Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

किसानों का बड़ा प्रदर्शन: DAP खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन पर आरोप!

DKDARSHAN KAIT
Jul 18, 2025 11:04:37
Kurukshetra, Haryana
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने DAP खाद को लेकर पिहोवा अनाज मंडी में स्थित कृषि विभाग के उप मंडल कार्यालय का किया घेराव,प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, प्रशासन पर वादा खिलाफी के लगाए आरोप कुरुक्षेत्र:- भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने DAP खाद को लेकर पिहोवा अनाज मंडी में स्थित कृषि विभाग के उपमंडल कार्यालय का घेराव किया। और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियन के नेता प्रिंस वड़ैच ने जानकारी देते हुए कहा कि कल DAP खाद की कालाबाजारी को रोकने को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था। उस समय कृषि विभाग के अधिकारियों ने से वादा किया था कि किसानों को खाद दिया जाएगा लेकिन कल देर रात तक भी किसानों को खाद का कोई भी बैग नहीं दिया गया। और कृषि विभाग के अधिकारियों को उनके साथ वादा खिलाफी की है। इसलिए उन्होंने रात को ही आज के प्रदर्शन की कोल दी थी। उन्होंने कहा कि आज किसानों ने रोष जताया है। और मांग की है कि उनको DAP खाद दिया जाए और DAP खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और जो आरोपी है उसे पर कार्यवाही की जाए। बाईट:- किसान यूनियन के नेता प्रिंस वड़ैच
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top