icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gautam Buddha Nagar
VSVISHAL SINGH6 Jul 2025, 04:33 pm

लखनऊ में 47 लाख की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा!

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में बड़ी साइबर ठगी का खुलासा फर्जी CBI अधिकारी बनकर लोगों से की गई 47 लाख की ठगी। देशभर में फैले साइबर ठगों के गिरोह का लखनऊ साइबर क्राइम ने किया पर्दाफाश। पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और ईमेल के जरिए डराकर ठगे पैसे। उड़ीसा से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार – रंजीत कुमार बेहरा और जय कुमार शाहू। जय कुमार साहु उड़ीसा में सरकारी शिक्षक – एक खाते में महीनों में 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन! ठगी के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में बदलते थे – USDT में कनवर्जन का इस्तेमाल। अपराधी खुद को CBI, प्रवर्तन निदेशालय और कोर्ट अधिकारी बताकर लोगों को करते थे ब्लैकमेल। पीड़ितों को "डिजिटल गिरफ्तारी" और "अरेस्ट वारंट" का डर दिखाकर ठगे करोड़ों। ठगी की रकम Run Paisa और अन्य प्लेटफॉर्म से ट्रांसफर कर खाते बदलते रहते थे। पुलिस को आरोपियों के पास से कई मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेज मिले। पूछताछ में खुलासा – कई राज्यों में फैल चुका था इनका नेटवर्क। डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित की निगरानी में लखनऊ पुलिस ने रची कामयाब रणनीति। तकनीकी टीम की मदद से ट्रेस कर उड़ीसा से दोनों आरोपियों को 4 जुलाई को दबोचा गया। साइबर क्राइम थाना लखनऊ की बड़ी कामयाबी!
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

होमगार्ड भर्ती का झांसा, करोड़ों की ठगी का खेल! फरीदपुर से दो जालसाज गिरफ्तार

Munna SinghMunna SinghFollow2h ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवाओं को यूपी होमगार्ड और सेना से जुड़े संस्थानों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। मामले की शुरुआत तब हुई जब फतेहगढ़ निवासी विवेक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई की पहचान फरीदपुर के अरविंद राज से हुई थी। अरविंद और उसके साथियों ने कई युवाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही कोई वैध नियुक्ति पत्र। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपना शिकार बनाया और बैंक खातों के लेन-देन से करोड़ों रुपये की ठगी के साक्ष्य भी मिले हैं। 24 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमेश मौर्य और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और पांच कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगवा सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

लुधियाना के गैਯासपुरा चौक पर मोबाइल चोरी की घटना, भीड़ ने आरोपी की पिटाई की

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆسਪੁਰਾ ਚੌਕ 'ਤੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਓਕਾ ਨੇ ਨਾਕਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਹਿੰਮਤ ਦਿਖਾਈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ। ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਔਰਤ ਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰਨ ਆਪਣਾ ਸੰਤੁਲਨ ਗੁਆ ਬੈਠਾ ਅਤੇ ਰੋਡ ਤੇ ਆ ਰਹੇ ਪਿਕਅੱਪ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅੱਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ ਅਤੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਿਆ। ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ 'ਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਕਈਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨਾਂ 'ਤੇ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਰਿਕਾਰਡ ਕੀਤੀ।ਪੀੜਤਾ ਆਪਣੇ ਬਿਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਲਈ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਜਦੋਂ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰੀਰਾਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਦੋਹਤੇ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਠੀਿਕ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਧੀ ਨਿਸ਼ਾ ਉਸਨੂੰ ਦਵਾਈ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਜੀਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਗਈ ਸੀ। ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਜਦੋਂ ਉਹ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਚੌਕ 'ਤੇ ਆਟੋ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਬਦਲਣ ਲਈ ਉਤਰੀ, ਤਾਂ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਲਿਆ। ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਨਿਸ਼ਾ ਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹਿਆ ਗਿਆ, ਉਸਨੇ ਅਲਾਰਮ ਵਜਾਇਆ। ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਬਾਈਕਰ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਚਸ਼ਮਦੀਦਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਪਰ ਥੋੜ੍ਹੀ ਦੂਰੀ 'ਤੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਉਸਨੇ ਕੰਟਰੋਲ ਗੁਆ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਬਾਈਕ ਇੱਕ ਆ ਰਹੇ ਪਿਕਅੱਪ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਫੜ ਲਿਆ। ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਣਾਈ। ਹਰੀਰਾਮ ਨੇ ਕਿਹਾ कि ਉਸਦੀ ਧੀ, ਨਿਸ਼ਾ, ਅੰਬੇਡਕਰ ਨਗਰ ਦੇ ਪੀਪਲ ਚੌਕ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਸ਼ੱਕੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਸ਼ੱਕੀ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जिम्स ग्रेटर नोएडा: धरने पर आउटसोर्स कर्मियों और पुलिस के बीच लाठीचार्ज जैसा तनाव

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। धरना समाप्त कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मौके पर हंगामे का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन धरना स्थल से हटाया गया और इस दौरान महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम धरना स्थल पर पहुंची और प्रदर्शन समाप्त करने के लिए दबाव बनाने लगी। कर्मचारियों के विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस दौरान लाठीचार्ज जैसी स्थिति बनी और कई कर्मचारियों को चोटें आईं। उनका कहना है कि अचानक धरना स्थल के हॉल की लाइट भी बंद कर दी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के अनुसार इस घटनाक्रम में कुछ महिला और पुरुष कर्मचारी घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार दिलाया। घटना के दौरान policeकर्मी और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहस और धक्का-मुक्की होती रही। धरनारत कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर विचार करने के बजाय प्रशासन और संस्थान प्रबंधन पुलिस के माध्यम से आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है और इससे उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, देर रात हुए घटनाक्रम के बाद संस्थान परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस और जिम्स प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। गौरतलब है कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 10 दिनों से नियमित होने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इनके नियमित होने की मांग को छोड़कर बाकी सब मांगों को प्रबंधन के द्वारा माना जा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन, समर्थकों का उत्साह और सेवा संकल्प

Ajmer, Rajasthan:वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय खो खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में सेवा संकल्प के साथ मनाया गया। जनाना अस्पताल के निकट स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह से देर शाम तक शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह पलाड़ा,उनकी पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा सहित परिजनों ने उन्हें बधाई दी । हजारों लोगों ने पहुंचकर पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पलाड़ा ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ जन्मदिन की शुरुआत हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top