balanced, inclusive, and factually accurate, while being mindful of public sentiment. “Education should empower young minds with knowledge and perspective, not limit them through selective omissions,” he added.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAbhishek Nirla
Mar 24, 2026 11:22:07
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर रतनपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों युवतियां रतनपुर के बानाडीह स्थित गर्भू स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रतनपुर गांव स्थित नीरज मुर्गा दुकान के समीप हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय सीमा कुमारी, पिता बुधु सिंह, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी चचेरी बहन 20 वर्षीय जुगनू कुमारी, पिता दिनकर सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक मुख्य राजमार्ग जाम कर दिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन, एसडीएम सौरभ कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह, बरहट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार तथा मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की. अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया. परिजनों के अनुसार दोनों चचेरी बहनें गर्भू स्थान से पूजा कर लौट रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 24, 2026 11:21:51
Ranchi, Jharkhand:विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन रांची के एनएचएम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीबी दिवस के मौके पर 4 वैन को किया रवाना वैन में टीबी जांच से सम्बन्धित हर एक उपकरण है मौजूद केंद्र और राज्य स्तर पर सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का भी आज हुआ उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान 76 चिकित्सकों को भी दिया गया नियुक्ति पत्र जनवरी 2026 में एमएसएम की तरफ से निकाली गई थी 76 वेकेंसीज बिडिंग आधारित निविदा पर निकाली गई थी नियुक्ति 1 लाख 3 हजार थी मैक्सिम सैलरी 63 हजार थी बेस सैलरी निविदा पर निकल गए मेडिकल ऑफिसर के 76 पोस्ट के लिए 675 डॉक्टर्स ने किया था अप्लाई एलिजिबिलिटी और मिनिमम बिडिंग के आधार पर किया गया है मेडिकल ऑफिसर का चयन
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 24, 2026 11:21:26
Datia, Madhya Pradesh:दतिया जिले के भांडेर में आज आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। भांडेर के भांडेर अनुभाग में आज आयोजित किसान सम्मेलन में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे। भांडेर आते ही उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों में रवि फसल काटने की शुरुआत की। उन्होंने प्रस्तावित किसान सम्मेलन में मौजूद जानवरों का निरीक्षण किया और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के विषय पर किसानों से चर्चा भी की। आयोजन भांडेर के मंडी परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में किसान और आमजन उपस्थित थे। उनके आगमन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं संबंधी प्रदर्शनियों का भी अवलोकन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 24, 2026 11:21:12
Noida, Uttar Pradesh:RAHUL_REAX_Rदिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी कभी नेता बने ही नहीं परिपक्व नहीं है देश विरोधी ताकत की भाषा बोलना देश विरोधी की आवाज को बुलंद करना राहुल गांधी का पहचान बन गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शहनाजवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं , जिस तरीके की हरकत वो कर रहे हैं वो विपक्ष के नेता के लायक नहीं है शक्ति सिंह यादव, राजद प्रवक्ता राहुल गांधी एक परिपक्व नेता है, जिनका अतीत और जिनका वंश देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उनके दादा थे और उन लोगों की राष्ट्रभक्ति और परिपक्वता पर कोई सवाल खड़ा करेगा । जो खुद बीच में आए हैं जिनका न कोई अतीत रहा है आज़ादी से वो राहुल गांधी पर क्या सवाल खड़ा करेंगे । राहुल गांधी का ज्ञान हर भाषा में है , संसदीय मामलों में हैं । वो ना तो देख के बोलते हैं न देख कर पढ़ते हैं । कई लोगों का मशीन बंद हो जाता है तो कई लोगों के जुबान बंद हो जाते हैं और वो बात राहुल गांधी में नहीं है। तो वही शाहनवाज हुसैन के बयान पर शक्ति यादव ने कहा कि शाहनवाज हुसैन टीटीएम गिरी में लगे हुए उन्हें लगता है कि शायद उन्हें कुछ मिल जाएगा हालांकि उनकी भाषा वैसी नहीं है लेकिन राहुल गांधी पर टिप्पणी कर रहे हैं, राहुल गांधी लोकसभा में विरोधी दल के नेता। डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राहुल गांधी पर टिप्पणी करने से पहले कम से कम अपने सरकार की कार्यशैली और देश में अराजकता की जो स्थिति पैदा कर रखी उसके ऊपर उन्हें बोलना चाहिए । ये बार बार स्पष्ट होता है कि इस तरीके की बयानबाजी करके वो लोग अपने निकम्मेपन को बचाने की कोशिश करते हैं । राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता पर इस तरीके की बाते करना अपने आप में इनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है अकबर अली, जेडीयू प्रवक्ता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिस तरीके का बयान आता है और जिस तरह वह संवैधानिक संस्थाओं पर बयान देते हैं उससे यह साफ जाहिर होता है कि वह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हुए हैं । और एक प्रधानमंत्री के खिलाफ वह इस तरीके की बातें करते हैं की जनता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर दांते से पीटेगी तो इस तरह की मानसिकता साफ तौर पर जाहिर होती है कि देश के संविधान पर उनकी आस्था नहीं है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 24, 2026 11:20:52
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 24, 2026 11:20:06
Shravasti, Uttar Pradesh:UP के श्रावस्ती जिले में एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही धूप की लकड़ियों की बड़ी खेप पकड़ी है। श्रावस्ती के बॉर्डर इलाके में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली गईं, जिनमें भारी मात्रा में धूप की लकड़ियाँ लदी थीं। तस्कर इन लकड़ियों को 195 बोरों में छुपाकर भारत ला रहे थे। यह कार्रवाई हकीमपुरवा गांव के पास की गई, जहाँ संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ट्रॉलियों को पकड़ा। घेराबंदी के दौरान चालक फरार हो गए, पर तलाशी में सभी ट्रॉलियों से 195 बोरे बरामद हुए, जिनमें बेशकीमती लकड़ियाँ थीं। बरामद लकड़ियों की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अभी एसएसबी और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश हो रही है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 11:19:45
Phakharpur, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच​ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को गजाधरपुर स्थित जीएस मैरिज लॉन में टीसीएल द्वारा एक विशाल 'महिला महासम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न ब्लॉकों से आई लगभग 1500 महिलाओं और टीसीएल आ के कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्थानीय पुलिस प्रसासन सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीओ कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान ने महिलाओं को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष संजीव चौहान व महिला आरक्षी शिल्पी ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर्स की जानकारी दी और किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ शुबास चन्द्र ने ​सरकारी योजनाओं और पशुपालन पर चर्चा कर महिलाओं को महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।सेक्रेटरी मोनिका सिंह ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के गुर सिखाए। ​अनुभव साझा कर महिलाओं ने दिखाई अपनी ताकत ​महासम्मेलन में अलग-अलग ब्लॉकों से आई महिलाओं ने मंच साझा किया और टीसीएल के साथ जुड़कर कार्य करने के अपने अनुभवों को बताया। महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियों से अन्य साथियों को भी प्रेरित किया। ​टीसीएल टीम की सक्रिय भागीदारी पर ​टीसीएल के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को उन्नत खेती-बाड़ी और स्वरोजगार की नई स्कीमों के बारे में शिक्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वी.के. सिंह, अंकेश्वर पांडे, स्वामी शरण,और शिल्पी सिंह (कांस्टेबल) समेत टीसीएल के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। ​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को न केवल जागरूक करना है, बल्कि उन्हें खेती और पशुपालन के आधुनिक तरीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।इस मौके पर फखरपुर चिकित्सा प्रभारी एस आई संजीव वर्मा अतुल वर्मा बड़कन्ने समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 24, 2026 11:19:37
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त आरक्षी जितेंद्र यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा एक बाईट जारी करते हुये बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव द्वारा वर्ष 2025 में प्रधान लिपिक ललितपुर में नियुक्त के दौरान अवकाश पत्रावलियों के निस्तारण के नाम पर संबंधित पुलिस कर्मियों से अवैध धन की मांग करने, साथ ही महिला सहायक लिपिक को अलग अलग मोबाईल नम्बरों से फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित उनकी छवि को अफवाहें फैलाकर धूमिल करने जैसे अन्य अपराधों को लेकर की गई जांच में दोषी पाये जाने पर उप्र अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधीकारियों की नियमावली 1991 के नियम14 के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही करते हुये आरक्षी जितेंद्र यादव को दोषी पाया गया था, जिसके क्रम में उसे आज यूपी पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. पूरे प्रकरण की जांच लगभग 4 माह से की जा रही थी, जांच में यह भी पाया गया कि आरक्षी जितेंद्र यादव कार्यालय में कार्य के दौरान रूटीन टाईप की बातों को भी फोन से रिकॉर्ड करता था, जिनके आधार पर पुलिस कर्मियों का दोहन करता था. इसके द्वारा जनपद में विवादित जमीनों पर आपराधियों के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा कराना. अन्य आपराधिक गतिविधियों में समिलित रहा करता था.
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 24, 2026 11:19:12
Barh, Bihar:ब्लर का मामला खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत की चपेट में आया युवक, मौतबाढ़ स्टेशन पर सुबह बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खैनी खाने के बाद थूकने के लिए ट्रेन के करीब आ गया था। तभी वंदे भारत ट्रेन ने तेज हॉर्न बजाया, जिसके बाद भी वह सतर्क नहीं हुआ। खैनी फेंकने के दौरान वह प्लेटफॉर्म की तरफ झुका और ट्रेन की स्पीड के कारण झटके में प्लेटफॉर्म पर दूर फेंका गया। घायल युवक को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइट मृतक के परिजन
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 11:18:03
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। मां मंगला भवानी मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचन धर्ममूर्ति अंजनेश्वरी देवी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जिनकी वाणी से भक्त भावविभोर हो रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं और ऐसे आयोजन नैतिक मूल्यों व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 17 मार्च को कलश यात्रा से हुई थी और समापन पर भंडारे का आयोजन होगा। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
1
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 24, 2026 11:17:59
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। आधुनिक भारत के नवनिर्माण में महिला नेतृत्व की अनिवार्य भूमिका को रेखांकित करने और देश के युवाओं में स्वरोजगार व उद्यमिता की एक नई अलख जगाने के उद्देश्य से जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी में एक विशेष आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) और जेइसीआरसी 90.8 एफएम के संयुक्त तत्वावधान में 'फ्रॉम डेजर्ट सैंड्स टू ग्लोबल स्टैंड्स - वुमन लीडिंग द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस' थीम पर एक मेगा मोटिवेशनल टॉक का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि उन्हें अपनी स्थानीय जड़ों से जुड़कर ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अमिट पहचान बनाने के लिए भी गहराई से प्रेरित किया। कार्यक्रम में इक्सोरियल और कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन एवं उद्योगपति भगवती बल्दवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और युवाओं के साथ सफलता के वे मूल मंत्र साझा किए, जो किताबी ज्ञान से परे ज़मीनी हकीकत और उनके जीवन के कड़े अनुभवों पर आधारित थे। उन्होंने छात्रों को जीवन में हमेशा बड़ा सोचने, छोटी शुरुआत करने और बिना समय गंवाए तुरंत फैसले लेने का मंत्र दिया। युवाओं की उस आम शिकायत का जवाब देते हुए कि उनके पास व्यापार शुरू करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, बल्दवा ने स्पष्ट किया, "अगर आपमें खुद पर भरोसा है, आपकी नीयत साफ है और इरादा लोहे की तरह पक्का है, तो संसाधनों की कमी कभी आपकी राह का रोड़ा नहीं बन सकती। संसाधन जुटाए जा सकते हैं, लेकिन जुनून आपके भीतर से ही आना चाहिए।" अपने उद्बोधन में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पहलू जोड़ते हुए भगवती बल्दवा ने अपनी जड़ों को याद किया। उन्होंने कहा, "राजस्थान केवल एक राज्य का नाम नहीं है यह एक जीवंत संस्कृति, एक अडिग साहस और एक ऐसी अमिट पहचान है, जो हमारे खून में बहती है। आज भी मुझे उस माटी की याद सबसे ज्यादा आती है जिसने मुझे गढ़ा है।" छात्रों को अपने संस्कारों और परिवार के महत्व के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बिताए बचपन और युवावस्था के दिन आज भी उनके भीतर नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का जुनून जगाते हैं। "उन गलियों ने मुझे जीवन की सबसे बड़ी सीख दी—चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने संस्कारों, अपने परिवार, अपने समाज और अपनी जड़ों को कभी मत छोड़ो।" युवाओं को राजस्थान के भविष्य की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आज का राजस्थान केवल इतिहास और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की अपार संभावनाओं का एक विशाल आर्थिक केंद्र बन चुका है। धरती के गर्भ में छिपे ज़िंक, चाँदी, तांबा, पोटाश जैसे खनिजों से लेकर बाड़मेर-जैसलमेर के तेल और गैस भंडार प्रदेश की नई आर्थिक रीढ़ बन रहे हैं। जो तीखी धूप कभी यहाँ की सबसे बड़ी चुनौती थी, वही आज सबसे बड़ी ताकत बन गई है। आज राजस्थान एक सोलर स्टेट बन चुका है और देश को ग्रीन एनर्जी की ओर ले जाने में सबसे आगे हैं। पारंपरिक ज्ञान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक शानदार उदाहरण देते हुए बल्दवा ने अपनी कंपनी इक्सोरियल की यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे राजस्थान की कठिन जलवायु ने यहाँ की जड़ी-बूटियों, विशेषकर अश्वगंधा, को एक अद्वितीय शक्ति और गुणवत्ता दी है। "हमने राजस्थान की उर्वर भूमि और अश्वगंधा की उस शक्ति को पहचाना, जिसकी आज दुनिया को सख्त जरूरत है। पारंपरिक ज्ञान काफी नहीं था, इसलिए हमने भारतीय उत्पादों को एक ठोस वैज्ञानिक और रिसर्च आधारित एप्रोच दी। आज इक्सोरियल के माध्यम से हम इस अनमोल आयुर्वेदिक धरोहर को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचा रहे हैं। और इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं" उन्होंने युवाओं को समझाया कि एक सच्चा लीडर वह है जो टीम वर्क को सर्वोपरि रखे, सबको साथ लेकर चले और कामयाबी के लिए शॉर्टकट न ढूंढे। लगातार प्रयास, धैर्य, अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी ही आपको शिखर तक ले जाती है। कार्यक्रम में इंडिलिंक्स न्यूज़लैब के फाउंडर मुकेश सैनी ने भविष्य की चुनौतियों, डिजिटल क्रांति और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। सैनी ने छात्रों के भीतर उस डर को खत्म करने का प्रयास किया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक को लेकर उनके मन में बसा है। उन्होंने बेहद ऊर्जावान और स्पष्ट लहज़े में कहा कि आज का युवा इस दुविधा में है कि क्या एआई और तकनीक उनके रोज़गार छीन लेंगे? सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। तकनीक कभी आपके अवसर कम नहीं करती, बल्कि वह काम करने के नए, असीमित और ग्लोबल अवसर पैदा करती है।" उन्होंने विस्तार से समझाया कि जो लोग तकनीक को अपना साथी बना लेंगे, वे भविष्य के लीडर होंगे और जो इससे डरेंगे, वे पीछे छूट जाएंगे। कार्यक्रम में जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (डिजिटल स्ट्रेटेजीज) धीमांत अग्रवाल और रजिस्ट्रार एस.एल. अग्रवाल ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सोनू पारीक (एचओडी- कैमिस्ट्री) और जेइसीआरसी 90.8 एफएम के स्टेशन मैनेजर पंडित अमनदीप (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने युवाओं से एक सीधा संवाद किया। इन वक्ताओं ने संयुक्त रूप से युवाओं को यह विशेष संदेश दिया कि वे सोशल मीडिया की आभासी दुनिया के भ्रम से बाहर निकलें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि समाज में नारी के अथक परिश्रम और उनके नेतृत्व का सम्मान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन चाहे कितने भी ऊंचे मुकाम पर पहुँच जाए, लेकिन मानवीय संवेदनाओं, दया और संस्कारों के बिना वह अधूरा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top